मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024: Tirth Darshan Yojana रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana :- हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत में उपलब्ध तीर्थ स्थानों पर सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से प्रदेश के विभिन्न नागरिक तीर्थ यात्रा को आसानी से सफल कर पाते हैं। आज के इस लेख के तहत हम आपको CM Teerth Darshan Yojana MP Form Pdf से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं। जैसे इस योजना का उद्देश्य लाभ एवं विशेषताएं पात्रता मानदंड आवश्यक दस्तावेज आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। हमारा आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को अंत अवश्य पढ़ें एवं अपनी तीर्थ यात्रा को सफल बनाएं।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana

Table of Contents

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024

ऐसी ही तीर्थ यात्रा संबंधित योजनाओं की शुरुआत विभिन्न राज्य की सरकारों द्वारा की जा चुकी है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के साथ 60 आयु से  ज्यादा आयु वाले नागरिकों के लिए  मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश में उपलब्ध सभी तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर निशुल्क यात्रा नागरिकों को कराई जाएगी। इस योजना में न केवल नागरिकों को तीर्थ यात्रा की सुविधा ही नहीं दी जाएगी। बल्कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे- खाने-पीने की सामग्री रुकने की व्यवस्था आदि को भी उपलब्ध कराया जाएगा। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 से अंतर्गत 60 वर्ष से ऊपर के या 60% से ज्यादा विकलांग नागरिक यात्रा करने के पात्र है।

श्रम कल्याण योजना 2024

  • इस योजना का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश सरकार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन द्वारा विकसित किया गया है।
  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नागरिकों को अमरनाथ, शिर्डी, काशीजेड अजमेर जैसे तीर्थ स्थल की यात्रा कराई जाएगी।
  • अगर समूह जत्था के रूप में राज्य  के नागरिक यात्रा कर रहे हैं। तो तीन चार व्यक्तियों हेतु एक सहायक इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।

हाइलाइट्स ऑफ़ मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

योजना का नामMadhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
वर्ष2023
आरंभ की गईमध्य प्रदेश सरकार
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराना
लाभार्थीमध्यप्रदेश के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटtirthdarshan.mp.gov.in

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 फिर से शुरू

राज्य सरकार द्वारा इस योजना को पहले भी जारी किया गया था , परंतु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा के सिलसिले को बंद कर दिया गया था। अब मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष अप्रैल के महीने में योजना को नागरिकों के लिए दोबारा से शुरू किया गया है। मध्यप्रदेश के वह नागरिक जो इस योजना का हिस्सा बनना चाहते है। उन सभी को योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। राज्य सरकार द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है। आपको बताते चलें कि कुछ समय पहले ही इंदौर से रामेश्वर की यात्रा के लिए बुजुर्गों को जत्था रवाना किया गया है।

MP Samagra Portal ID

जो कि प्रदेश सरकार द्वारा 17 से 22 सितंबर के बीच करवाई गई थी। मध्यप्रदेश के नागरिकों की  फिलहाल अयोध्या और काशी की यात्रा को भी 17 से 22 सितंबर के बीच ही करवाया जाएगा। इसके साथ ही Mukhymantri Tirth Darshan Yojana 2024 के तहत यात्रानागरिकों को हवाई जहाज से भी कराई जा सकती ह। जिसके अंतर्गत शिवराज सिंह चौहान जी राज्य के नागरिकों  के साथ ट्रेन में तीर्थ यात्रा पर जाएंगे।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana: 7 अप्रैल 2022 तक पहली ट्रेन के लिए किए जा सकते हैं आवेदन

राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से एक चिंतन शिविर संचालित किया जा रहा है। इस शिविर के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 को अप्रैल से दोबारा से आरंभ किया गया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं। सरकार द्वारा इस योजना के रूप में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। ना केवल नागरिकों को यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बल्कि उनके लिए रहने की व्यवस्था खाने पीने की व्यवस्था भी की जाएगी। कोरोना वायरस के समय में इस योजना को बंद कर दिया गया था ,परंतु अब अप्रैल से Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana को दोबारा से जारी किया गया है जिसके तहत गंगा स्नान, काशी कॉरिडोर, संत रविदास और कबीर दास के प्रदर्शन यात्रा की सुविधा के लिए  दो से तीन ट्रेनों का  प्रबंधन किया गया है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को किया जाएगा दोबारा से आरंभ

जैसा कि हमने आपको बताया की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को दोबारा से शुरू किया गया है। क्योंकि कोरोनावायरस के समय इस योजना को रोक दिया गया था। तो आपको बताते चलें कि जो नागरिकों योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्हें मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस योजना की शुरुआत होने के पश्चात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी अन्य मंत्री के साथ ट्रेन में तीर्थ यात्रा के साथ जाएंगे। बोगी के स्पीकर सिस्टम के माध्यम से तीर्थ स्थलों की विस्तृत जानकारी संस्थाओं को प्रदान की जाएगी। सभी संभावनाओं पर विचार करने के बाद ही यह कदम उठाया गया है। अंत में अंतिम रूप देते हुए कुछ दिशा निर्देशों को जारी किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अंतिम ट्रेन 10 जनवरी 2022 को रवाना की जाएगी।

एमपी भूलेख खसरा खतौनी भू नक्शा

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य

भारत देश में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो कि अपनी आर्थिक स्थिति के कारण हर कार्य करने में सक्षम नहीं है। परन्तु वह अपने अन्य कार्य तो जैसे तैसे कर लेते है। मगर हर बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ स्थल पर का दर्शन करने की इच्छा होती है ,परंतु वह अपनी आर्थिक स्थिति के कारण यात्रा करने में भी कमजोर होते हैं।  इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम वह सभी नागरिकों अपनी इच्छा को पूरा कर सकेंगे।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से की गई है।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा का मौका प्रदान कराया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस यात्रा को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य उन सभी इच्छुक नागरिकों को तीर्थ स्थलों की यात्रा कराना है। जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है।
  • मध्य प्रदेश सरकार नागरिकों को यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे खाने पीने की व्यवस्था आदि का भी प्रबंध करा कर देगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत योजना यात्रा पर बहुमूल्य रतन आभूषण के साथ ले ज्वाला शील पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाना मना है।
  • MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश सरकार धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन द्वारा विकसित की गई है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए पात्रता

यात्री के लिए पात्रता

  • इस योजना का हिस्सा बनने हेतु यात्री मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इच्छुक यात्री की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • यदि इच्छुक यात्री महिला है। तो उसकी आयु में 2 वर्ष की छूट है।
  • MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत समूह द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है।
  • एक समूह के अंतर्गत केवल 25 व्यक्ति पात्र हैं।
  • अगर राज्य के कोई पति पत्नी दोनों तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं। तो किसी एक को ही पात्र माना जाएगा। यदि पति-पत्नी में से कोई एक पात्र है और दूसरा पात्र नहीं है तब भी दोनों तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
  • इसके साथ ही राज्य के नागरिक 60% से अधिक विकलांग है। तो उसके लिए आयु का कोई बंधन नहीं है।  आसानी से यात्रा पर जा सकता है।
  • सभी इच्छुक यात्रियों की शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य सही होना चाहिए। साथ ही निम्नलिखित में कोई भी रोग नहीं होना चाहिए।
  • टी.बी
  • संक्रमण
  • कुष्ठ रोग
  • कोंजेष्टिव
  • कार्डियाक
  • मानसिक व्याधि
  • कोरोनरी अपर्याप्तता
  • कोरोनरी थ्रोम्बोसिस
  • शवास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी

सहायक के लिए पात्रता

  • इस योजना के तहत यात्री की आयु 65 वर्ष से ज्यादा है और वह एकल है यह यात्री की पति पत्नी की आयु 65 वर्ष से अधिक है या फिर यात्री 60% से आदिक  विकलांग है तो उसके साथ एक सहायक होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही समूह/जत्था यात्रा करने वाले 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में एक सहायक ले जा सकते हैं।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड करें का के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके पश्चात आपको  तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। उसके पश्चात आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाना होगा।  इसके पश्चात आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्द करना होगा।
  •  सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अब आपको तहसील कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र को जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले तीर्थ दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • आपको इस होम पेज पर ‘डैशबोर्ड ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपको स्थिति जाने के विकल्प को सलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा आपको समग्र आईडी को दर्ज करना है। अब आपको आवेदन की स्थिति देखे विकल्प को सेलेक्ट करना होगा

Leave a Comment