Free Dish TV Yojana से 8 लाख घरों को मिलेगी फ्री डिश टीवी योजना का लाभ

Free Dish TV Yojana :- केंद्र सरकार के द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको के लिए सरकारी आवास योजना, मुफ्त राशन योजना आदि जैसी सुविधाओं को शुरु किया जाता है। ऐसी के साथ अब केंद्र सरकार के द्वारा देश के नागरिको को शिक्षा, सूचना और मनोरंजन की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा नागरिको के लिए Free Dish TV Yojana को लांच किया गया है। जिसके माध्यम से अब देश के नागरिक बिना पैसे खर्च किये मुफ्त में टीवी देख सकेंगे। सरकार के द्वारा इस योजना का सुभारम्भं साल 2022-23 से 2025-26 तक के लिए किया गया है।

Free Dish TV Yojana

दूरदर्शन ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा फ्री डिश टीवी योजना का आरम्भं किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Free DTH Scheme से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यदि आप फ्री डिश टीवी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो आप आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।

Free Dish TV Yojana 2023

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा हालि में कैबिनेट में ब्रॉडकास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क डेवलपमेंट योजना (BIND) को मंज़ूरी प्रदान की है। इस योजना के माध्यम से देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको को फ्री डीटीएच प्रदान किया जायेगा। जिसके तहत सरकार के द्वारा लकभग 2539 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने के लिए इसकी पहल की गई है। केंद्र सरकार दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडल बनाना चाहती है। Free Dish TV Scheme का लाभ 2025-26 तक देश के लोगो को प्रदान किया जायेगा। इस योजना के माध्यम से नागरिको को फ्री में डिश टीवी उपलब्ध कराये जायेंगे।

फ्री डिश टीवी योजना 2023 Key Highlights

योजना का नामFree Dish TV Yojana
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यमुफ्त मनोरंजन की सुविधा प्रदान करना
Free DTH की सुविधा8 लाख घरों में
श्रेणीकेंद्र सरकार योजना
खर्च किए जाएंगे2539 करोड़ रुपए

Free DTH Scheme का उद्देश्य

फ्री डिश टीवी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 8 लाख घरों में फ्री डिश टीवी उपलब्ध करवाना है। देश के सुदूर सीमावर्ती और जनजातीय, नक्सली इलाकों में विशेष तौर पर फ्री डिश उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके माध्यम से ना केवल देश के नागरिको तक सही समाचार एवं सही मनोरंजन पहुंचाया जाएगा बल्कि डीडी और आईआर की दशा में भी सुधार किया जायेगा। जिसके लिए सरकार द्वारा 2539 करोड़ रुपए खर्च करके दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडर्न बनाया जाएगा। इस योजना के तहत 80 फ़ीसदी से अधिक जनसंख्या तक रेडियो की आवाज और डीडी के चैनल पहुंच सकेंगे।

Free Dish TV Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • Free Dish TV Scheme के माध्यम से लोगों को फ्री में डिश टीवी दी जाएगी।
  • केंद्र सरकार के द्वारा फ्री डिश टीवी योजना के द्वारा 2539 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा।
  • अब देश के नागरिक बिना कोई पैसा खर्च करे अपने घर सभी प्लेटफॉर्म को आसानी से देख सकते है।
  • BIND योजना के तहत विशेष तौर पर जनजातीय, सीमावर्ती और वामपंथी उग्रवाद शहरों में रहने वाले लोगों को खास सुविधा दी जाएगी।
  • Free Dish TV Yojana को साल 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है।
  • इस योजना के तहत करीब 8 लाख परिवारों को फ्री में डिश टीवी लगाया जाएगा।
  • Free Dish TV Scheme देश में AIR FM भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार ट्रांसमीटरो के कवरेज को 59% से बढ़ाकर 66% तक कर दिया जाएगा

Free Dish TV Yojana के लिए पात्रता

  • देश के जो इच्छुक नागरिक इस Free Dish TV Scheme का लाभ प्राप्त करना चाहते है उन्हें भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
  • देश के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • फ्री डिश टीवी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर id
  • पासपोर्ट यदि हो तो
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक की फोटो

फ्री डिश टीवी योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले फ्री डिश टीवी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको फ्री डिश आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको अब इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, पता, ग्राम, जिला, तहसील, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Leave a Comment