झारखण्ड पेट्रोल सब्सिडी योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ व लाभार्थी सूची

Jharkhand Petrol Subsidy Yojana Online Registration | CM Supports Mobile App For Petrol Subsidiary | Jharkhand Petrol Subsidy Yojana Apply Online | झारखण्ड पेट्रोल सब्सिडी योजना | CM Supports Mobile App

देश में पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम आम नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। क्योंकि इसका सीधा असर आम जनता के घरेलू बजट पर पड़ता है। जिसके कारण उन्हें काफी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए झारखंड सरकार ने अपने राज्य में झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से पात्र नागरिकों पेट्रोलियम के दाम पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार का इस योजना को शुरू करने का क्या उद्देश्य है, कौन-कौन Jharkhand Petrol Subsidy Yojana का लाभ प्राप्त करने के पात्र है, लाभ एवं विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस लेख को नीचे तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना से जुड़ीं सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। जो आपको पेट्रोल सब्सिडी योजना झारखंड का लाभ प्राप्त करते समय बहुत ही सहायता प्रदान करेंगी। इसके अलावा हमारा यह लेख आपको झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना 2022 को विस्तार पूर्वक समझने में भी सहायता प्रदान करेगा।

Jharkhand Petrol Subsidy Yojana

झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना को 26 जनवरी 2022 को झारखंड सरकार द्वारा प्रदेश में शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत टू व्हीलर के लिए पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी। नागरिक यह सब्सिडी 1 महीने में 10 लीटर पेट्रोल तक प्राप्त कर सकते हैं। यानी हर महीने पेट्रोल पर 250 रुपए तक की सब्सिडी सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी। राज्य के वह नागरिक जो राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना या झारखंड राज्य खाद सुरक्षा योजना के राशन कार्ड धारक है उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। लाभार्थी को सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक नागरिक इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर या सीएम सपोर्ट ऐप के माध्यम अपना पंजीकरण कर सकते हैं। राज्य के आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को इस योजना के द्वारा बढ़ते हुए पेट्रोल के दामों के समय यातायात करने में आर्थिक रूप से बहुत अधिक सहायता मिलेगी।

प्रदेश में झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना का किया गया शुभारंभ

झारखंड के दुमके के पुलिस ग्राउंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई हैं। मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना के शुभारंभ पर 5 लाभार्थियों को सांकेतिक तौर पर सब्सिडी के चेक भी वितरित किए गए हैं। राज्य के आर्थिक रुप से गरीब जिन परिवारों के पास दो पहिया वाहन उपलब्ध हैं उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा 2 साल पूरे होने के मौके पर इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी। अब झारखंड में 26 जनवरी सन् 2022 को इस योजना की शुरुआत कर दी गई है। अबतक 104000 नागरिकों द्वारा इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। लगभग इनमें से 72894 नागरिकों के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

इसके अलावा प्रदेश के दुमके से 8894 नागरिकों द्वारा इस योजना के तहत आवेदन किया गया है। इन आवेदनों में से 4147 लाभार्थियों के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जिसके लिए सरकार ने 1036750 का भुगतान किया है। इस योजना के पहले चरण में लगभग 40000 नागरिकों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभ की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है और बचे हुए लाभार्थी नागरिकों के खाते में भी जल्द ही सरकार द्वारा लाख की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के मोबाइल ऐप को किया गया लॉन्च

प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सीएम सपोर्ट ऐप को लांच किया गया है। इस ऐप को नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से आवेदक घर पर बैठकर ही आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के बाद संबंधित वाहन का सत्यापन परिवहन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अनुमोदन के लिए उपायुक्त के लॉगिन में जाया जाएगा। मां से स्वीकृति मिलने के बाद ही लाभार्थी के खाते में सब्सिडी की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ लगभग 20 लाख परिवारों को प्रदान किया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा 50 करोड़ रुपए की राशि हर महीने खर्च की जाएगी। सन् 2022 में लगभग 30 लाख परिवारों को इस योजना के माध्यम से सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। नागरिकों के आवेदन को दो स्तर पर सत्यापित किया जाएगा प्रथम डीटीओ स्तर पर और दूसरा डीएसओ स्तर पर। सरकार का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों के कारण होने वाली समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सकेगी।

 

Jharkhand Petrol Subsidy Yojana key Highlights
योजना का नाम झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थी झारखंड के नागरिक
उद्देश्य पेट्रोल पर सब्सिडी प्रदान करना
सब्सिडी की अधिकतम सीमा 250 रुपए प्रतिमाह
साल 2022
राज्य झारखंड
झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को पेट्रोल पर सब्सिडी उपलब्ध कराकर राहत प्रदान करना है। क्योंकि पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों का सबसे अधिक प्रभाव आम जनता के घरेलू बजट पर पड़ता है। झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के द्वारा 25 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से 10 लीटर पेट्रोल तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। प्रतिमाह लगभग 250 रुपए की सब्सिडी लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए इच्छुक नागरिकों को किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि आवेदक इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से घर पर बैठकर इंटरनेट के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand-Petrol-Subsidy-Yojana 1

झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के लाभ एवं विशेषताएं
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 26 जनवरी 2022 को झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के तहत प्रदेश के जिन परिवारों के पास दो पहिया वाहन उपलब्ध है उन्हें पेट्रोल पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा 25 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से यह सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • 1 महीने में केवल 10 लीटर पेट्रोल तक की यह सब्सिडी दी जाएगी।
  • लाभार्थी को सब्सिडी की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सरकार द्वारा उसके खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
  • नागरिकों द्वारा 250 रुपए प्रति माह के हिसाब से पेट्रोल पर सब्सिडी प्राप्त की जा सकेगी।
  • प्रदेश के राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना या झारखंड राज्य खाद सुरक्षा योजना के राशन कार्ड धारक की ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • परिवहन अधिकारी द्वारा आवेदक के संबंधित वाहन का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अनुमोदन के लिए उपायुक्त के लॉगिन में जाया जाएगा।
  • वहां से स्वीकृति मिलने के बाद लाभार्थी के खाते में 250 रुपए की सब्सिडी की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना का लाभ लगभग 20 लाख परिवारों को प्रदान किया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा 50 करोड़ रुपए की राशि हर महीने खर्च की जाएगी।
  • वर्ष 2022 में झारखंड के लगभग 30 परिवारों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत पात्रता
  • आवेदनकर्ता को झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना या झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड धारक ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र है।
  • राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर दर्ज होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत उन दो पहिया वाहन पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी जो झारखंड में रजिस्टर्ड है।
  • दो पहिया वाहन संचालक का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • टू व्हीलर रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है या सीएम सपोर्ट ऐप खोलना है।
  • इसके बाद आपके सामने होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • होमपेज पर आपको झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको राशन कार्ड एवं आधार नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • इस ओटीपी को आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको लॉगइन करना है।
  • अब आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों में से अपने नाम का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी गाड़ी का नंबर एवं ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर दर्ज करना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Petrol-Subsidy-2022

मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना है।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में सीएम सपोर्ट ऐप दर्ज करना है।
  • अब आपको अपनी स्क्रीन पर एक सूची दिखाई देगी।
  • इस सूची में से आपको सीएम सपोर्ट ऐप के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करेंगे मोबाइल एप आपके डिवाइस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।

Leave a Comment