मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा (पेंशन, शिक्षा एवं राशन) योजना ऑनलाइन आवेदन 2022 लाभ, पात्रता

Mukhyamantri Covid19 Bal Seva Yojana Apply Online, Registration Form | मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना क्या है, लाभ, पात्रता, एवं ऑनलाइन आवेदन

कोरोनावायरस जैसी गंभीर बीमारी के चलते बहुत से लोगों ने अपने करीबी रिश्तेदारों और बहन भाइयों एवं माता-पिता को खोया है। जिसके वजह से उनके अपने बिछड़ गए है। जिनमे से अधिक वह सभी बच्चे है। जिन्होंने अपने माता-पिता को खोया है। अनाथ होने वाले उन सभी बच्चों की सेवा के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम Mukhymantri COVID-19 Bal Seva Yojana 2022 है। जिसके माध्यम से अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक सहायता से लेकर निशुल्क शिक्षा तक की सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आज के इस लेख के तहत हम आपको मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना से जानकारी प्रदान करेंगे। इस योजना का उद्देश्य लाभ पात्रता आवश्यक दस्तावेज एवं रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में। तो हमारा अनुरोध है की आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Mukhymantri COVID-19 Bal Seva Yojana

राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम से मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 1 मार्च से लेकर 30 जून तक कोविड-19 के कारण जिन बच्चों ने अपने माता या पिता या दोनों को खोया है। उन्हें उनकी 21 वर्ष की आयु तक ₹5000 रुपए प्रति महीने की आर्थिक सहायता के साथ-साथ योजना के प्रावधानों के अनुसार नियुक्त उनके संरक्षण को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हर महीने  राशन प्रदान कराया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना लांच की जाएगी

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

Mukhymantri Covid-19 Bal Seva Yojana 2022 के माध्यम से अनाथ बच्चो को कक्षा एक से लेकर स्नातक कक्षा तक की पढाई मुफ्त कराई जाएगी। इस योजना की नोडल एजेंसी महिला एवं बाल विकास विभाग है। इस बाल सेवा योजना का लाभ प्राप्त करने से अनाथ बच्चे आत्मनिर्भर बनेंगे उन्हें अपने सपनो को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सभी अनाथ बच्चे पढ़-लिख कर अपने भविष्य को चमका सकेंगे।

हाइलाइट्स ऑफ़ मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

योजना का नामMukhymantri Covid-19 Bal Seva Yojana
वर्ष2022
किसने आरंभ कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
उद्देश्यअनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता मुफ्त राशन एवं निशुल्क उच्च शिक्षा कीसुविधाएं प्रदान करना
लाभार्थीकोरोनावायरस संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चे
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन

Mukhymantri Covid-19 Bal Seva Yojana 2022 सहायता विवरण

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार पात्र लाभार्थी बच्चों को आर्थिक सहायता राशन की सुविधा एवं मुफ्त में पढ़ाई की सुविधा प्रदान करेगी जिस का संक्षिप्त वर्णन हमने नीचे किया है।

आर्थिक सहायता:-मध्य प्रदेश के पात्र लाभार्थी बच्चों राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री 5000 रुपए की आर्थिक सहायता हर महीने प्रदान करेंगे। यह आर्थिक सहायता चिन्हांकित संरक्षक और बच्चे के संयुक्त खाते में स्थानांतरित की जाएगी अगर बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होगी।  यदि बच्चे की आयु 18 वर्ष पूरी होगी। तो वह अपने व्यक्तिगत खाते में यह राशि स्थानांतरित करा सकता है।

राशन की सुविधा:-राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री कोविड-19 योजना के अंतर्गत आने वाले अनाथ बच्चों को हितग्राहियों के कानूनी संरक्षकों को मुफ्त प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से बच्चे आसानी से अपना पालन पोषण कर सकेंगे।

शिक्षा सहायता:- इस योजना के माध्यम से अनाथ छात्रों को शिक्षा सहायता क्या-क्या प्रदान होगी। उसके बारे में जानकारी हमने आपको नीचे जी है जो किस प्रकार है:-

