कीट रोग नियंत्रण योजना | UP Keet Rog Niyantran Yojana ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

कीट रोग नियंत्रण योजना ऑनलाइन आवेदन | Keet Rog Niyantran Yojana Application Form| कीट रोग नियंत्रण योजना रजिस्ट्रेशन |जानें, मूंग की खेती में रोग और कीट के बारे में पूरी जानकारी

भारत देश में किसान भाइयों की आय को बढ़ावा देने हेतु विभन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जा  रही है। जिसकी सहायता से किसानो को अधिक लाभ प्राप्त हो रहे है। अक्सर मौसम  ख़राब होने की वजह से किसानों को अपनी फसल में काफी बढ़ा नुकसान उडाना पड़ता है। हाल ही में इस समस्या को देखते हुए ही Keet Rog Niyantran Yojana की शुरुआत की गई है। ख़राब होने वाली फसल को कीट रोग एवं खरपतवार से बचने के लिए रसायनो को डालना पड़ता है। जिससे की उनकी फसल की कीमत और बढ़ जाती है। परन्तु किसानो की आय में कमी हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए ही राज्य सरकार द्वारा किसानो के लिए कीट रोग नियंत्रण योजना को वर्ष 2018-19 से वर्ष 2021-22 लागु की गई थी।

अब इस के अधिक परिणाम में फायदा देखते हुए इस योजना को 5 वर्ष तक ओर जारी रखने का निर्देश जारी किया गया है। आज के इस लेख के तहत हम आपको UP Keet Rog Niyantran Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। हमारा आपसे निवेदन है की आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।  

यूपी पुलिस पे स्लिप

UP Keet Rog Niyantran Yojana 2022

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 6 सितंबर मंगलवार के दिन अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कठिन परिस्थिति के माध्यम से इस योजना को मंज़ूरी मिली है। कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत यूपी सरकार द्वारा राज्य के किसान भाइयों के लिए कीटनाशक और फसल पर कीटनाशक पदार्थ का छिड़काव करने वाली मशीनों पर अनुदान देने हेतु योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक के लिए लागू किया था। परंतु सरकार द्वारा इसके परिणाम देखने हेतु इसे 5 साल के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। यानी अब राज्य के किसान 2022-23 से वर्ष 2026-27 वर्ष तक  इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। Keet Rog Niyantran Yojana  के तहत फसलों में पूरे वर्ष में होने वाले खरपतवार 15 से 20%क्षति, फसल रोगो से 26% क्षति और कीटों से 20% होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगी।

कीट रोग नियंत्रण

Highlights of Uttar Pradesh Pest Disease Control Scheme

योजना का नामKeet Rog Niyantran Yojana 
वर्ष2022
किसने आरंभ कीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
उद्देश्यराज्य के कीटनाशकों पर और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर सब्सिडी प्रदान करना
लाभार्थीयूपी के किसान
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttp://www.upagriculture.com
प्रदेश सरकार द्वारा 5 वर्षों में Keet Rog Niyantran Yojana पर खर्च किए जाएंगे 19257.75 करोड़ रुपए

यूपी सरकार द्वारा शुरू की गई कि कीट रोग नियंत्रण योजना की शुरुआत 2022-23 से लेकर 2026-27 यानी 5 वर्षों के लिए आगे बढ़ा दी गई है। वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर 2021-22 इस योजना के अधिक लाभकारी परिणाम देखने को मिले। इस योजना के माध्यम से वित्तीय वर्षों में राज्य के किसानों को 11,58,321 अनेक कार्य मदों में लाभ प्राप्त करा दिया गया था। अब फिर से Keet Rog Niyantran Yojana से राज्य के लाखों किसानों को विभिन्न कार्य मदो पर लाभ प्राप्त कर आएगी। इस योजना में इस वर्ष 19257.75 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसका विशेष लक्ष्य किसान भाइयों की आय को बढ़ावा देखकर उनकी आर्थिक स्थिति को सही कर जीवन को बेहतर तरीके से व्यतीत कर आना है।

