झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन : डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Apply | झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म

देश के युवाओं को रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करने लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं। ताकि युवाओं की बढ़ती हुई बेरोजगारी दर में गिरावट लाई जा सके। एक ऐसा ही योजना की शुरुआत झारखंड सरकार ने भी अपने राज्य के युवाओं के हित में की है। जिसका नाम झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना है। इस योजना के द्वारा राज्य के बेरोजगार नागरिकों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए कम ब्याज पर ऋण प्रदान किया जाएगा। अगर आप झारखंड राज्य के निवासी है और इस योजना के तहत लाभान्वित होना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijin Yojana 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता एवं आवेदन करने की प्रक्रिया इत्यादि प्रदान करने जा रहे हैं।

Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijin Yojana 2022

झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार नागरिकों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए 2500000 रुपए तक का लोन कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा इस योजना के तहत नागरिकों को 40% तक का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। इस अनुदान की अधिकतम राशि ₹500000 तक की है। Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijin Yojana 2022 के माध्यम से राज्य के युवाओं को स्वरोजगार उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं सीख मंडल की दीदियो को प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना झारखंड 2022 के तहत नागरिकों को ₹50000 तक का ऋण बिना किसी गारंटी के प्रदान किया जाएगा और यात्री परिवहन आदि के लिए वाहन खरीदने की सुविधा भी पात्र लाभार्थियों को मुहैया कराई जाएगी। अगर हम कहे तो झारखंड सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से राज्य के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार की प्राप्ति होगी। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य और नागरिकों का विकास होगा।

झारखण्ड-मुख्यमंत्री-रोजगार-सृजन-योजना-2022

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के तहत लाभान्वित होने वाले नागरिक

इस योजना के तहत झारखंड राज्य के निम्नलिखित वर्गों के नागरिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

  • अनुसूचित जनजाति
  • अनुसूचित जाति
  • अल्पसंख्यक वर्ग
  • पिछड़ा वर्ग
  • दिव्यांगजन
  • सखी मंडल की दीदियां

key Highlights Of Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijin Yojana 2022

योजना का नाम झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना
किस ने लांच की झारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं सीख मंडल की दीदियो
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाना
आधिकारिक वेबसाइट जल्द ही लांच की जाएगी
साल 2022
ऋण की राशि 25 लाख रुपए तक
अनुदान 40% या फिर 5 लाख रुपए
आयु सीमा 18 से 45 वर्ष
आवेदन का प्रकार ऑफलाइन/ऑनलाइन
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश झारखंड के बेरोजगार नागरिकों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन मुहैया करवाना है। ताकि राज्य के नागरिक इच्छुक रोजगार स्थापित कर अपना और अपने परिवार की जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। क्योंकि आज के समय में बेरोजगारी दर बढ़ती ही जा रही है जिसके कारण नागरिकों को अपना जीवन यापन करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijin Yojana के तहत नागरिकों को 40% एवं अधिकतम ₹500000 तक का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और बेरोजगारी दर में कमी आएगी।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के तहत आवेदन हेतु कार्यालय

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए राज्य के नागरिकों को निम्नलिखित कार्यालयों में से किसी एक कार्यालय में जाकर अपना आवेदन करना है।

  • झारखंड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम
  • जिला कल्याण पदाधिकारी
  • झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम
  • राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
  • झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना

लाभार्थियों को 40% तक का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा

प्रदेश सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। यह ऋण लाभार्थियों को बहुत ही कम ब्याज दर पर मुहैया करवाया जाएगा। इसी के साथ नागरिकों को 40 प्रतिशत लोन की राशि का अनुदान भी प्रदान किया जाता है। इस अनुदान की अधिकतम राशि 5 लाख रुपए तक की है। यदि किसी स्थिति में लोन की राशि का 40% हिस्सा ₹500000 से अधिक आता है, तो लाभार्थी को ₹500000 तक का ही अनुदान प्रदान किया जाएगा। इससे अधिक राशि का नहीं।

₹50000 का ऋण लाभार्थियों को बिना गारंटी के दिया जाएगा।

Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijin Yojana के द्वारा अधिकतम 2500000 रुपए तक का लोन बहुत ही कम ब्याज दर पर आवेदकों को प्रदान किया जाता है। इसी के साथ अगर आवेदक ₹50000 का लोन लेने के लिए आवेदन करता है तो इस स्थिति में आवेदक को किसी भी प्रकार की कोई गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस योजना के द्वारा ₹50000 तक का लोन बिना गारंटी के लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आवेदक विभिन्न विभागों द्वारा ऋण प्राप्त कर सकते हैं। ऋण प्राप्ति के लिए लाभार्थियों को स्वयं इन विभागों में जाकर अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा।

झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना का कार्यान्वयन

प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थी को संबंधित विभाग में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को जाकर जमा करना है। इसके बाद विभाग द्वारा लाभार्थी के सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। विभाग द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन कर लेने के बाद लाभार्थी को विभाग में आमंत्रित किया जाएगा। अब इसके बाद सत्यापन की सभी प्रक्रियाएं संपूर्ण होने के बाद आवेदक के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ऋण की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। विभाग की इस प्रक्रिया में 15 से लेकर 1 महीने तक का समय लगता है। इस योजना के तहत आवेदन करते समय आवेदक को अपना सही ब्यौरा प्रदान करना आवश्यक है यदि आवेदक द्वारा कोई गलत या झूठा ब्यौरा विभाग को प्रदान किया है तो इस स्थिति में आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।

झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
  • झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार नागरिकों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए 2500000 रुपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा।
  • यह ऋण लाभार्थियों को बहुत ही कम ब्याज दर पर प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा लाभार्थियों को 40% एवं 5 लाख रुपए तक का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं सीख मंडल की दीदियो को प्रदान करेगी।
  • यात्री परिवहन आदि के लिए वाहन खरीदने की सुविधा भी पात्र लाभार्थियों को मुहैया कराई जाएगी।
  • ₹50000 तक का लोन इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा।
  • Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijin Yojana के द्वारा रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना के तहत पात्रता मापदंड
  • आवेदनकर्ता को झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹500000 या इससे कम की होनी चाहिए।
  • सखी मंडल की दीदियां भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
  • महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर बैंक
  • खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको निम्नलिखित विभागों में से किसी एक विभाग पर जाना है।
  • झारखंड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम
  • झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
  • राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम
  • जिला कल्याण पदाधिकारी
  • झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम
  • इसके बाद आपको विभाग से झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
  • अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि ध्यानपूर्वक दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन पत्र उसी विभाग में जमा कर देना है जहां से आपने यह आवेदन पत्र प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार से आप झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के तहत आवेदन कर सकते हैं।

1 thought on “झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन : डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म”

  1. Sir mukiyamantri sirjan yojana kitna din ka time lagta hai mera abhi 8 mahina ho gya hai par kuch bhi jaankari nhi mil rha hai office jate hai to kuch bhi tik se jawab nhi milta hai kya kare kuch bhi samaj nhi aa rha hai sir upaye bataye ga

    Reply

Leave a Comment