  • इस योजना के माध्यम से राज्य के अनाथ बच्चों को पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक शासकीय के विद्यालय में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही निजी स्कूलों में भी राइट टू एजुकेशन अधिनियम के तहत बच्चों की शिक्षा में सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने पर बच्चों को हर साल ₹10000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ उच्च शिक्षा के लिए स्वास्थ्य केंद्र एवं राज्य शासन के अनुदानित विद्यालयों महाविद्यालयों में एडमिशन लेने वाले पात्र छात्रों की परीक्षा निशुल्क एवं अन्य सभी वार्षिक वार्षिक शुल्क जमा करने में छूट प्रदान की जाएगी। यदि लाभार्थी किसी निजी विद्यालय में एडमिशन लेता है। तो उसे निजी विद्यालय विनियामक आयोग द्वारा वार्षिक शुल्क या 15000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा नीति के आधार पर केंद्रीय राज्य शासन और निजी और निजी मेडिकल /डेंटल कॉलेज के एमबीबीएस/बीडीएस आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी (बीएएमएस/बीयूएमएस/बीएचएमएस) पाठ्यक्रमों में तथा प्रदेश में स्थित निजी मेडिकल/आयुष महाविद्यालय केएमबीबीएस/(बीएएमएस/बीयूएमएस/बीएचएमएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने पर तय शुल्क उठाया जाएगा। इसके साथ ही संस्थाओं को भी जो स्वयं के द्वारा आयोजित परीक्षाओं के आधार पर प्रवेश देते हैं। इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के अंतर्गत शासकीय मेडिकल कॉलेज में शिक्षक डॉ 2 वर्ष तक राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित ग्रामीण इलाकों में कार्य करने का अनुबंध करेंगे एवं इससे हेतु बांड  ₹1000000 के रूप में निष्पादित किए जाएंगे। निजी स्कूलों के लिए यह समय पांच वर्ष का है। इस आशय के लिए बांड रुपए ₹2500000  दिए जाएंगे।
  • सभी पात्र बच्चों को शासकीय/अनुदान प्राप्त इंजीनियरिंग महाविद्यालय में स्नातक/पॉलिटेक्निक डिप्लोमा/पैरामेडिकल/आईआईटी में एडमिशन लेने पर शुल्क का भुकतान शासन द्वारा किया जाएगा। यदि बच्चे निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में प्रवेश करते हैं। तो उन्हें वास्तविक या ₹75000 जो भी कम होगा वह उसका भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई। इस कोविड-19 बाल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है की वह  उन सभी छात्रों को जिन्होंने कोविड-19 के चलते अपने माता पिता को खोया है। उन्हें उनके भविष्य को सफल बनाने के लिए शिक्षा सहायता के साथ-साथ राशन की सहायता एवं आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे कि वह भी अपने जीवन को सही तरीके से व्यतीत कर सकेंगे एवं आने वाले समय के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त करके अपने भविष्य को सफल बना सकेंगे। Mukhyamantri Covid19 Bal Seva Yojana 2022  के तहत 24 साल की आयु होने तक अनाथ बच्चों को ₹50000 की राशि हर महीने प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे

Mukhyamantri Covid19 Bal Seva Yojana के लाभ

  • इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के माध्यम से की गई है। जिसके अंतर्गत 1 मार्च से लेकर 30 जून के कोविड-19 के कारण जिन  बच्चो ने अपने माता पिता या माता-पिता में से किसी को खोया है। उन्हें अनेक प्रकार की सुविधा दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के माध्यम से  अनाथ बच्चों को मुफ्त राशन ,मुफ्त शिक्षा की सुविधा एवं प्रति महीने 5000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • पात्र लाभार्थी बच्चों को ₹5000 की प्रति महीने धनराशि उनके 21 साल की आयु तक उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
  • Mukhyamantri Covid19 Bal Seva Yojana 2022 अनाथ बच्चों को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाएगी। इसके साथ ही योजना से प्राप्त शिक्षा सहायता के तहत समाप्त होने के बाद अच्छा रोज़गार प्रदान कर सकेंगे।

पात्रता मानदंड

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु अनाथ बच्चा मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • पात्र बच्चे के माता-पिता दोनों या माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु यदि 1 मार्च से लेकर 30 जून के बीच हुई है तो वह ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • इसके साथ ही यदि आवेदक के माता-पिता किसी भी सरकारी पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे है।  भी इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के पात्र वह बच्चे भी हैं। जिनके माता पिता की मृत्यु पहले हो गई हो लेकिन उनके कानूनी अभिभावक की मृत्यु कोविड-19 संक्रमण के दौरान हुई हो।
  • इस योजना का लाभ उन बच्चो को प्रदान किया जाएगा। जिनकी आयु 21 साल या इससे कम की होगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • कोविड-19 में माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु होने का मेडिकल प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Covid-19 Bal Seva Yojana 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके पश्चात आप की स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “आवेदन करें” का  विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको अपना नाम ,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Register का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा इस लॉगिन पेज पर आपको मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर करना होगा।
  • जिसके पश्चात आपको मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको सभी जानकारियां जैसे-आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपका आसानी से मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना 2022 के तहत आवेदन हो जाएगा।

Leave a Comment