किसान मित्र योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022 | Kisan Mitra Yojana Online Form

Haryana Kisan Mitra Yojana Online | किसान मित्र योजना ऑनलाइन आवेदन | किसान मित्र योजना रजिस्ट्रेशन | Haryana Kisan Mitra Yojana Form

किसानों को सहायता पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं। अब हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों के लिए किसान मित्र योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही प्लेटफार्म पर प्रदान किया जाएगा। किसानों के अलावा पशुपालन, डेरी, बागवानी एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों से जुड़े किसानों को भी इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। अगर आप भी हरियाणा राज्य के निवासी हैं और Haryana Kisan Mitra Yojana 2022 के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया आदि से अवगत कराने जा रहे हैं। यह सभी जानकारियां आपको इस योजना को विस्तार पूर्वक समझने में बहुत ही सहायता प्रदान करेंगी।

Haryana Kisan Mitra Yojana 2022

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा किसान मित्र योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ एक ही मंच पर प्रदान किया जाएगा। राज्य के 2 एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। Haryana Kisan Mitra Yojana 2022 को कोरोनावायरस महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे गलत परिणाम को देखते हुए किसानों के हित में शुरू किया गया था। यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। यह योजना किसानों को कई डिजिटल सुविधाओं का लाभ प्रदान करेंगी। जिससे  किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

Kisan-Mitra-Yojana-Haryana

किसान मित्र योजना का किया गया शुभारंभ

वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट की घोषणा हरियाणा में 12 मार्च 2021 को की गई थी। बजट की घोषणा करते समय प्रदेश सरकार द्वारा किसान मित्र योजना को शुरू करने का फैसला लिया गया था। वह किसान जो 2 एकड़ या इससे कम भूमि के मालिक है उन्हें ही किसान मित्र योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से किसानों को अनेक प्रकार की सेवाएं जैसे -नकल जमा, नकद निकासी, बैलेंस पूछताछ, नई पिन बनाना, पिन बदलना, मिनी स्टेटमेंट चेक करना, चेक बुक अनुरोध करना, मोबाइल नंबर अपडेशन, आधार नंबर अपडेशन अनुरोध एवं अन्य संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा सरकार द्वारा बैंक के साथ साझेदारी में 1000 किसान एटीएम भी राज्य में स्थापित किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा Haryana Kisan Mitra Yojana 2022 के तहत किसानों के साथ साथ राज्य के पशुपालक, बागवानी, डेयरी एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों के किसानों को भी लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से 15 करोड़ रुपए का अतिरिक्त अनुदान प्राप्त होगा। यह योजना राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में बहुत ही कारगर साबित होगी। क्योंकि इसके माध्यम से किसान डिजिटल सुविधाओं का लाभ एक ही प्लेटफार्म पर प्राप्त कर सकते हैं जिससे उनके समय, श्रम और पैसों की बचत होगी।

किसान मित्र योजना 2022 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के किसानों, डेयरी, बागवानी, छोटे किसानों एवं पशुपालकों को प्रेरित करना है। क्योंकि इस योजना से जुड़ कर राज्य के किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप वह भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके। लेकिन इस योजना का लाभ केवल 2 एकड़ या इससे कम जमीन वाले किसान मालिकों को ही प्रदान किया जाएगा। किसान मित्र योजना 2022 के द्वारा राज्य के पशुपालन क्षेत्र का ओर अधिक विकास होगा। साथ ही सरकार द्वारा किसानों को दूध की उत्पादकता का कार्य करने के लिए पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना की सुविधा प्रदान करने का भी ऐलान किया गया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में बहुत अधिक सुधार आएगा जिससे राज्य और किसानों दोनों का विकास होगा।

Key Highlights Of Haryana Kisan Mitra Yojana 2022
योजना का नाम किसान मित्र योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थी प्रदेश के किसान
उद्देश्य सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष रुप से किसानों तक पहुंचाना।
साल 2022

 

kisan-mitra-yojana 2

हरियाणा किसान मित्र योजना 2022 के लाभ
  • प्रदेश के छोटे किसानों, पशुपालकों, डेयरी, बागवानी एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों से जुड़े किसानों को Haryana Kisan Mitra Yojana 2022 का‌ लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • वह किसान जो 2 एकड़ या इससे कम कृषि योग्य भूमि के मालिक हैं वही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • किसान मित्र योजना के साथ जुड़कर राज्य के किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे।
  • इस योजना के तहत किसानों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तकनीकी एवं योजनाओं का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद इन किसानों को कृषक मित्र के रुप में पहचान दी जाएगी।
  • यह योजना राज्य के किसानों को भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में बहुत ही कारगर साबित होगी।
हरियाणा किसान मित्र योजना के तहत आवेदन हेतु पात्रता
  • आवेदक को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • किसान के पास 2 एकड़ या इससे कम कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि के कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
किसान मित्र योजना 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा सरकार द्वारा अभी केवल किसान मित्र योजना 2022 को शुरू करने की घोषणा की गई है। जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी आवेदन से संबंधित जानकारी को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। जैसे ही सरकार द्वारा Haryana Kisan Mitra Yojana 2022 से जुड़ी जानकारी नागरिकों के साथ साझा की जाएगी तो हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment