माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023: Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Registration

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Registration, महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना आवेदन फॉर्म भरे और Majhi Kanya Bhagyashree Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करे और आवेदन की स्थिति चेक करे |

आज भी हमारे समाज में कहीं ना कहीं लड़कियों को एक बोझ की तरह समझा जाता है। लड़कियों के प्रति समाज की इसी नकारात्मक सोच को बदलने के लिए सरकार द्वारा समय-समय अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है। आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य की लड़कियों के हित में शुरू की गई एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है। इस योजना के तहत माता या पिता में से जो एक लड़की के जन्म होने के बाद 1 वर्ष के अंदर नसबंदी करवाते हैं

तो सरकार द्वारा ₹50000 की धनराशि उनकी लड़की के नाम पर बैंक में जमा की जाएगी। अगर माता-पिता में से किसी ने दूसरी कन्या संतान होने के बाद परिवार नियोजन अपनाया है तो उन्हें नसबंदी करवाने के बाद दोनों बेटियों के नाम पर 25000-25000 रुपए बैंक में जमा किए जाएंगे। Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023  के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को नीचे तक अवश्य पढ़ें।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल सन् 2016 को अपने राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने एवं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए Majhi Bhagyashree Kanya Yojana की शुरुआत की गई थी। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ एक ही व्यक्ति की दो कन्याओं को प्रदान किया जाएगा। लेकिन इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए माता या पिता को एक कन्या के जन्म के बाद 1 वर्ष के अंदर एवं दूसरी कन्या के जन्म के बाद 6 महीने के अंदर अपनी नसबंदी करनी अनिवार्य है। यह योजना राज्य में बालिकाओं के प्रति समाज की नकारात्मक सोच को सकारात्मक करने में बहुत ही कारगर साबित होगी। महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखे जानने के लिए यहाँ क्लिक करे।

शुरुआत में Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023 के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले उन परिवारों को लाभान्वित किया जाता था जिनकी वार्षिक आय ₹100000 तक की थी। लेकिन अब नई नीति के अनुसार इस योजना के तहत पात्र परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से बढ़ाकर  7.5 लाख रुपए कर दी गई है। यानी अब महाराष्ट्र के 7.5 लख रुपए तक की वार्षिक आय वाले सभी परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana

MKBY 2023 का उद्देश्य

माझी कन्या भाग्यश्री योजना इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र में कन्या भूण हत्या पर रोक लगाना है एवं लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। क्योंकि आज भी हमारे समाज में कई परिवार ऐसे हैं जो लड़कियों को एक बोझ की तरह समझते हैं और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने नहीं देते हैं। लेकिन अब Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023 के द्वारा समाज की इस नकारात्मक सोच को बदला जा सकेगा। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में लड़कियों के अनुपात में सुधार आएगा साथ ही लिंग निर्धारण एवं कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लग सकेगी। MKBY 2023 के तहत लाभान्वित होकर राज्य की लड़कियां एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे और वह भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगी। महाराष्ट्र फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करे।

Key Highlights Of Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023

योजना का नाममाझी कन्या भाग्यश्री योजना
शुरू की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
लॉन्च तिथि1 अप्रैल सन् 2016
लाभार्थीराज्य की कन्याए
उद्देश्यलड़कियों के प्रति समाज की नकारात्मक सोच को बदलना
साल2023
राज्यमहाराष्ट्र
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम 2023

इस योजना के तहत लड़कियो को पहली बार ब्याज का पैसा 6 साल की हो जाने पर दिया जाएगा एवं दूसरी बार जब लड़कियां 12 साल की हो जाएंगे तब प्रदान किया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर लड़कियां पूरे पैसे प्राप्त करने की हकदार बन जाएंगी। सरकार द्वारा महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए लड़कियों को कम से कम 10 वीं कक्षा पास और अविवाहित होना चाहिए। जो राज्य के इच्छुक माता-पिता इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें योजना के तहत अपना आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत लड़की या उसकी मां के नाम पर बैंक खाता खोला जाएगा। इस बैंक खाते में सरकार द्वारा समय-समय पर बालिका के नाम पर धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। महा शरद पोर्टल से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम 2023 के लाभ
  • सरकार द्वारा इस योजना का लाभ एक व्यक्ति की दो कन्याओं को प्रदान किया जाएगा।
  • लाभार्थी लड़की या उसकी मां के नाम पर नेशनल बैंक में जॉइंट खाता खोला जाएगा। इस बैंक खाते में ₹100000 का दुर्घटना बीमा एवं ₹5000 के ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत माता या पिता में से एक लड़की के जन्म के पश्चात नसबंदी करवाई जाती है तो सरकार द्वारा ₹50000 की राशि उनकी लड़की के नाम पर बैंक में जमा की जाएगी।
  • अगर माता-पिता में से किसी ने दूसरी कन्या संतान होने के बाद परिवार नियोजन अपनाया है तो उन्हें नसबंदी करवाने के बाद दोनों बेटियों के नाम पर 25000-25000 रुपए बैंक में जमा किए जाएंगे।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए माता या पिता को एक कन्या के जन्म के बाद 1 वर्ष के अंदर एवं दूसरी कन्या के जन्म के बाद 6 महीने के अंदर अपनी नसबंदी करनी अनिवार्य है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत लड़कियों को प्रदान की जाने वाली धनराशि का उपयोग उनकी शिक्षा में किया जा सकता है।
  • Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023 के द्वारा राज्य में लड़कियों के अनुपात में सुधार आएगा और साथ ही लिंग निर्धारण एवं कन्या भूण हत्या पर रोक लगाने में भी यह योजना बहुत ही कारगर साबित होगी।
मांझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत पात्रता
  • आवेदक को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • यदि किसी व्यक्ति की दो लड़कियां हैं तो वह मांझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 का लाभ प्राप्त करने का पात्र है।
  • यदि व्यक्ति की तीसरी संतान हो जाती है तो पहले से जन्मी दोनों लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • माता या लड़की का बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

जो इच्छुक लाभार्थी MKBY 2023 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें महाराष्ट्र शासन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर माझी कन्या भाग्यश्री योजना की Application Form PDF को डाउनलोड करना है। आपके द्वारा आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे- नाम, पता, माता पिता का नाम, बालिका की जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर देना है। अब आपको सभी दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच कर देना है। इसके बाद यह फॉर्म अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है। इस प्रकार से आपका मांझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 के तहत आवेदन पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment