National Population Register 2022 राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, NPR Full Form

NPR Full Form | राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर क्या होता है | National Population Register | एनपीआर और एनसीआर में अंतर |

भारत सरकार द्वारा NPR को अपडेट करने के लिए एक योजना को बनाया गया था जिसके माध्यम से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट किया जाएगा। इस योजना का एलान 24 दिसंबर 2019 को केबिनेट में प्रस्ताव पारित होने पर किया गया था जिसके अंतर्गत गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय ने टाइम टेबल, तिथियां और पंजीकरण फॉर्म को शुरू कर दिया गया है सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने में 3,900 करोड़ रुपए की लागत से इस प्रक्रिया को जारी किया है दोस्तों आज हम आप सभी को National Population Register की सभी महत्पूर्ण जानकरी प्रदान करेंगे। अगर आप राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा आपसे अनुरोध है कृप्या हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

National Population Register

देश भर के नागरिको के लिए नेशनल पापुलेशन रजिस्टर को शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत देश भर के हर एक नागरिक का डाटा रखा जाएगा। इस National Population Register को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर से भी जाना जाता है इसमें देश भर के नागरिको की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। आसान भाषा में यह देश के आम नागरिकों की सूची है इस राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत भारत में रहने वाली आबादी की जनगणना की जाएगी। जिससे यह पता लगाया जा सके कितने नागरिक भारत में कितने समय से रह रहे है इन सब का विवरण ही नेशनल पापुलेशन रजिस्टर के अंतर्गत रखा जाएगा। पीएम आवास लिस्ट यूपी 2022 देखने एवं डाउनलोड करने के लिए आप यह पढ़े।

नेशनल पापुलेशन रजिस्टर के खास गुण

  • देश में यह होने वाली जनगणना कांग्रेस शासनकाल के बाद 16वीं जनगणना है जिसे दो चरणों में सम्पूर्ण किया जाएगा।
  • साल 2011 में हुई 15वीं जनगणना के मुताबिक देश की आबादी 121 करोड़ थी
  • इस जनगणना में, 330,000 गणनाकार अपने खुद के मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करेंगे और कुछ स्थानों पर मैनुअल की जाएगी।
  • केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रदान की गयी जानकरी के अनुसार यह जनगणना 640 जिलों, 5,924 राजस्व और 7,933 शहरों में की जाएगी।
  • 16वी भारतीय जनगणना में सभी जिलों, ब्लॉकों तथा 6, 40,932 गांवों को जोड़ा जाएगा।
  • इस जनगणना में प्रतिवादी द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रहेगी। साथ ही कोई भी व्यक्ति स्व-घोषणा पत्र में अपना नाम एनपीआर में जोड़ सकता है।

NPR Full Form

NPR का पूर्ण प्रपत्र (National Population Register) है जिसको हम राष्ट्रीय जनसख्या रजिस्टर नाम से भी पुकारते है इस प्रणाली के माध्यम से देश की आबादी की जनसँख्या का डाटा को इखट्टा किया जाएगा। जिसका उपयोग कर नागरिको के लिए योजनाओ का संचालन आसानी से किया जाएगा। मेरा राशन मेरा अधिकार योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करे।

National Population Register किसके लिए महत्पूर्ण है

इस एनपीआर देश भर के हर एक नागरिको को अपना रजिस्ट्रेशन करना बेहद ज़रूरी है नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के कानून बनाये जाने के बाद होने वाले विवाद के वजह से पश्चिम बंगाल और केरल ने एनपीआर पर काम बंद कर दिया है.

