Uttarakhand Balika Shiksha Protsahan Yojana 2024 – 50 हजार छात्राओं को मिलेगी साइकिल

Uttarakhand Balika Shiksha Protsahan Yojana : उत्तराखंड सरकार अपने यहां बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है। ताकि बालिकाएं अपनी शिक्षा को अच्छे से पूरा कर सके। अब हाल ही में बालिकाओं के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना को शुरू की है। इस योजना के जरिए शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नवी में प्रवेश लेने वाली सभी छात्रों को मुफ्त साइकिल खरीदने हेतु 2850 रुपए दिए जाएंगे। यदि आप भी उत्तराखंड राज्य से संबंध रखते हैं तो फिर हमारा यह लेख आप जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम Uttarakhand Balika Shiksha Protsahan Yojana से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी जानकारी बताएंगे।

Uttarakhand Balika Shiksha Protsahan Yojana 2024

उत्तराखंड सरकार द्वारा सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली  छात्रों को मुफ्त साइकिल देने के लिए Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana 2024 को शुरू किया है। इस योजना के जरिए छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए 2850 रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।  इस योजना का लाभ उत्तराखंड में कक्षा नवीं में एडमिशन लेने वाली लगभग 50 हजार छात्राओं को मिलेगा।

उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में मैदानी क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ने वाली नवी कक्षा की सभी छात्राओं को साइकिल खरीदना अनिवार्य है। परंतु पर्वतीय क्षेत्र की बालिकाओं के पास मुफ्त साइकिल खरीदने या किसी अधिकृत बैंक/डाकघर में चार वर्षीय एफडी जमा करने का विकल्प है।

Uttarakhand Balika Shiksha Protsahan Yojana

उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामUK Balika Shiksha Protsahan Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार दवारा
सम्बन्धित विभागशिक्षा विभाग
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य की कक्षा नौ की छात्राएं
उद्देश्यबालिकाओ की शिक्षा को बढ़ावा देना।
लाभछात्राओं को मुफ्त साइकिल का लाभ प्रदान करना।
लाभार्थियो की संख्या50,000
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटNA

Balika Shikha Protsahan Yojana का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि छात्राओं के घर से स्कूल काफी दूर होता है। जिस वजह से उन्हें स्कूल आने-जाने में बहुत परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए घरवाले छात्राओं की शिक्षा को बीच में ही छुडवा देते है। इसलिए उत्तराखंड सरकार में  Balika Shikha Protsahan Yojana Uttarakhand को शुरू किया है। इस योजना के जरिए  छात्राओं को फ्री में साइकिल खरीदने के लिए धनराशि दी जाएगी। ताकि वह साइकिल खरीद सकें और उसकी सहायता से स्कूल आ जा सके।

RTE Uttarakhand Admission

उत्तराखंड सरकार की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना को शुरू करने की पहले बहुत ही सराहनीय है। क्योंकि इसके माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बालिकाएं खुद स्कूल आने-जाने में सक्षम हो सकेंगी।

उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2024 – लाभार्थियो की ज़िलेवार सूचीं

UK Balika Shiksha Protsahan Yojana 2024 के तहत सभी जिलो मे कक्षा 9 मे प्रवेश लेने वाली छात्राओं की संख्या के आधार पर बजट जारी किया गया है। जिसका विवरण निम्नलिखित है।

ज़िले का नामलाभार्थियो की संख्याबजट राशी
चंपावत167747 लाख रूपेय।
देहरादून56151 करोड़ 60 लाख रूपेय।
पौड़ी328494 लाख रूपेय।
हरिद्वार70752 करोड़ रूपेय।
बागेश्वर159545 लाख रूपेय।
उत्तरकाशी225864 लाख रूपेय।
उधमसिंह नगर84292 करोड़ 40 लाख रूपेय।
नैनीताल50211 करोड़ 43 लाख रूपेय।
चमोली253372 लाख रूपेय।
पिथौरागढ़263575 लाख रूपेय।
रूद्रप्रयाग173650 लाख रूपेय।
टिहरी37801 करोड़ 8 लाख रूपेय।
अल्मोड़ा34921 करोड़ रूपेय।

Balika Shiksha Protsahan Yojana की पात्रता

  • छात्राएं उत्तराखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • राज्य के की केवल कक्षा 9 प्रवेश करने वाली छात्राएं को ही लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • सरकारी व गैर सरकारी दोनो विद्यालयो मे अध्ययनरत् छात्राओं आवदेन के लिए पात्र होगीं।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक।
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

उत्तराखंड बालिका प्रोत्साहन योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

UK Balika Shiksha Protsahan Yojana के अंतर्गत आपको ऑनलाइन एवं ऑफलाइन किसी प्रकार का कही भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना के तहत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बालिकाओं की सभी जानकारी को एकत्र किया जायेगा। इसके बाद छात्राओं की जानकारी जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके पश्चात सम्बन्धित जनपद समिति द्वारा छात्राओं की जानकारी सत्यापित की जाएगी। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की और से छात्राओं के बैंक खाते मे 2850 रूपेय की राशी वितरित की जाएगी।

Leave a Comment