Him Care Yojana Registration, हिम केयर योजना स्वास्थ्य कार्ड एनरोलमेंट स्टेटस देखे और HP Him Care Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन करे एवं मोबाइल ऍप डाउनलोड करे, Him Care Card Download
आज के दौर में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत महंगी होती जा रही है जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक इनको वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए हिम केयर योजना का आरंभ किया है। इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। यदि आप हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पड़े। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Him Care Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों जैसे-उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि से अवगत कराने जा रहे हैं जो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करते समय बहुत ही लाभकारी साबित होंगी।
Him Care Yojana 2023
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए एक स्वास्थ्य बीमा योजना आरंभ की गई है जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के तहत देश के वही नागरिक आवेदन कर सकते हैं जो secc-2011 में शामिल है। इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के ऐसे नागरिको के लिए जो secc-2011 में कवर्ड नहीं है उनके लिए हिम केयर योजना की शुरुआत की है। 1 जनवरी सन् 2019 को इस योजना का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत लाभार्थी परिवार को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा और योजना के तहत श्रेणियों के आधार पर प्रीमियम दरें निर्धारित की जाएगी।
इस योजना का लाभ एक परिवार के पांच सदस्यों को प्रदान किया जाएगा। अगर किसी परिवार में पांच से अधिक सदस्य है तो ऐसे में बचे हुए सदस्यों का अलग से नामांकन किया जाएगा। Him Care Yojana सह-भुगतान के आधार पर कार्यान्वित की जाएगी।

हिम केयर हेल्थ कार्ड के नवीनीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू
इस योजना को हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को ₹500000 तक के स्वास्थ्य बीमे की सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत नागरिकों को एक स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जाता है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल सन् 2021 को नए स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बंद कर दिया है। अब लाभार्थियों द्वारा सिर्फ पुराने कार्ड का नवीनीकरण ही करवाया जा सकता है। Him Care Yojana 2023 के तहत प्रदान किए जाने वाले स्मार्ट कार्ड केवल 1 साल तक ही वैलिड होते हैं। इसके बाद लाभार्थियों को उनकी श्रेणी के अनुसार प्रीमियम जमा करके कार्ड का नवीनीकरण करवाना होता है। जिन लाभार्थियों के स्मार्ट कार्ड की अवधि खत्म हो गई है उन सभी को 30 दिन के अंदर अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाना अनिवार्य है।
अगर नागरिक अपने स्मार्ट कार्ड का नवीनीकरण 30 दिन के अंदर नहीं करवाता है तो इस स्थिति में आने वाले वर्ष में वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। हिम केयर योजना से जुड़ी ओर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता या आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।
Himachal Pradesh Him Care Yojana 2023 key Highlights
योजना का नाम | Him Care Yojana |
शुरू की गई | हिमाचल प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना |
बीमा कवर राशि | ₹500000 |
प्रीमियम धनराशि | ₹365 से ₹1000 तक |
साल | 2023 |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
अधिकारिक वेबसाइट | https://www.hpsbys.in/ |
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin
सिरमौर जिले के 33000 नागरिकों को मिला स्वास्थ्य बीमा कवर
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने Him Care Yojana को राज्य के उन नागरिकों के लिए आरंभ किया है जो केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शामिल नहीं है। अब तक इस योजना के तहत सिरमौर जिले के 33322 नागरिक जुड़ चुके हैं। जिसमें से 5000 नागरिकों ने इस योजना का लाभ प्राप्त कर लिया है। 5000 नागरिकों को लाभ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए का खर्च किया गया है। प्रदेश के अधिकारियों द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की गई है कि वह जल्द से जल्द इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा कर इस योजना का लाभ प्राप्त करें। बीपीएल परिवार, पंजीकृत स्टेट वंडर एवं मनरेगा में काम करने वाले ग्रामीण नागरिकों को इस योजना के तहत प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उन्हें इस योजना का लाभ बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
अबतक प्रदेश के 1.51 लाख नागरिकों को किया गया लाभांवित
हिम केयर योजना के तहत अब तक प्रदेश के लगभग 151157 नागरिकों को कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा ₹144 करोड़ रुपए का खर्च किया गया है। 521697 नागरिकों ने इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करवाया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत एंपेनल्ड अस्पतालों को हिम केयर योजना के तहत एंपैनेल किया गया है। सरकार द्वारा क्लेम का भुगतान अस्पताल के बैंक खाते में किया जाता है और इस योजना के सुचारू रूप से कार्यान्वयन के लिए एक आईटी सिस्टम का निर्माण भी किया जा रहा है। इस योजना के तहत लाभार्थी 201 रजिस्टर्ड अस्पतालों में ₹500000 तक का कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा का लाभ उठा सकता है। 201 रजिस्टर्ड अस्पतालों में से 64 अस्पताल प्राइवेट है और सभी सरकारी है। अब हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक भी अपनी बीमारी के समय बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
हिम केयर स्वास्थ्य कार्ड क्या है?
