National Career Service Registration | नेशनल करियर सर्विस पंजीकरण

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण | राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल क्या है | National Career Service Portal | राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन | National Career Service Login

आपको पता ही होगा कि हमारे देश में बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जो भारत सरकार के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती का सामना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के नागरिकों के लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार युवा अपना रजिस्ट्रेशन करके अपनी योग्यतानुसार नौकरी की प्राप्ति कर सकता है। इसलिए आज हम आपको National Career Service Portal से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने जा रहे हैं। जो आपके लिए नौकरी की तलाश करते समय बहुत ही लाभकारी साबित होगी। इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

National Career service portal

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय करियर  सेवा पोर्टल के तहत देश के बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण करवा कर इच्छुक रोजगार की प्राप्ति कर सकते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस सुविधा के तहत नागरिकों का पंजीकरण कैरियर केंद्रो के माध्यम से किया जाएगा और केरियर काउंसलर पंजीकृत युवाओं को मार्गदर्शन करेंगे एवं उनके कैरियर से संबंधित निर्माण पाठ्यक्रमों के साथ उन्हें कुशल बनाएंगे। इस पोर्टल की खास बात यह है कि सभी कैटेगरी की नौकरियो के लिए युवा एक ही मंच पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर वह कंपनियां भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती है जिन्हें वर्कर्स की आवश्यकता है। इस पोर्टल के माध्यम से आप अपने व्यापार से  संबंधित सभी तरह की ट्रेनिंग भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर देखा जाए, तो यह पोर्टल देश में बेरोजगार युवा और वर्कर्स की तलाश कर रही कंपनियों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता है।

 प्रधानमंत्री ग्रामीण उजाला योजना

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में बेरोजगार नागरिकों को रोजगार तलाश करने में मदद प्रदान करना है। नौकरी की तलाश करने के साथ-साथ इस पोर्टल के द्वारा युवाओं को उनके विषय से संबंधित ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के तहत बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ नियोक्ता भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। क्योंकि इस पोर्टल के द्वारा बेरोजगार युवाओं और नियोक्ताओं को साथ में जोड़ा जाएगा। ताकि युवा को उसकी योग्यता अनुसार नौकरी की प्राप्ति हो सके और नियोक्ता को एक बेहतर वर्कर की प्राप्ति कराई जा सके। सरकार की इस सुविधा से देश में बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी और युवा अपनी इच्छुक नौकरी की प्राप्ति कर सकेगा।

Key Highlights of National Career Service Portal

पोर्टल का नाम नेशनल करियर सर्विस पोर्टल
शुरू किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लॉन्च तिथि 20 जुलाई सन् 2015
विभाग मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
लाभार्थी देश के बेरोजगार युवा
उद्देश्य युवाओं को रोजगार की तलाश करने में मदद प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट Click Here

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल से संबंधित नई अपडेट

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल आज के समय में साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि देश में एंप्लॉयमेंट कार्ड के नाम से एक फेक वेबसाइट चल रही है जो नागरिकों से पंजीकरण के लिए फीस की मांग करती हैं। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई भी शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क मांगा जाता है तो वह एक फेक वेबसाइट होगी। इसलिए आपको ध्यान पूर्वक अपना रजिस्ट्रेशन करना है।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के तहत शामिल हित धारक
  • नौकरी तलाश करने वाले
  • नियोक्ता
  • सलाहकार
  • करियर केंद्र
  • कौशल प्रदाता
  • प्लेसमेंट कंपनियां
  • सरकारी संगठन
नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पंजीकरण की विशेषताएं
  • केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल की सबसे खास विशेषता यह है कि आप जिस कार्य में योग्यता रखते हैं आपको अपनी योग्यता अनुसार ही रोजगार की प्राप्ति होगी। सिर्फ आपको अपना रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल पर करवाना है।
  • इसी के साथ कंपनियां भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती है और अपनी इच्छा अनुसार स्टाफ सर्च कर सकती है।
  • देश के पढ़े लिखे और अनपढ़ नागरिक दोनों ही नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यानी इस पोर्टल पर देश के सभी नागरिक सभी कैटेगरी की नौकरी के लिए एक ही मंच पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर लगभग देश के 20 करोड़ लोगों को शामिल किया गया है। इसी के साथ रोजगार प्रदान करने वाली लगभग 8 लाख कंपनियों और सरकारी संस्थाओं को भी शामिल किया गया है।
नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के लाभ
  • राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल नागरिकों को इस पोर्टल के तहत पंजीकृत होने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निशुल्क किए जाएंगे।
  • आपके रजिस्ट्रेशन का कोई गलत उपयोग ना करें। इसके लिए आप के रजिस्ट्रेशन को आधार से लिंक किया जाता है।
  • National Career service portal पर प्राइवेट और सार्वजनिक क्षेत्रों के नियोक्ताओं को शामिल किया जाएगा।
  • नौकरी प्रदान करने के साथ-साथ यह पोर्टल युवाओं को उनके केरियर से जुड़े विषय के बारे में प्रशिक्षण भी प्रदान करता है।
  • सरकार की इस सुविधा से देश में बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी और युवा अपनी इच्छुक नौकरी की प्राप्ति कर सकेगा।

