दिल्ली की योगशाला 2022 ऑनलाइन पंजीकरण : Delhi Yogshala Application Status

दिल्ली की योगशाला 2022 ऑनलाइन आवेदन  | Delhi Ki Yogshala Application Form | Dilli Ki Yogshala Portal Registration 2022 | Dilli Ki yogshala Apply Online | दिल्ली की योगशाला लॉगिन

आज के समय में योग देश-विदेश में बहुत अधिक लोकप्रिय हो गया है। क्योंकि नागरिकों के शांत, स्वस्थ एवं चिंता मुक्त जीवन जीने में योग अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन आज भी हमारे देश में नागरिकों को योग सिखाने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन नहीं है। जिसके कारण देश के नागरिक सही तरीके से योग नहीं सीख पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को बेहतर तरीके से योग सिखाने के लिए एक योजना की शुरुआत की है जिसका नाम दिल्ली की योगशाला योजना है। इस योजना के तहत दिल्ली निवासियों को निशुल्क योगा क्लास प्रदान की जाएंगी। यदि आप दिल्ली के निवासी है और योगा सीखना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Dilli ki Yogshala से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह सभी जानकारियां आपको दिल्ली की योगशाला योजना 2022 का लाभ उठाते समय बहुत ही सहायता प्रदान करेंगी।

Dilli Ki Yogshala 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने 13 दिसंबर 2021 को राजधानी में दिल्ली की योगशाला योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत राजधानी के निवासियों के लिए योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि वह भी उचित तरीके से योग सीखकर चिंतामुक्त, स्वस्थ एवं सुखी जीवन बिता सकें। सरकार द्वारा इस योजना का सुचारु रुप से संचालन करने के लिए 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। इन शिक्षकों के द्वारा 20000 से भी अधिक नागरिकों को योगा का अभ्यास कराया जाएगा। यह अभ्यास जनवरी 2022 से दिल्ली निवासियों को योगा क्लासेस आरंभ करके करवाया जाएगा। यह क्लासेस नागरिकों को निशुल्क प्रदान की जाएंगी। एक क्लास में 25 या इससे अधिक नागरिक होंगे‌। मुख्यमंत्री जी का इस योजना को शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से नागरिक योगा अभ्यास करके उचित तरीके से नियमित योग एवं ध्यान कर सकेंगे जिससे उनके जीवन बीमारी मुक्त, शांत एवं सुखी बनेगा।

योगा अभ्यास के लिए शिक्षक प्राप्त करने के लिए करनी होगी मिस्ड कॉल

नागरिकों को दिल्ली की योगशाला योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 25 व्यक्तियों का एक समूह बनाकर एक जगह तय करनी है। यह जगह पार्क या सामुदायिक हॉल हो सकती है। इसके बाद समूह को शिक्षक प्राप्त करने के लिए सरकार को 9013585858 पर मिस्ड कॉल देनी है। जिसके बाद शिक्षक प्रदान कर दिया जाएगा। योगा अभ्यास कराने के लिए हफ्ते में 6 दिन योगा क्लास आयोजित की जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना का प्रावधान बजट में भी किया गया था। क्योंकि योग नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति लाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा गांधी जयंती के मौके पर योग एवं मेडिटेशन को शहर भर में एक सामान्य अभ्यास बनाकर सार्वजनिक आंदोलन बनाने की घोषणा भी की गई थी।

दिल्ली सरकार ने 21 जून 2021 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ध्यान एवं योग विज्ञान में 1 वर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत भी की थी। इस पाठ्यक्रम के तहत 650 से भी अधिक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन करवाया था। सभी उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करके इस योजना के तहत योग अभ्यास करवाया जाएगा। इस योजना को शुरू करने का फैसला सरकार द्वारा फरवरी 2021 में लिया गया था।

Key Highlights Of Delhi ki Yogshala

योजना का नाम दिल्ली की योगशाला
शुरू की गई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा
लाभार्थी दिल्ली के नागरिक
उद्देश्य निशुल्क योगा क्लास प्रदान करना।
साल 2022
राज्य दिल्ली
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
 दिल्ली की योगशाला 2022 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों को निशुल्क योगा क्लास उपलब्ध करवाना है। क्योंकि योगा के द्वारा व्यक्ति के जीवन में शांति एवं खुशी आती है। इस योजना के माध्यम से योगा इंस्ट्रक्टर को प्रशिक्षित किया जाएगा और इनके द्वारा नागरिकों को ध्यान एवं योगा क्लास प्रदान की जाएगी। Delhi ki Yogshala का लाभ राजधानी के सभी नागरिक उठा सकते हैं। नागरिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार को केवल एक मिस्ड कॉल देना होगी। जिसके बाद उनको योगा शिक्षक मुहैया करवाया जाएगा। यह योजना राज्य में नागरिकों को योगा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी‌ साथ ही उनके जीवन में एक सकारात्मक सुधार लाएगी।

 

दिल्ली की योगशाला 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
  • 13 दिसंबर सन् 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा Dilli ki Yogshala योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के तहत राजधानी के नागरिकों के लिए योगा एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिनके माध्यम से जनवरी 2022 से नागरिकों को योगा का अभ्यास करवाया जाएगा।
  • यह अभ्यास योगा क्लास के माध्यम से बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • दिल्ली की योगशाला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्ली निवासियों को कम से कम 25 लोगों का एक समूह बनाकर एक जगह पर करनी है।
  • समूह को शिक्षक प्राप्त करने के लिए सरकार को केवल एक मिस्ड कॉल करनी है।
  • मिस्ड कॉल करने के लिए सरकार ने 901358585 जारी किया है।
  • प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा लगभग 20000 नागरिकों को योगा क्लास के माध्यम से योगा सिखाया जाएगा।
  • प्रत्येक क्लास में 25 या इससे अधिक नागरिक शामिल होंगे।
  • हफ्ते में 6 दिन योगा क्लास आयोजित की जाएंगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना के लिए बजट में प्रावधान भी किया गया था।
  • यह योजना नागरिकों को योगाभ्यास की सुविधा प्रदान करके उनके जीवन में खुशी एवं शांति लाने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाईगी।
दिल्ली की योगशाला योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया

दिल्ली के नागरिक को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 9013585858 पर एक मिस्ड कॉल देनी है। जिसके बाद ग्रुप कोऑर्डिनेटर्स को निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके अपना पंजीकरण करना है।

delhi-ki-yogshala

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

delhi-ki-yogshala

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर फोन नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड, ऑक्यूपेशन, एड्रेस, वेन्यू एड्रेस आदि दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप दिल्ली योगशाला योजना के तहत पंजीकरण कर सकते हैं।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको दिल्ली की गोशाला योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

योगशाला

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी ईमेल आईडी एवं पासवर्ड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
अपना फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको दिल्ली की गोशाला योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म मे आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर एवं फीडबैक दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप अपना फीडबैक दे सकते हैं।
Helping Number

 

Leave a Comment