इस योजना के तहत लाभार्थी को एक ई-कार्ड प्रदान किया जाता है। जिसे हिम केयर स्वास्थ्य कार्ड कहते हैं। इस कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा चयनित किसी भी अस्पताल में लाभार्थी इसे दिखाकर अपना कैशलेस इलाज करवा सकता है। इस कार्ड के द्वारा लाभार्थी ₹500000 तक के कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। यह ₹500000 तक का खर्च हिमाचल सरकार द्वारा वहन किया जाता है। Him Care Yojana 2023 के तहत लाभार्थी परिवार के पांच सदस्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं अगर किसी परिवार में 5 से अधिक सदस्य हैं तो बचे हुए सदस्यों को अलग से इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना नामांकन करना होगा। अस्पताल के बैंक अकाउंट में क्लेम की राशि प्रदेश सरकार द्वारा पहुंचाई जाती है यह राशि क्लेम पेपर चेक करने के बाद हस्तांतरित की जाती है। अब प्रदेश के पात्र नागरिक को अपनी बीमारी के समय पैसों के बारे में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि बीमार नागरिक हिम केयर स्वास्थ्य कार्ड के द्वारा सरकार द्वारा चयनित किसी भी अस्पताल में अपना कैशलेस ट्रीटमेंट करवा सकते हैं।
(जिलेवार) लाभार्थियों की संख्या एवं क्लेम राशि
जिलों के नाम | कुल लाभार्थियों की संख्या | कुल क्लेम राशि |
किन्नौर | 1,541 | 1.89 करोड़ रुपए |
हमीरपुर | 14,554 | 9.21 करोड़ रुपए |
बिलासपुर | 8,987 | 7.28 करोड़ रुपए |
कांगड़ा | 35,430 | 34.95 करोड़ रुपए |
चंबा | 5,922 | 5.34 करोड़ रुपए |
शिमला | 13,266 | 19.86 करोड़ रुपए |
मंडी | 19,639 | 18.29 करोड़ रुपए |
पिग्मेर, चंडीगढ़ | 2,172 | 12.57 करोड़ रुपए |
सिरमौर | 13756 | 9.45 करोड़ रुपए |
सोलन | 13,433 | 10.50 करोड़ रुपए |
लाहौल स्पीति | 391 | 34 लाख |
कुल्लू | 12,382 | 8.48 करोड़ रुपए |
हिम केयर योजना 2023 के तहत आवेदन
प्रदेश का जो भी इच्छुक नागरिक Him Care Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहता है तो वह स्वयं इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है या लोक मित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। आवेदक को इस योजना के तहत लोक मित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपना आवेदन करने के लिए ₹50 के शुल्क का भुगतान करना होगा। इस योजना के तहत तीन महीने तक आवेदन किया जा सकता है जो जनवरी से मार्च तक है। लेकिन इस योजना के तहत नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरे साल चलती हैं। क्योंकि Him Care Yojana के तहत प्रदान किए जाने वाले स्वास्थ्य ई- कार्ड की वैलिडिटी केवल 1 वर्ष तक की ही होती है। जिसे हर साल लाभार्थी को रिन्यूअल करवाना अनिवार्य है। इच्छुक लाभार्थी को अपनी श्रेणी के तहत आवेदन करना है। अगर लाभार्थी अपनी श्रेणी के तहत आवेदन नहीं करता है तो उसे इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