UP Kisan Karj Rahat List 

किसानों को जैविक दवाइयों पर मिलेगा 75% अनुदान

उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों को उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत कीटनाशक एवं कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य सरकार इस योजना के तहत खाद्य उत्पादन हेतु बायोपेस्टीसाइडस तथा बायोएजेन्ट्स 75% अनुदान पर उपलब्ध कराएगी। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं, इस समय राज्य में खरपतवार कीट रोग के नियंत्रण हेतु एकीकृत नाशजीव प्रबंधन प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे राज्य की कृषि विभाग द्वारा 09 आई.पी.एम. प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। जिसमें किसान भाइयों को बायोपेस्टीसाइड्स जैसे कि ट्राइकोडरमा, ब्यूवेरिया वैसियाना, एन.पी.वी. और बायोएजेंट्स जैसे कि ट्राइकोग्रामा कार्ड का उत्पादन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से राज्य के किसानों को अधिक लाभ प्रदान कराया जाएगा।

यूपी स्कॉलरशिप योजना

50% अनुदान पर दी जाएगी रासायनिक दवाइयां और स्प्रेयर

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी  जी द्वारा Keet Rog Niyantran Yojana के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को खरपतवार कीट रोग के नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा रसायनों पर 50% अनुदान उपलब्ध कराएगी। सरकार द्वारा बताया गया है,कि वित्तीय वर्ष 2022 के लिए किसानों को  1. 95 लाख हेक्टेयर भूमि क्षेत्रफल के लिए अनुदान पर कृषि रक्षा रसायन प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही इन सभी रसायनों को फसल पर छिड़कने के लिए नैपसेक स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर आदि कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन पर 50% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2022-23  में  6,000 कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा भारत के कृषि मंत्री द्वारा बताया गया है |

मंत्रिपरिषद की बैठक द्वारा एक प्रस्ताव के अनुसार लघु एवं सीमांत किसानों को उनके उपयोग में आने वाले अन्न को सुरक्षित रखने हेतु विगत वर्षों में दो-तीन और पांच कुंटल के भंडार के साधन भी 50 फ़ीसदी अनुदान भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री जी द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि कीट रोग नियंत्रण योजना के माध्यम से 2022 से लेकर 2027 तक 41लाख 42 हज़ार  किसानों को लाभ प्रदान करेंगे।

Keet Rog Niyantran Yojana का लाभ एवं विशेषताएं
  • उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा 6 सितंबर मंगलवार के दिन होने वाली बैठक के तहत इस योजना को दोबारा से शुरू करने की मंजूरी दी गई है।
  • उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना के माध्यम से फसलों में वार्षिक खरपतवार से होने वाले 15 से 20% नुकसान फसल रोगों से 26% नुकसान और कीटों से 20% होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।
  • आपको बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा सर्वप्रथम यानी 2017-18 से 2021-22 तक 11,58,321  किसानों को विभिन्न कार्य मुद्दों पर लाभ प्रदान कराया  गया था।
  • अब राज्य सरकार द्वारा 5 वर्षों के लिए 19257.75 करो रुपए खर्च करने का बजट निर्धारित किया गया है।
  • राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 34.17 करोड़ रुपए खर्च किए गए है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई Keet Rog Niyantran Yojana के माध्यम से इस बार 41 लाख 42 हजार किसानों को लाभ प्रदान कराया जाएगा।
कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
  • इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक किसान होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला किसान उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ज़मीन संबंधित कागजात
Keet Rog Niyantran Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया
  • सर्वप्रथम आपको अपने जिले के कृषि विभाग में जाना होगा। वहां जाकर आपको कीट रोग नियंत्रण योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र मिलने के बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करने के पश्चात आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ अटैच करना होगा।
  • उसके पश्चात अंत में आप को आवेदन पत्र कृषि विभाग में जाकर जमा करना होगा। जहां से आपने आवेदन पत्र की प्राप्ति की थी।
  • इस प्रकार आप आसानी से Keet Rog Niyantran Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment