Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking 2024 – अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग शुरू हुई

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking 2024 :- दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते है अयोध्या राम मंदिर बनाकर तैयार हो चुका है और बहुत जल्द यानी 22 जनवरी 2024 को भक्तों के लिए राम मंदिर को खोला जा रहा है। जो भी भक्त यदि अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो उनको हम यहाँ बता देते है कि सरकार द्वारा भक्तों के लिए अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग की सुविधा जारी कर दी गई है। यह सुविधा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से की जा रही है जिसकी मदद से सभी भक्त बिना किसी कठिनाई के अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने में सफल रहेंगे। तो आप किस तरह से अपनी इच्छानुसार अयोध्या राम मंदिर में आरती पास कर सकते है इसकी पूरी जानकारी आपको हमारे इस विज्ञापन में मिल जाएगी कृपया विज्ञापन को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking Online Offline

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking 2024

आपकी जानकारी के लिए आपको सूचित कर देते है कि अयोध्या शहर उत्तर प्रदेश का प्रमुख स्थल है। चूँकि यहाँ पर भगवान राम का जन्म हुआ था जिसके कारण इसको राम जन्म भूमि भी कहा जाता है। काफी समय तक निर्माण चलने के पश्चात् अयोध्या राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है जिसको 22 जनवरी 2024 को भक्तों को दर्शन करने हेतु खोला जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए ख़ास प्रबंध का पूरा ध्यान रखा जा रहा है राम मंदिर में दिन में तीन बार आरती की जाएगी जिसका समय (सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:30 बजे) तक निर्धारित किया गया है। इस मंदिर के खुलने से बहाँ पे भक्तजन भारी संख्या मे आएंगे और वे रामलला की आरती भी देख सकेंगे इसके लिए उनको Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

Karz Mukt Bharat Abhiyan

अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking
मंदिर का नाम  राम मंदिर
राज्य  उत्तर प्रदेश
राम मंदिर स्थितअयोध्या  
बुकिंग करने की प्रक्रिया  ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://srjbtkshetra.org/  

राम मंदिर में आरती का समय

  • सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती जाएगी।
  • दोपहर 12:00 बजे भोग आरती की जाएगी।
  • शाम 7:30 बजे संध्या आरती की जाएगी।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शेड्यूल

  • 16 जनवरी – मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान की ओर से प्रायश्चित।
  • 16 जनवरी – सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान।
  • 16 जनवरी – विष्णु पूजन और गोदान।
  • 17 जनवरी – रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या भ्रमण करेगी शोभायात्रा।
  • 17 जनवरी – मंगल कलश में सरयू का जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु।
  • 18 जनवरी – गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन।
  • 18 जनवरी – ब्राह्मण वरण व वास्तु पूजन से विधिवत अनुष्ठान आरंभ।
  • 19 जनवरी – अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन।
  • 20 जनवरी – मंदिर के गर्भगृह को सरयू के पवित्र जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास होगा। 
  • 21 जनवरी – 125 कलशों से दिव्य स्नान के बाद शैयाधिवास कराया जाएगा।
  • 22 जनवरी – सुबह पूजन के बाद दोपहर के मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking के लिए आवश्यक दस्तावेज

आरती पास बनवाने के लिए श्रद्धालुओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पर
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट

अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग ऑनलाइन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम इसके लिए आपको Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Click here to Reserve your Passes के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज में जो भी जानकारी पूछी गई हो उनको सही से दर्ज करना होगा।
  • अब आपको आरती करने हेतु दिनांक का चुनाव करना होगा।
  • इसके पश्चात् आप अपनी इच्छानुसार श्रृंगार आरती, भोग आरती, संध्या आरती इनमें से किसी एक को चुन सकते है।
  • अब आपको श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज करके Proceed के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप आसानी से घर बैठे Ram Mandir Aarti Pass Booking कर सकते हैं।

Leave a Comment