हिम केयर योजना 2023 का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के उन नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमे की सुविधा प्राप्त करने के अपात्र हैं। Him Care Yojana 2023 के तहत लाभार्थी को ₹500000 तक के इलाज की निशुल्क कैशलेस सुविधा प्रदान की जाती है। हिमाचल प्रदेश सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से अब राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को अपनी बीमारी के समय इलाज करवाने के लिए पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह भी अन्य नागरिकों की तरह अपना बेहतर तरीके से इलाज करवा सकेंगे। जिससे राज्य और राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों का विकास होगा।
हिम केयर योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- 1 जनवरी सन् 2019 को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिम केयर योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना को हिमाचल प्रदेश के उन सभी नागरिकों के लिए शुरू किया गया है जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के अपात्र हैं।
- हिम केयर योजना के तहत लाभार्थी परिवार को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
- एक परिवार के 5 सदस्य ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं अगर किसी परिवार में 5 से अधिक सदस्य हैं तो बचे हुए सदस्यों को अपना अलग से नामांकन करवाना होता है।
- इस योजना के तहत प्रीमियम दरें श्रेणी के आधार पर निर्धारित की गई है।
- Him Care Yojana 2023 सेह भुगतान के आधार पर कार्यान्वित की जाती है।
- लाभार्थी को इस योजना के तहत एक ई-कार्ड प्रदान किया जाता है जिसे हिम केयर स्वास्थ्य कार्ड कहते हैं।
- इस कार्ड के द्वारा लाभार्थी सरकार द्वारा चयनित अस्पताल में जाकर अपना इलाज निशुल्क करवा सकता है।
- जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत एंपेनल्ड है वह भी इस योजना के तहत एंपेनल्ड है।
- क्लेम की राशि अस्पताल के बैंक खाते में पहुंचाई जाती हैं।
- हिम केयर योजना 2023 का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए एक मजबूत आईटी प्रणाली को भी विकसित किया जा रहा है।
- आवेदक इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट या कॉमन सर्विस सेंटर या लोकमित्र सेंटर पर ₹50 के शुल्क का भुगतान करके अपना आवेदन कर सकता है।
- 3 महीने के लिए आवेदन किए जाते हैं जो कि जनवरी से लेकर मार्च तक है।
- इस योजना के तहत नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरे साल चलती हैं।
हिम केयर के तहत प्रीमियम राशि
टारगेट ग्रुप | प्रीमियम राशि |
बीपीएल (जो आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर्ड नहीं है)रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर (जो आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर्ड नहीं है)वह सभी मनरेगा वर्कर जिन्होंने पिछले वर्ष या इस वर्ष कम से कम 50 दिन काम किया है। | शून्य |
एकल नारी, 40% से अधिक दिव्यांग नागरिक, 70 वर्ष से ऊपर के नागरिक, आंगनवाड़ी वर्कर, आंगनवाड़ी हेल्पर,आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, डेली वेज वर्कर (राज्य सरकार के नियंत्रण में सरकारी, ऑटोनॉमस बॉडीज, सोसाइटी, बोर्ड तथा कॉरपोरेशन),पार्ट टाइम वर्कर (राज्य सरकार के नियंत्रण में सरकारी, ऑटोनॉमस बॉडीज, सोसाइटी, बोर्ड एवं कॉरपोरेशन)कांट्रेक्चुअल एम्पलाई (राज्य सरकार के नियंत्रण में सरकारी, ऑटोनॉमस बॉडीज, सोसाइटी, बोर्ड एवं कॉरपोरेशन)आउट सोर्स एम्पलाई | ₹365 प्रतिवर्ष |
