|cane.up.in| E Ganna App Download – गन्ना पर्ची ऐप डाउनलोड कैसे करें

E Ganna App Download:- जैसे की हम सब जानते है की भारत देश में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और इसलिए ही सबसे ज़्यादा फसलों का उत्पादन भी उत्तर प्रदेश में होता है। इसलिए ही गन्ने के मामले में भी सबसे आगे उत्तर प्रदेश राज्य ही है। इसलिए सीजन के अनुसार ही गन्ने की किसानी करते है। यदि आप गन्ने से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान भाइयो को इधर उधर भटकना पड़ता है जिसकी वजह से उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इन सभी समश्याओ को देखते हुए एक पोर्टल को लांच किया है जिसका नाम Cane UP Ganna पोर्टल और E-Ganna App है। ई गन्ना एप के माध्यम से अपने गन्ने से संबंधित जानकारी को अपने मोबाइल में आसानी से प्राप्त कर सकते हो।

आपको बता दे की E-Ganna App Download के माध्यम से उन्हें खेत और उसकी खेती, जोताई, रकबा, फसल गन्ना पर्ची तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है। आपको आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ई गन्ना ऐप के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

E Ganna App Download 2023

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी किसानो के लिए E Ganna App को 13 नवंबर 2019 को लांच कर दिया गया था और यह एप उत्तर प्रदेश के सभी किसानो के लिए लांच किया गया था। जिसके माध्यम से सभी किसान अपनी गन्ने की खेती, उसकी जोताई, रकबा, फसल, गन्ना पर्ची कैलेंडर आदि से सम्बंधित जानकारी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते है। एप के माध्यम से सभी किसान पहले चीनी मिलो पर निर्भर हुआ करते थे।

जिससे चीनी मिलो पर जाकर सभी किसानो को अपने गन्ने से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करनी होती थी लेकिन आपको बता दे अब मुख्यमंत्री जी के द्वारा शुरु किया गया इस एप के माध्यम से किसानों को सरकार की तरफ से अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा और चीनी मिलों का हस्तक्षेप बंद कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची ऐप के बारे में जानकारी

योजना का नामE-Ganna App
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लॉन्च की गई13 नवंबर 2019 को
उद्देश्यगन्ना किसानों को ऑनलाइन जानकारी प्रदान कराना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के गन्ना किसान
राज्यउत्तर प्रदेश
साल2023

यूपी ई गन्ना एप का उद्देश्य

ई गन्ना ऐप को लांच करने का मुख्य उदेश्य राज्य के सभी किसानो को गन्ने से सम्बंधित ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने के लिए लांच किया गया है। इस एप के माध्यम से गन्ने से सम्बंधित जानकारी प्रदान करना है। तथा किसान और चीनी मिल के बीच पारदर्शिता लाना है। E-Ganna App के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी का डाटा एप्लीकेशन पर अपलोड करना है। पहले सभी किसानो को अपने गन्ने से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए चीनी मिलो के चक्कर काटने पड़ते थे जिसके वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिससे उनके समय एवं पैसो की बर्बादी होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है अब आप अपने घर बैठे e Ganna App Download के माध्यम से इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल फोन से ही गन्ने से सम्बंधित जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते है।

UP E Ganna App के लाभ

  • उत्तर प्रदेश के सभी किसानो को ई गन्ना ऐप का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • ई गन्ना एप के माध्यम से सभी किसान गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • अब किसानो को अपने गन्ने से सम्बंधित जानकारी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
  • E-Ganna App के माध्यम से किसानों के पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।
  • ई गन्ना ऐप के माध्यम से किसान ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकता है।

E Ganna App कैसे डाउनलोड करें

  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले ई गन्ना ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • आपको अब सर्च बार में E-Ganna App सर्च करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने ई गन्ना एप आ जायेगा आपको अब install पर क्लिक करना होगा।
  • आप जैसे ही इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने ई गन्ना ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • App डाउनलोड होने के बाद उसे ओपन करें।
  • इसके बाद आपको अब उसमे register former पर जाकर अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को दर्ज कर दे।
  • आप इस प्रकार से अपने मोबाइल फ़ोन में E Ganna App Download कर सकते हो

यूपी गन्ना ऐप डाउनलोड – यूपी गन्ना विभाग हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसान गन्ना पर्ची, कैलेंडर, पेमेंट स्टेटस या कोई और मदद के लिए हेल्पलाइन विभाग से सपर्क कर सकते है। यूपी चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के Toll Free Numbers 18001213203, 18001035823 पर फ़ोन करके आप मदद ले सकते है।

Leave a Comment