Agneepath Yojana

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल सांख्यिकी
Active job seekers 10,341,501
Active employers 57,065
Active vacancies 178,995
नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर जारी सुविधाएं
  • नौकरी आवेदक
  • नियोक्ता
  • ट्रेनिंग संस्थान
  • प्लेसमेंट संगठन
  • स्थानीय सेवा प्रदाता
  • करियर केंद्र
  • सलाहकार
  • सरकारी विभाग
  • रिपोर्ट व दस्तावेज

Note- रोजगार एक्सचेंज में लगभग 2 करोड़ रजिस्टर्ड नागरिकों को शामिल किया जाएगा। वहीं इस पोर्टल पर रोजगार देने वाली लगभग 9 लाख कंपनियों और संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा।

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • इसके बाद आपको ईमेल आईडी का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिसमें आप ईमेल आईडी भरे और अपना पासवर्ड भी बनाए। इसके बाद लॉगिन कर दे।
  • इसके बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने रजिस्ट्रेशन टाइप पर क्लिक करके सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको अपने प्रोफेशनल के हिसाब से सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप नेशनल केरियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और जब आपके प्रोफेशनल के हिसाब से इसमें कोई जॉब आएगी तो आपको ईमेल के द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन सेक्शन के तहत अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करके साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
करियर सेंटर कैसे ढूंढे ?
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको जॉब सीकर के टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको फाइंड कैरियर सेंटर के लिंक पर क्लिक करना है।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इस पेज पर आपको अपनी डिस्ट्रिक्ट या स्टेट का चयन करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे आपके नजदीकी करियर सेंटर आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होंगे।
स्किल प्रोवाइडर ढूंढने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको जॉब सीकर के टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको फाइंड  के लिंक पर क्लिक करना है।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इस पेज पर आपको अपने स्किल प्रोवाइडर को सेलेक्ट करना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
करियर काउंसलर ढूंढने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको जॉब सीकर के टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको  के लिंक पर क्लिक करना है।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। जिस पर आपको अपने शहर या डिस्ट्रिक्ट के नाम का चयन करना है। अब आपको करियर काउंसलिंग या वोकेशनल गाइडेंस में से किसी एक का चयन करना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
नई नौकरी पोस्ट करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एंप्लॉयर के टैब पर क्लिक देना है।
  • इसके बाद आपको पोस्ट न्यू जॉब के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने लॉगइन पेज खुलकर आ जाएगा।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • आप लॉगइन करके जॉब पोस्ट कर सकते हैं
जॉब ढूंढने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लोकल सर्विस के टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको फाइंड जॉब के लिंक पर क्लिक करना है।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • जिस पर आपको कीवर्ड, जॉब लोकेशन, एक्सपेक्टेड सैलेरी एवं ऑर्गेनाइजेशन टाइप सिलेक्ट करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब जॉब की सूची खुलकर आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
जॉब इवेंट में पार्टिसिपेट करने की प्रक्रिया

