गुजरात सरकार द्वारा Ikhedut Portal को राज्य के किसानों के हित में विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर गुजरात के किसान खेती, मछली पालन, पशुपालन, बागवानी, एवं जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक प्रकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से इन योजनाओ के लिए अपना आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं। अगर देखा जाए तो सरकार द्वारा शुरू किया गया Ikhedut पोर्टल किसानों को एक ही प्लेटफार्म पर उनके लिए शुरू की गई अनेक प्रकार की योजनाओं से जुड़ी सभी ikhedut.gujarat.gov.in महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने में बहुत ही कारगार साबित होगा।

Ikhedut Portal
Gujarat Ikhedut Portal को गुजरात सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों के हित में शुरू की गई सभी प्रकार की योजनाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करने के लक्ष्य से शुरू किया गया है। इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक किसान अपने आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को इस पोर्टल की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी यानी किसानों को इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसी भी तरह का कोई भी शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है। किसान Ikhedut Portal पर अनेक प्रकार के लाभों (जैसे- लाभ अनेक वस्तुओं के है जो दिन के जीवन में खेती की गतिविधियों को करने के लिए जरूरी है) का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को नीचे तक अवश्य पढ़ें।
गुजरात श्रमिक मनपसंद पास स्कीम
इखेदूत पोर्टल का उद्देश्य
इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गुजरात के किसानों को उनके हित में शुरू की गई सभी तरहा की सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना है। किसान इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकते हैं। इखेदूत पोर्टल का उपयोग करने से किसानों को सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। क्योंकि इसके माध्यम से आवेदक किसान घर पर बैठकर ही अपने हित में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी और उनके तहत आवदेन इंटरनेट के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। जिससे आवेदक किसान के पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी और उन्हें कहीं जाए बिना ही यथासमय सभी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी।
Key Highlights Of Gujarat Ikhedut Portal
पोर्टल का नाम | इखेदूत पोर्टल |
लॉन्च किया गया | गुजरात सरकार द्वारा |
लाभार्थी | गुजरात के किसान |
उद्देश्य | किसानों तक सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना |
साल | 2023 |
राज्य | गुजरात |
अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
ગુજરાત ઇખેદૂત પોર્ટલ के लाभ
- किसानों को एक ही प्लेटफार्म पर ગુજરાત ઇખેદૂત પોર્ટલ के माध्यम से उनके हित में शुरू की गई सभी प्रकार की जानकारियों की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- इस पोर्टल का उपयोग करने से किसानों को किसी भी सरकारी विभाग के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- प्रदेश के किसान इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं के तहत आवेदन करने के साथ-साथ अपने आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकते हैं।
- गैर पंजीकृत किसान भी इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- Ikhedut Portal के माध्यम से किसानों तक यथा समय सभी योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंचाई जा सकेगी।
इखेदूत पोर्टल के तहत पात्रता
- आवेदक को गुजरात का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- किसान का बैंक खाता होना चाहिए।
- पूर्व अनुमोदन अधिकारी आवेदनों को मंजूरी देता है।
- सत्यापन कार्य साइट चेक / रिकॉर्ड-चेकिंग के बाद भी पूरी तरह से प्रलेखित है।
- लाभार्थियों का चयन दस्तावेजों की पुष्टि करने वाले अधिकारी द्वारा किया जाता है।
- आवेदक द्वारा सभी सही दस्तावेज प्रदान किए जाने चाहिए।
ઇખેદૂત પોર્ટલ નોંધણી के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
इखेदूत पोर्टल के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Ikhedut Portal पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- पोर्टल के होमपेज पर आपको ‘योजनाओं’ के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको विभिन्न प्रकार की योजनाओं का चयन करना है।
- अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार इनमें से किसी भी सुविधा का चयन कर सकते हैं।

- आपके द्वारा लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- अब आप अपनी इच्छित योजना या उस योजना पर क्लिक कर सकते जिसे आप स्वयं नामांकित करना चाहते हैं।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। जिस पर आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप एक पंजीकृत आवेदक है।
- अगर आप नहीं हैं तो No पर क्लिक करके Processd के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको आगे के पेज पर नए रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- व्यक्तिगत विवरण, बैंक विवरण, भूमि का विवरण एवं राशन कार्ड का विवरण दर्ज कर देना है
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।

- इस प्रकार से आप इखेदूत पोर्टल के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।