एनपीआर फॉर्म बुकलेट / हैंडबुक विस्तृत जानकारी

अपने से सम्बन्धी जानकारी के अनुसार एनपीआर का फॉर्म दर्ज कर सकते है इस बुकलेट फॉर्म को ए और बी दो पक्षों में दर्ज किया जाएगा। एनपीआर फॉर्म दर्ज करते समय ज़रूरी जानकारी का विवरण इस प्रकार है

पक्ष एक

  • गृहस्थी का प्रवेश
  • जनगणना हाउस नंबर और घरेलू नंबर
  • वर्तमान पता
  • पिन कोड
  • घरेलू स्थिति
  • सदस्यों की संख्या
  • क्रमांक
  • व्यक्ति का पूरा नाम
  • घर के सदस्य की उपलब्धता
  • सिर से संबंध
  • लिंग
  • वैवाहिक स्थिति
  • जन्म की तारीख
  • जन्म स्थान
  • राष्ट्रीयता घोषित की गई
  • पासपोर्ट संख्या
  • शैक्षिक योग्यता
  • व्यवसाय / गतिविधि

पक्ष दो

  • क्रमांक
  • स्थायी निवास पता
  • रहने की अवधि और अंतिम निवास स्थान
  • पिता, माता और जीवनसाथी का विवरण
  • आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी कार्ड नंबर
  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर
National Population Register के अंतर्गत मालूम किए जाने वाले प्रशन
  • NPR Full Form 2020 के माध्यम से पहले लेवल में सभी नागरिको के आवास की गणना की जाएगी उसके बाद दूसरे लेवल में जनसँख्या को गिना जाएगा।
  • अब के नागरिको को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अंतर्गत कुछ नए सवालो का जवाब देने होंगे। हम आपको उन प्रशनो के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
  • माता-पिता के जन्म स्थान से सम्बंधित सवाल:- इस बार जिन सवालों का जवाब नागरिकों को पहली बार देना होगा उनमे माता-पिता के जन्म स्थान की जानकारी,  पासपोर्ट नंबर (अगर भारतीय हैं), वोटर आईडी कार्ड नंबर, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और यदि कोई स्थान बदल चुके है तो उसकी जानकारी उलब्ध करानी होगी।
  • शैक्षणिक योग्यता जुडी जानकारी- केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की प्रकिया में अतिरिक्त प्रशन जोड़ने के पीछे नई जानकारिया प्राप्त करना बताया जा रहा है सभी नागरिको को अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुडी जानकारी भी साझा करनी होगी।

नोट : इस बार 2010 की अपेक्षा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में 6 और अलग प्रशनो को जोड़ा गया है।

एनपीआर 15 सवालों की लिस्ट

कांग्रेस शासनकाल में 2010 में हुई राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की प्रक्रिया में मालूम गए 15 सवालो की सूची इस प्रकार हैं:-

  • व्यक्ति का नाम
  • घर के मुखिया से सम्बन्ध
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • पति का नाम (यदि विवाहित है)
  • लिंग
  • जन्म की तारीख
  • वैवाहिक स्थिति
  • जन्म स्थान
  • राष्ट्रीयता (घोषित के रूप में)
  • सामान्य निवास का वर्तमान पता
  • वर्तमान पते पर रहने की अवधि
  • स्थायी निवास पता
  • व्यवसाय / गतिविधि
  • शैक्षणिक योग्यता
साल 2021 में नेशनल पापुलेशन रजिस्टर में जोड़े गए सवाल
  • भाजपा समर्थित एनडीए शासनकाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में जोड़े गए प्रश्नो की सूची इस प्रकार हैं:-
  • माता-पिता के जन्म का स्थान
  • निवास का अंतिम स्थान
  • आधार संख्या
  • वोटर आईडी कार्ड नंबर
  • मोबाइल फोन नंबर की जानकारी
  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर
National Population Register Form Pdf Download Online
  • आपको पहले भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त कार्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
npr full form
  • अब आपको इस होम पेज पर दाई तरफ “2020- अनुसूची” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमे हिंदी या अंग्रेजी में डाउनलोड करने के लिए लिंक होगा।
npr full form
  • इसके बाद आपको पीडीएफ फॉर्म क्लिक करना है और अपनी इच्छानुसार डाउनलोड कर लेना है

Leave a Comment