Daal Vitaran Yojana 2023 – झारखंड दाल वितरण योजना, ₹1 में चने की दाल

Daal Vitaran Yojana 2023: – जैसा कि हम सभी जानते है झारखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों को लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं को शुरू किया जाता है जिससे उनको आर्थिक मदद प्राप्त कराई जाती है। ऐसी ही एक योजना को दोबारा से झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के माध्यम से जारी किया जा रहा है जिसका नाम झारखंड दाल वितरण योजना है। सूत्रों की मानें तो इस योजना के अंतर्गत राज्य के लाभार्थियों को मात्र 1 रुपए में ही प्रति किलो चने की दाल प्रदान की जाएगी। अगर आप भी झारखंड राज्य के निवासी है और इस योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारा यह लेख विस्तारपूर्वक अंत तक ज़रूर पढ़ना होगा।

Daal Vitaran Yojana

Dal Vitran Yojana 2023 Jharkhand

दोस्तों यहाँ हम आपको बता देते है कि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर आपकी सरकार आपके द्वारा अभियान 3 को आरंभ किया जाएगा। सूचना मिलने के अनुसार उसी दौरान झारखंड सरकार द्वारा दाल वितरण योजना को भी शुरू किया जाएगा। का भी शुभारंभ किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट से मिलने वाली जानकारी के तहत इस योजना के माध्यम से मात्र 1 रुपए में ही प्रति किलो चने की दाल लाभार्थियों को मुहैया कराई जाएगी। Jharkhand Daal Vitaran Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य के लगभग 65 लाख लोगों को लाभांवित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना का संचालन करने हेतु वर्ष 2023 24 के लिए 55 करोड़ का बजट तय किया गया है।

Gramin Awas Nyay Yojana List

Key Highlights – Daal Distribution Scheme

योजना का नामदाल वितरण योजना
शुरू की जा रहीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा
कब शुरू होगी15 नवंबर से
राज्यझारखंड
उद्देश्यरियायती दरों पर चने की दाल उपलब्ध करवाना
दाल की कीमत1 रुपए प्रति किलो
लाभार्थियों की संख्या65 लाख
Websiteअभी शुरू नहीं हुई

1 किलो दाल वितरण स्कीम के लाभ (Benefits)

  • झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा दाल वितरण योजना को शुरू करने की घोषणा की गई गई है।
  • इस योजना क माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को कम पैसों में दाल उपलब्ध कराई जाएगी।
  • Jharkhand Daal Vitaran Yojana के तहत राज्य के लगभग 65 लाख लोगों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • दाल वितरण योजना झारखंड के तहत सरकार द्वारा 55 करोड़ रुपए व्यय करने का ऐलान भी सुनिश्चित हो चुका है।
  • इस योजना  सभी कमज़ोर परिवारों को उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भी 8600 क्विंटल चना प्रदान कराया जाएगा।
  • राज्य के सभी लाभार्थी परिवारों को प्रतिमाह 1 किलो दाल मात्र 1 रुपए में राशन की दुकानों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

झारखंड दाल वितरण योजना में पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • इस योजना के माध्यम से केवल उन्हीं लोगों को लाभांवित किया जाएगा जिनका नाम जिनका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा से संबंधित होगा।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी प्रति परिवार केवल 1 किलो दाल लेने के पात्र होंगे।

आवेदन हेतु दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

दाल वितरण योजना में आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

जैसा कि हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से दाल वितरण योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी को साझा किया है। अगर आप भी ऊपर लिखी सभी सूचना को को फॉलो करके इसका लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे तो आपको इस योजना के तहत लाभार्थियों को राशन की दुकान से ही 1 प्रति किलो चना दाल प्राप्त कर सकते है। इस योजना को शुरू होने के बाद दाल प्राप्त करने के लिए आपको राशन की दुकान पर अपना राशन कार्ड ले जाना होगा जिसके पश्चात आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Comment