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • इसके बाद आपके सामने सारे जॉब फेयर और इंवेट्स खुलकर आ जाएंगे। आप इन पर क्लिक करके इनसे संबंधित जानकारी जान सकते हैं और इनमें पार्टिसिपेट कर सकते हैं।
कैंडिडेट प्रोफाइल सर्च करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको कैरियर सेंटर के टैब पर क्लिक कर देना है।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • इसके बाद आपको सर्च कैंडिडेट प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुलकर आ जाएगा।

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल

  • अब आप लॉगइन करके कैंडिडेट प्रोफाइल सर्च कर सकते हैं।
ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ग्रीवेंस के टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने ग्रीवेंस फीडबैक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

naional-career-service

  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे- आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, ग्रीवेंस डिस्क्रिप्शन आदि दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप ग्रीवेंस दर्ज कर सकते हैं।
काउंसलर अपॉइंटमेंट देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एनसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको काउंसलर के टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको व्यू अपॉइंटमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुलकर आ जाएगा।

login-

  • अब आप लॉगइन करके अपॉइंटमेंट देख सकते हैं।
नेशनल करियर सर्विस मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना है।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स पर नेशनल करियर सर्विस दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी। इस सूची में से आपको सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप नेशनल करियर सर्विस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
महिलाओं के लिए जॉब सर्च करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको जॉब फॉर वूमेन के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।

national-service

  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारियां जैसे कि कीवर्ड, जॉब, लोकेशन, एक्सपेक्टेड सैलेरी आदि दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी
जिला वार नौकरी ढूंढने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको फाइंड जॉब वैकेंसी के अंतर्गत दिए गए जिलों में से अपने जिले का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको पूछी गई सभी जानकारियों को भरकर सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप जिलावार नौकरी ढूंढ सकते हैं।
सेक्टर से नौकरी ढूंढने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको फाइंड जॉब वैकेंसी के अंतर्गत सेक्टर का चयन करना है। इसके बाद आपके सामने सभी सेक्टर की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको जिस सेक्टर में नौकरी करनी है उस पर क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा। इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को भरकर सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब नौकरी से संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
डिफरेंटली एबल्ड नागरिक नौकरी कैसे ढूंढे?
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सर्विसेज फॉर डिफरेंटली एबल्ड के टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको जॉब फॉर डिफरेंटली एबल्ड के लिंक पर क्लिक करना है।

national-career-portal

  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा। जिस पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
सरकारी नौकरी कैसे ढूंढे?
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको गवर्नमेंट जॉब एंड अनइंप्लॉयमेंट पोर्टल के टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको गवर्नमेंट जॉब के लिंक पर क्लिक करना है।

career-services-portal

  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जिस पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
ट्रेनिंग/कोर्स मैनेज करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको स्किल प्रोवाइडर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

national-career-portal

national-career-portal

  • अब आपको अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करके साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। इस पेज पर आप से पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप ट्रेंनिंग/कोर्से मैनेज कर सकते हैं।
नया शेड्यूल एड करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको काउंसलर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

national-career-portal

national-career-portal

  • अब आपको अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करना है।
  • इसके बाद आप नया शेड्यूल ऐड कर सकते हैं।
अपॉइंटमेंट देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको काउंसलर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

national-career-portal

national-career-portal

  • अब आपको अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
करियर सेंटर की सूची देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर सेंटर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

national-career-portal

national-career-portal

  • अब आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में सभी करियर सेंटर की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अगर आप इस सूची को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
रिपोर्ट एवं दस्तावेज देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिपोर्ट एंड डॉक्यूमेंट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।

national-career-portal

  • इस पेज पर आपको रिपोर्ट कैटेगरी का चयन करना है। इसके बाद आपको रिपोर्ट नेम का चयन करना है। इसके बाद आपको साल का चयन करना है। अब आपको राज्य का चयन करना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
फीडबैक देने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

national-career-porta

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। जिस पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी है।
  • नाम
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • राज्य
  • जिला
  • केस टाइप
  • स्टेक होल्डर
  • किस कैटेगरी
  • केस सब कैटेगरी
  • डिस्क्रिप्शन
  • कैप्चा कोड
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप फीडबैक दे सकते हैं।
Contact  Information

हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से नेशनल करियर सर्विस पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर दी है। अगर फिर भी आपको किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल आईडी पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • Toll-Free Number- 18004251514
  • Email Id- support.ncs@gov.in

Leave a Comment