बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | आवेदन स्थिति, लाभार्थी सूची

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Apply | बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना एप्लीकेशन फॉर्म | शताब्दी निजी नलकूप योजना आवेदन स्थिति, लाभार्थी सूची

देश के किसानों को प्राकृतिक सूखापन के कारण खेती करने में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण उनकी आय में कमी आती है और उन्हें बहुत वित्तीय कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसी प्राकृतिक सूखेपन की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए बिहार सरकार ने अपने राज्य के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए एक योजना को शुरू किया है। जिसका नाम बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना है। इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा किसानों को अपने खेत में निजी नलकूप लगाने के लिए ₹15000 से लेकर ₹35000 तक का सब्सिडी (अनुदान) प्रदान किया जाएगा। अगर आप भी बिहार राज्य से संबंध रखते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022

बिहार सरकार द्वारा सूखेपन की समस्या से ग्रस्त किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना को नियोजित करने का निर्णय लिया गया है। अब राज्य सरकार द्वारा किसानों को इस योजना के तहत 70 मीटर की गहराई के नलकूप के लिए ₹328 प्रति मीटर की दर से भुगतान किया जाएगा यानी ₹15000 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी एवं 100 मीटर तक की गहराई के नलकूप के लिए ₹597 प्रति मीटर की दर से भुगतान किया जाएगा यानी ₹35000 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा खेत में पंप लगाने के लिए अलग से ₹10000 भी प्रदान किए जाएंगे। लेकिन Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022 का लाभ राज्य के 40 डिसमिल से अधिक जमीन वाले किसानों को ही प्रदान किया जाएगा। बिहार राज्य के लगभग 843 किसान इस योजना के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। अब राज्य के किसान इस योजना के तहत लाभान्वित होकर अपने खेतों की अच्छे से सिंचाई कर सकेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप उनकी जमीन की उर्वरता क्षमता में वृद्धि होगी।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana

 Highlights Of Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2022

योजना का नाम बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य नलकूप (ट्यूबवेल) लगवाने पर अनुदान प्रदान करना
साल 2012
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट http://minorirrigation.bihar.gov.in/bsnny/Default.aspx

शताब्दी निजी नलकूप योजना बिहार 2022 का उद्देश्य

Bihar Centenary Private Tube-Well Scheme 2022 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के किसानों को सूखा पड़ने के कारण खेती मे होने वाले नुकसान से बचाना है। क्योंकि कभी-कभी देश में प्राकृतिक कारणों से कम बारिश होती है। जिसके कारण खेती की जमीनों को उचित मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। पानी की कमी के कारण किसान खेतों की बेहतर तरीके से सिंचाई जुताई नहीं कर पाते हैं। जिसका प्रभाव उनकी फसलों की गुणवत्ता एवं मात्रा पर पड़ता है। लेकिन अब बिहार सरकार द्वारा बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2021 के तहत किसानो को उनके खेत पर निजी नलकूप लगाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। ताकि वह अपने खेतों की बेहतर तरीके से सिंचाई जुताई कर सकें। बिहार सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके द्वारा राज्य के किसानों की फसलों की गुणवत्ता बेहतर होगी एवं किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
  • बिहार सरकार द्वारा इस योजना को सूखेपन की समस्या से ग्रस्त किसानों को राहत पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत 70 मीटर की गहराई के नलकूप के लिए ₹328 प्रति मीटर की दर से भुगतान किया जाएगा यानी ₹15000 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी एवं 100 मीटर तक की गहराई के नलकूप के लिए ₹597 प्रति मीटर की दर से भुगतान किया जाएगा यानी ₹35000 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • संपूर्ण बिहार में इस योजना को लागू किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक मात्रा में इसका लाभ किसानों को प्रदान किया जा सके।
  • Bihar Centenary Private Tube-Well Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि इसके तहत आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत लाभान्वित होकर किसान अपने खेतों की अच्छे से सिंचाई जुताई कर सकेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप उनकी फसलों की गुणवत्ता बेहतर होगी एवं किसानों की आय में वृद्धि होगी।
  • बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 के तहत आवेदन हेतु पात्रता
  • आवेदनकर्ता को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ता किसान के पास कम से कम 40 डिसमिल जमीन होनी चाहिए।
  • एक किसान को ही एक बोरिंग एवं सेट के लिए सब्सिडी अनुमान्य होगी।
  • बिहार राज्य के लघु/सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में अनुसूचित जाति के कम से कम 16% एवं अनुसूचित जनजाति के 1% किसानों का चयन किया जाएगा। यदि जिले में अनुसूचित जनजाति के किसानों की अनुपलब्धता है तो इस स्थिति 1% को अनुसूचित जाति के लिए 16% में जोड़कर 17% कर दिया जाएगा। इनके अनुदान के लेखा की अलग व्यवस्था की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेती योग्य जमीन के कागजात
  • जमीन पर पहले से कोई बोरिंग ना हो। इसका प्रमाण पत्र।
  • भू – धरकता प्रमाण पत्र / अदयतन रसीद |
  • किसान द्वारा अन्य संस्था से संबंधित नलकूप (ट्यूबवेल) के लिए वित्तीय सहायता ना लेने का घोषणा पत्र/शपथ पत्र
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन‌ प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर‌ आ जाएगा।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana

  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारियां जैसे- आपका नाम, पता, खेतों से जुड़ी जानकारी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आदि दर्ज करके जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर‌ आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana

  • इस फॉर्म मे आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर‌ आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको निजी नलकूप योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने चार विकल्प खुलकर आ जाएंगे। इन‌ विकल्पों मे से आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

application-status-

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको आवेदन संख्या दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
पावती रसीद प्रिंट करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर‌ आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको निजी नलकूप योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको पवाती रसीद प्रिंट करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।

bihar-nal-kup-

  • इस पेज पर आपसे पूछी गई सभी जानकारियां जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके खोजे के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने पावती रसीद खुलकर आ जाएगी। इसके बाद आप पावती रसीद को प्रिंट कर सकते हैं।
दावा अपलोड करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर‌ आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको निजी नलकूप योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको दवा अपलोड करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी आवेदन संख्या दर्ज कर देनी है। आवेदन संख्या दर्ज करके आप अपना दावा अपलोड कर सकते हैं।
Helpline Number
  • 0612-2215605/ 2215606
  • 0612-2217161/ 2217162
  • 0612-2217163/ 2217164
  • 0612-2217165/ 2217450
  • 0612-2217451/ 2217452

Leave a Comment