Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form | मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म कैसे भरे

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form:- जैसे की हम सब जानते है की मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरु की गई मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत फॉर्म भरने शुरु हो गए है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 20 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के हितग्राहियों के आवेदन फॉर्म भरने का कार्य शुरु किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानो को अपने खेतो में सिचाई के लिए 50% सब्सिडी पर 3 हॉर्स पावर की अधिक क्षमता के कृषि पंप प्रदान किया जायेगा। जिसके माध्यम से किसानो को खेती करना हेतु आसानी हो सके। यदि आप भी मध्य प्रदेश के किसान है और आप मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म कैसे भरे ये सब जानना चाहते हो तो आपको हम नीचे विस्तारपूर्वक बताने जा रहे है।

Krishak Mitra Yojana Form

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश के किसानो के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरु किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिए सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन फॉर्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 सितंबर 2023 को कुशामाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में किया गया है। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी इस समरोह में मौजूद रहेंगे। MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form 2023 के माध्यम से 3 एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन किसानों को दिए जाएंगे। इसके लिए 200 मीटर तक की दूरी के 11 केवी लाइन के विस्तार वितरण ट्रांसफार्म की स्थापना की जाएगी।

Ladli Behna Awas Yojana Last Date

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form
शुरू की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा  
लाभार्थी  राज्य के किसान
उद्देश्य  किसानों को सिंचाई के लिए पंप कनेक्शन देने हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान करना
अनुदान राशि  50% का अनुदान
राज्य  मध्य प्रदेश
साल  2023
आवेदन फॉर्म भरने की  प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mpkrishi.mp.gov.in/  

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 की विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को सिंचाई करने में सहायता प्रदान करने हेतु वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केवी लाइन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसपेरेंट शुरु किया जायेगा।
  • कृषक या कृषकों के समूह को तीन हॉर्स पावर की अधिक क्षमता की स्थाई कृषि पंप कनेक्शन 50% के अनुदान राशि मुहैया कराई जाएगी।
  • Mukhymantri Krishak Mitra Yojana के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को नवीन कनेक्शन के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत लागत राशि का 50% अनुदान जिसमें से 40% राशि राज्य शासन द्वारा और 10% राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किसानों दी जाएगी और बाकी का 50% राशि कृषक या कृषक समूह को वहन करनी होगी।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म 2023 के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरना हेतु आपको मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।
  • राज्य के कृषक एवं कृषकों के समूह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत किसान के पास किसान के पास ट्रांसफॉर्म स्थापित कराने हेतु पंप कनेक्शन के लिए खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • किसान के पास अपना बैंक खाता जपमा आवश्यक है।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • किसान कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेती से संबंधित दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आवेदक किसान को सबसे पहले किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • आपको अब इस पेज पर कृषि योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इसके बाद अगले पेज पर मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आप जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • आप अब अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करेंगे।

Leave a Comment