वह सभी लाभार्थियों जो श्रेणी 1 एवं श्रेणी 2 के तहत शामिल नहीं है या वह जो स्वयं या उनके परिवार के सदस्य सरकारी नौकर या पेंशनर नहीं है। | ₹1000 प्रतिवर्ष |
Him Care Yojana के तहत पात्र लाभार्थी
- बीपीएल श्रेणी के नागरिक
- आशा वर्कर
- एकल नारी
- रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर
- मनरेगा वर्कर
- आंगनवाड़ी वर्कर
- आंगनवाड़ी हेल्पर
- मिड डे मील वर्कर
- वृद्ध नागरिक
- दिव्यांग
- पार्ट टाइम वर्कर
- डेली वेज वर्कर
- आउटसोर्सिंग एंप्लॉयर
- कांट्रेक्चुअल एम्पलाई
आवश्यक दस्तावेज
श्रेणियां | दस्तावेज |
एकल नारी | संबंधित क्षेत्र के बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी किए जाने वाला प्रमाण पत्र जिसमें विधवा/ तलाकशुदा/ कानूनी रूप से अकल/अविवाहित 40 से अधिक वर्षा की श्रेणी शामिल हो। |
बीपीएल | पिछले 1 महीने के अंदर कार्यकारी अधिकारी, एमसी/एनपी/एन ए सी द्वारा सत्यापित पंजीकरण प्रमाण पत्र। |
मनरेगा वर्कर | मनरेगा जॉब कार्ड एवं ऑनलाइन एमआईएस रिपोर्ट संबंधित पंचायत सचिव/बी डी ओ द्वारा विधिवत रूप से पूर्व या चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा के अंतर्गत 50 दिनों के काम का प्रमाण। |
रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर | पिछले 1 महीने के अंदर कार्यकारी अधिकारी, एमसी/एनपी/एन ए सी द्वारा सत्यापित पंजीकरण प्रमाण पत्र। |
आशा वर्कर | संबंधित क्षेत्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से प्रमाण पत्र |
मिड डे मील वर्कर | संबंधित क्षेत्र के ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से प्रमाण पत्र |
आंगनवाड़ी वर्कर तथा हेल्पर | संबंधित क्षेत्र के बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी से प्रमाण पत्र |
40% से ज्यादा दिव्यांग नागरिक | स्थाई विकलांगता दिखाते हुए चिकित्सा विकलांगता प्रमाण पत्र |
70 वर्ष की आयु से ज्यादा के नागरिक | आयु का प्रमाण |
कॉन्ट्रैक इंप्लाइज | संबंधित विभाग से प्रमाण पत्र |
डेली वेज वर्कर | संबंधित विभाग से प्रमाण पत्र |
आउट सोर्स | संबंधित विभाग से प्रमाण पत्र |
पार्ट टाइम वर्कर | संबंधित विभाग से प्रमाण पत्र |
हिम केयर योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको ऑनलाइन हिम केयर एनरोलमेंट के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।

- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ आदि को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- आप प्रकार से आप हिम केयर योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको पोर्टल लॉगइन के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
अपना एनरोलमेंट स्टेटस देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हिम केयर एनरोलमेंट के टैब पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको हिम केयर एनरोलमेंट स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना रिफरेंस नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
पुराने कार्ड को हिम केयर पर माइग्रेट कैसे करें?
