दिल्ली मजदूर सहायता योजना 2022 | कंस्ट्रक्शन मजदूर रू 5000 ऑनलाइन आवेदन

मजदूर सहायता योजना दिल्ली |  कंस्ट्रक्शन मजदूर रू 5000 ऑनलाइन आवेदन | दिल्ली मजदूर सहायता योजना फॉर्म | Delhi Majdur Sahayata Yojana Apply

जैसे कि आप लोग सभी जानते हैं कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई थी। जिसका सबसे अधिक बुरा प्रभाव मजदूर तबके पर पड़ा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने अपने राज्य के निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लक्ष्य से दिल्ली मजदूर सहायता योजना की शुरुआत की है। दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना के तहत कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले मजदूरों को ₹5000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि इस संकट के समय में उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी अन्य नागरिक के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता ना हो। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Delhi Majdur Sahayata Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे- उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

delhi-majdur-sahayta-scheme

Table of Contents

Delhi Majdur Sahayata Yojana

दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक में Delhi Majdur Sahayata Yojana को शुरू करने का निर्णय लिया गया था। यह निर्णय कोविड-19 के कारण दोबारा से लगने वाले लॉकडाउन 2.0 को देखते हुए लिया गया है। क्योंकि दिल्ली में यह लॉकडाउन 3 मई 2021 तक लागू किया जाएगा और इस लॉकडाउन की वजह से मजदूर तबके को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। बस इसी समस्या का समाधान करने के लिए दिल्ली सरकार इस योजना के तहत मजदूरों को ₹5000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। जिसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया है।

इस योजना का लाभ लगभग सीधे 2.11 लाख कंस्ट्रक्शन मजदूरों को प्राप्त होगा। सरकार द्वारा दिल्ली मजदूर सहायता योजना के तहत लाभार्थियों के लिए पहली किस्त की राशि को जारी कर दिया गया है एवं दूसरी किस्त की राशि 25 अप्रैल 2021 को जारी की गई जाएगी। यह राशि लगभग 46.1 करोड़ रुपए की है। इसके साथ-साथ श्रमिकों को पका हुआ भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। श्रमिकों के लिए यह भोजन जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करवाया जाएगा और दिल्ली में लगभग 150 केंद्रों पर इस भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

majdur-sahayta

सरकार द्वारा 83000 मजदूरों के खाते में ₹5000 की राशि की गई वितरित

लगभग 83000 मजदूरों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा होली के अवसर पर इस योजना के तहत 41.9 करोड़ रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। हाल हीं में इस योजना के तहत 83183 निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते में ₹5000 की आर्थिक सहायता हस्तांतरित की गई है। क्योंकि रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी ना होने की वजह से यह वित्तीय सहायता की धनराशि श्रमिकों को नहीं मिल पाई थी।आप जानते ही हैं कि पिछले साल वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोकथाम लगा दी थी। जिसकी वजह से निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों की आजीविका का साधन बंद हो गया था और मजदूरों को अपनी दैनिक जीवन की जरूरतें पूरी करने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को इस योजना के तहत ₹5000 की आर्थिक सहायता की धनराशि प्रदान करने का ऐलान किया था।

यह धनराशि दिल्ली बोर्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के तहत पंजीकृत सभी मजदूरों को प्रदान की गई है। सरकार ने जिसके लिए 250 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की थी। सबसे पहले सरकार द्वारा 4.92 करोड़ों रुपए की राशि वितरित की गई थी। इसके बाद रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी होने पर 83 हजार श्रमिकों को 41.9 करोड़ रुपए की यह आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। 24 नवंबर 2021 से पहले पंजीकृत सभी श्रमिकों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

अब दिल्ली के सभी वर्ग के नागरिकों को सूखे राशन की सुविधा की जाएगी प्रदान

दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के सभी वर्ग के नागरिकों को सूखे राशन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक योजना बनाई जा रही है। जल्द ही सरकार द्वारा इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके तहत मई 2021 तथा जून 2021 में यह सुखा राशन पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसका लाभ सभी वर्ग के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा चाहे वह राशन कार्ड धारक हो या ना हो। दिल्ली में रह रहे सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। साथ ही Majdur Sahayata Scheme की जानकारी सरकार द्वारा जल्द ही सभी लाभार्थियों को मुहैया करवाई जाएगी। दिल्ली सरकार का सुखा राशन प्रदान करने का यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से ना केवल राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा बल्कि राज्य में रह रहे सभी वर्ग के नागरिक इस योजना के तहत लाभान्वित हो सकेंगे।

 

