Ekikrit Kisan Portal 2024 Registration kisan.cg.nic.in रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व पंजीकरण प्रक्रिया

Ekikrit Kisan Portal 2024 :- दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसान भाइयो को लाभ प्रदान करने हेतु समय – समय पर अनेक योजनाओं का संचालन किया जाता है। इस योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी किसानों को आवेदन करना होता है और कई बार उनको योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए उनको कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है। जिसके कारण उनको अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है किसानों की इसी समस्या को नज़र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के तहत एकीकृत किसान पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश का कोई भी किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल की मदद से Ekikrit Kisan Portal से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने जा रहे है कृपया लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Ekikrit Kisan Portal- kisan.cg.nic.in 2024

छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसानों को अब योजनाओं के लिए आवेदन करने हेतु सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब सभी किसानों को किसी भी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अलग – अलग वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस पोर्टल के संचालन से लोगों के समय एवं पैसे दोनों में बचत होगी इसके साथ ही सरकार द्वारा Ekikrit Kisan Portal के अंतर्गत सभी किसानों का एक डेटाबेस उपलब्ध रहेगा। इस डेटाबेस से यह पता चलेगा की किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं। राज्य के किसान भाई इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kisan.cg.nic.in पर विजिट करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Details of Ekikrit Kisan Portal

योजना का नामएकीकृत किसान पोर्टल
किसने आरंभ कीछत्तीसगढ़ सरकार
लाभार्थीछत्तीसगढ़ के किसान
उद्देश्यकिसानों के लिए एक ही पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइटkisan.cg.nic.in
साल2023
राज्यछत्तीसगढ़
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

एकीकृत किसान पोर्टल का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल की शुरुआत की गई है इस पोर्टल को जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को एक ही पोर्टल पर योजना का लाभ प्रदान करने हेतु रजिस्ट्रेशन की सुविधा मुहैया कराना है। अब किसानों को किसी भी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी जिससे उनको अधिक राहत मिलेगी एवं समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश भघेल जी Ekikrit Kisan Portal को लौंच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाएं जैसे :- राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, धान उपार्जन, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, कोदो, कुटकी, रागी उपार्जन आदि का लाभ एक ही मंच पर प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • एकीकृत किसान पोर्टल पर किसानों का डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा।
  • किसान को सीजी एकीकृत किसान पोर्टल पर केवल एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके पश्चात् किसान सभी किसान योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Ekikrit Kisan Portal स्टैटिसटिक्स

कुल किसान1934
कुल ग्राम20898
कुल RAEO3301
कुल समिति2008

एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की पात्रता

  • आवेदक किसान को छत्तीसगढ़ राज्य का का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • कोई भी किसान योजना के लिए एकीकृत पोर्टल पर आवेदन कर सकता है।
  • खरीफ 2021 के धान उपार्जन के किसानो को उनके फसल और रकबे में परिवर्तन नहीं होने पर पंजीयन की आवश्यकता नहीं |

Ekikrit Kisan Portal महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Ekikrit Kisan Portal पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • आवेदक किसान को सबसे पहले एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के इस होम पेज पर आपको CG Ekikrit Kisan Portal Form PDF का आप्शन दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको यह फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे :- कृषक का नाम, पिता का नाम, आधार विवरण, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज करना होगा
  • अब आपको आवश्यक दस्तावेज़ों को इस फॉर्म के साथ जोड़कर सम्बंधित RAEO के पास सत्यापन करने के लिए जमा करवाना होगा।
  • सत्यापन हो जाने के बाद आपको वहां से एक पावती पर्ची की प्राप्ति करनी होगी।
  • RAEO संबंधित समिति में कृषकों के आवेदन फॉर्म को पहुचाया जाएगा।
  • अब समिति द्वारा प्राप्त आवेदन अनुसार कृषकों का पंजीयन/संशोधन किया जाएगा।
  • आपके द्वारा किए गए आवेदन के बाद लाभार्थी किसान को SMS के तहत इसकी सुचना दी जाएगी।

Leave a Comment