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हिम केयर एनरोलमेंट के टैब पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको माइग्रेट ओल्ड कार्ड टू हिम केयर के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना यू आर एन नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने आपका पुराना कार्ड खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको माइग्रेट के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप अपने पुराना कार्ड को हिम केयर पर माइग्रेट कर सकते हैं।
अपने कार्ड को रिन्यू करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हिम केयर एनरोलमेंट के टैब पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको रिन्यूअल ऑफ़ कार्ड के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना यू आर एन नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने आपका कार्ड खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको रिन्यू के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप अपना कार्ड रिन्यू कर सकते हैं।
अपने एप्लीकेशन स्टेटस को रिन्यू करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हिम केयर एनरोलमेंट के टैब पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको रिन्यू एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नए पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको हिम केयर नंबर दर्ज करके सर्च पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आपकी हिम केयर एप्लीकेशन खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको रिन्यू के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस रिन्यू कर सकते हैं।
हिम कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हिम केयर एनरोलमेंट के टैब पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको गेट माय हिम केयर कार्ड के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको सर्च कैटेगरी का चयन करना है जोकि यू आर इन, राशन कार्ड या आधार कार्ड है।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने हिम केयर कार्ड खुलकर आ जाएगा।
- आपको डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप डाउनलोड के बटन पर क्लिक करेंगे हिम केयर कार्ड आपके डिवाइस में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
कार्ड बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको चेक कार्ड बैलेंस के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको स्कीम में हिम केयर का चयन करना है।
- अब आपको यू आर एन नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप कार्ड बैलेंस अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकते हैं।
अपने फैमिली मेंबर को हिम केयर में ऐड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हिम केयर एनरोलमेंट के टैब पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको एड फैमिली मेंबर हिम केयर के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको हिम केयर नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपका हिम केयर कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
- इसके बाद आपको एड फैमिली मेंबर के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप हिम केयर में अपने फैमिली मेंबर ऐड कर सकते हैं।
हिम केयर के तहत पैकेज देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको पैकेज के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको हेल्थ बेनिफिट पैकेज0 अंडर PMJAY एंड हिम केयर के लिंक पर क्लिक करना है।

- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी पैकेज की सूची खुलकर आ जाएगी।
TMS लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको TMS लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अब आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप टीएमएस लॉगइन कर सकते हैं।
VLE लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको VLE लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको साइन इन के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप VLE लॉगइन कर सकते हैं।
हिम केयर के तहत हॉस्पिटल लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हिम केयर के टैब पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको हॉस्पिटल लिस्ट हिम केयर के लिंक पर क्लिक करना है।

- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने हॉस्पिटल लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
ब्रांडिंग मैटेरियल फॉर हॉस्पिटल देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हिम केयर के टैब पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको हिम केयर ब्रांडिंग मैटेरियल फॉर हॉस्पिटल के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस सूची में से आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में एक फाइल खुल कर आ जाएगी।
- इस फाइल में आप ब्रांडिंग मैटेरियल फॉर हॉस्पिटल देख सकते हैं।
सिंगल विंडो एंपैनलमेंट रिक्वेस्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हिम केयर के टैब पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको सिंगल विंडो एंपैनलमेंट रिक्वेस्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको हॉस्पिटल कोड दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
एंपेनल्ड हॉस्पिटल देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको व्यू हॉस्पिटल के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिले एवं स्पेशलिटी का चयन करना है।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब एंपेनल्ड हॉस्पिटल की सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
एडवांस्ड सर्च इन हॉस्पिटल
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको एडवांस्ड सर्च हॉस्पिटलके लिंक पर क्लिक कर देना।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जिस पर आपको हॉस्पिटल का नाम, जिला स्पेशलिटी, फैसिलिटी आदि दर्ज करना है।
- अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप एडवांस सर्च इन हॉस्पिटल कर सकते हैं।
एंड फैमिली मेंबर रिक्वेस्ट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको एंड फैमिली मेंबर स्टेटस के लिंक पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना हिम केयर नंबर दर्ज करना है।
- अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
टेंडर कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको टेंडर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने टेंडर की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस सूची में से आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में टेंडर खुल कर आ जाएगा।
- अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप टेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
Contact Information
Him Care Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर दी है। अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
- Helpline Number- 0177-2629802, 8091773886
- Card Approvals- 9599156981, 9312046444
- Pre – Auth and claims- 9311407574
- Policy- 7307834131
- Email Id- technicalquerieshpsbys@gmail.com