Key Highlights Of Majdur Sahayata Yojana
योजना का नाम दिल्ली मजदूर सहायता योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा
लाभार्थी दिल्ली में रह रहे मजदूर
उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करना
वित्तीय सहायता ₹5000
साल 2022
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/in/en/Home/Index.html

BL06STATESCONSTRUCTIONWORKERS

दिल्ली मजदूर सहायता योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 के कारण लगने वाले लॉकडाउन 2.0 में दिल्ली के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। क्योंकि लॉकडाउन में सबसे अधिक समस्याओं का सामना मजदूर तबके को करना पड़ता है। लेकिन अब दिल्ली मजदूर सहायता योजना के तहत राजधानी में लगने वाले दूसरे लॉकडाउन में निर्माण कार्य करने वाले सभी पंजीकृत श्रमिकों को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस आर्थिक सहायता की राशि से श्रमिक लॉकडाउन में अपना अच्छे से भरण पोषण करने में सक्षम हो सकेंगे। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक को 24 नवंबर 2021 से पहले दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के तहत पंजीकृत होना अनिवार्य है।

दिल्ली मजदूर सहायता योजना के लाभ एवं विशेषताएं
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा Delhi Majdur Sahayata Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत लॉकडाउन0 के समय दिल्ली में रह रहे निर्माण कार्य करने वाले सभी पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता ₹5000 की उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • अब दिल्ली सरकार के द्वारा निर्माण श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से एक पोर्टल विकसित किया गया है जिसके माध्यम से श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
  • दिल्ली मजदूर सहायता योजना के द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसलिए लाभार्थी का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • इस योजना का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया है।
  • अबतक11 लाख श्रमिकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है।
  • इस योजना की दूसरी किस्त की राशि भी 25 अप्रैल 2021 को सरकार द्वारा जारी कर दी जाएगी।
  • इसके साथ-साथ श्रमिकों को पका हुआ भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। श्रमिकों के लिए यह भोजन जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करवाया जाएगा
दिल्ली मजदूर सहायता योजना के तहत आवेदन हेतु पात्रता
  • आवेदक को दिल्ली का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूर ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
दिल्ली मजदूर सहायता योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

delhi-majdur-sahayta-yojana

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको न्यू यूजर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

delhi-majdur-sahayta-yojana-

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको डॉक्यूमेंट टाइप, डॉक्यूमेंट नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप दिल्ली मजदूर सहायता योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली मजदूर सहायता योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी तहसील/सब डिविजन ऑफिस जाना है।
  • अब आपको वहां से दिल्ली मजदूर सहायता योजना का पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना है।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद पंजीकरण फॉर्म से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • अब आपको यह फॉर्म तहसील या सब डिविजन ऑफिस में जमा कर देना है।
  • इस प्रकार से आप दिल्ली मजदूर सहायता योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्टर्ड यूजर लॉगइन कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्टर्ड यूजर लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

https://edistrict.delhigovt.nic.in/in/en/Account/Login.html

  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप रजिस्टर्ड यूजर लॉगइन कर सकते हैं।
अपनी एप्लीकेशन ट्रेक करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ट्रेक योर एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

https://edistrict.delhigovt.nic.in/in/en/Account/Login.html

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको डिपार्टमेंट एवं अप्लाइड फॉर का चयन करना है।
  • अब आपको अपनी एप्लीकेशन नंबर, एप्लीकेंट नेम एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है ‌
  • इस प्रकार से आप अपनी एप्लीकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
 ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्टर ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक देना है।

delhi-majdur-sahayta-yojana

  • अब आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे-डिपार्टमेंट, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एप्लीकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, आदि दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप ग्रीवेंस दर्ज कर सकते हैं।
ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ट्रैक ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

https://edistrict.delhigovt.nic.in/in/en/Account/Login.html

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको ग्रीवेंस आईडी, मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
डिपार्टमेंटल लॉगिन कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको डिपार्टमेंटल लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

delhi-majdur-sahayta-yojan

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप डिपार्टमेंटल लॉगिन कर सकते हैं।
मोबाइल सहायक लोगिन कैसे करें?        
  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मोबाइल सहायक लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

delhi-majdur-sahayta-yojana

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम, आईडी पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप मोबाइल सहायक लॉगइन कर सकते हैं।
फीडबैक देने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी है।
  • नाम
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • फीडबैक
  • कैप्चा कोड
  • अब आपको सबमिट टेबल पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप अपना फीडबैक दे सकते हैं।
Contact Information

दिल्ली मजदूर सहायता योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से प्रदान कर दी है। अगर फिर भी आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस योजना से जुड़ी ईमेल आईडी एवं हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

Leave a Comment