Aapki Beti Humari Beti Yojana ऑनलाइन आवेदन करे और हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना एप्लीकेशन फॉर्म भरे एवं पात्रता व दस्तावेज़ देखे
देश में लड़कियों की बढ़ती हुई भूण हत्या एवं उनके प्रति होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा बहुत प्रयास किए जा रहे हैं। अब एक ऐसा ही प्रयास हरियाणा सरकार ने अपने राज्य की बालिकाओं के लिए किया है यह प्रयास हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना को आरंभ करके किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि उनके प्रति होने वाले भेदभाव को समाप्त किया जा सके। अगर आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे-उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, मुख्य तथ्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि से अवगत कराने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगी।
हरियाणा सोलर इन्वर्टर चार्जर योजना
Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana
हरियाणा सरकार द्वारा सन् 2015 में हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा बेटी के जन्म पर उसके नाम का ₹21000 का बीमा कराया जाता है। इस बीमे की राशि बेटी को उसके 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के प्रदान कर दी जाती है। इस राशि का उपयोग बेटियां अपनी इच्छा अनुसार कर सकती है। इसके साथ ही अगर परिवार में दूसरी संतान भी बेटी होती है तो इस स्थिति में उसे भी 5 साल तक ₹5000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन Aapki Beti Hamari Beti Yojana का लाभ राज्य की केवल उन्हीं बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा जो 22 जनवरी सन् 2015 को या उसके बाद जन्मी है। हरियाणा सरकार के इस कदम से राज्य में कन्या भूण हत्या पर रोग लगेगी और समाज में बालिकाओं को लेकर सकारात्मक सोच उत्पन्न की जा सकेगी।

एक परिवार की तीन बेटियों को प्रदान किया जाएगा योजना का लाभ
हरयाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के नागरिको समाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन प्रकार की योजनाओ का सञ्चालन किया जाता है। सरकार की इन योजनाओ के माध्यम से आर्थिक एवं समाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिको का विकास हो सके। सरकार के द्वारा इस योजनाओ में में डॉक्टर बी आर अंबेडकर आवास निवनिकरण योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना आपकी बेटी हमारी बेटी योजना शामिल किया गया है। डॉक्टर बी आर अंबेडकर आवास निवनिकरण योजना के माध्यम से 186.04 करोड़ रुपए की सहायता 47532 नागरिकों को नागरिको को प्रदान की जाएगी।
अबतक सरकार द्वारा 12046 बेटियों को किया गया लाभांवित
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana के तहत हरियाणा राज्य की बेटियों के जन्म पर उनके नाम का ₹21000 का बीमा कराया जाता है। इस बीमे की राशि को बेटी के 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद प्रदान कर दी जाती है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस योजना का सुचारू रूप से संचालन किया जाता है। हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत अब तक जिला कुरुक्षेत्र में 12046 लड़कियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत परिवार में यदि दूसरी संतान भी बेटी होती है तो इस स्थिति में दूसरी बेटी को भी आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। केवल इस योजना का लाभ वही बालिकाएं उठा सकती है जो 22 जनवरी सन् 2015 या इसके बाद पैदा हुई है। इस योजना के तहत लाभान्वित होकर राज्य की लड़कियां समाज में एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ किस-किस वर्ग की बेटियों को मिलेगा
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई Aapki Beti Hamari Beti Yojana का लाभ राज्य के सभी गरीब परिवार के नागरिक उठा सकते हैं। वह परिवार जो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंध रखते हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में अपना पंजीकरण करवाना होगा। लाभार्थी को इस योजना का लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana Highlights
योजना का नाम | Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana |
शुरू की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
लाभार्थी | हरियाणा की बेटियां |
उद्देश्य | कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना |
साल | 2023 |
राज्य | हरियाणा |
अधिकारिक वेबसाइट | https://wcdhry.gov.in/ |
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य में लड़कियों की भूण हत्या पर रोक लगानी है। क्योंकि हरियाणा में लड़कियों की संख्या दिन प्रतिदिन घटतीही जा रही है। लेकिन अब Aapki Beti Hamari Beti Yojana के द्वारा लड़कियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करके समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच को उत्पन्न किया जा सकेगा। जिसके परिणाम स्वरूप लड़कों और लड़कियों का अनुपात एक समान हो जा सकेगा। क्योंकि आज भी समाज में लड़कियों की तुलना में लड़कों को अधिक महत्व दिया जाता है।
जिसके कारण लड़कियों की भ्रूण हत्या कर दी जाती है। लेकिन अब हरियाणा सरकार Aapki Beti Humari Beti Yojana निर्णय से राज्य की लड़कियां भी समाज में बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे और भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।
किसको मिलेगा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ राज्य के सभी गरीब परिवार की बेटिया उठा सकती है इनके अलावा वह परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकते है जो अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति में आते है। Aapki Beti Humari Beti Yojana का लाभ उठाने के लिए बेटी की माता को गर्भवती होने पर आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। यदि आप इस योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के मुख्य तथ्य
- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का सुचारू रूप से संचालन किया जाता है।
- इस योजना के द्वारा हरियाणा में लड़कियों के घटते हुए अनुपात को सुधारा जा सकेगा।
- Aapki Beti Hamari Beti Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सरल पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।
- केवल राज्य की 22 जनवरी सन् 2015 या इसके बाद जन्मी लड़कियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से संबंध रखने वाली लड़कियों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
- हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेटी के जन्म पर उसके नाम का ₹21000 का बीमा किया जाता है।
- यह बीमे की राशि बालिका को उसके 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद ब्याज सहित उसके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाती है।
- अविवाहित बालिका ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति टीकाकरण कार्ड, आधार कार्ड आदि जैसे दस्तावेज आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी से सत्यापित करवाने होते हैं।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना हरियाणा के लाभ एवं विशेषताएं
- हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को सन् 2015 में राज्य की लड़कियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।
- हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत परिवार में लड़की के जन्म पर उसके नाम का ₹21000 का बीमा कराया जाता है।
- इस बीमे की राशि बेटी को उसके 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के प्रदान कर दी जाती है।
- अगर परिवार में दूसरी संतान भी कन्या होती है तो इस स्थिति में उस कन्या को भी 5 साल तक प्रतिवर्ष ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- इस योजना का लाभ राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को प्रदान किया जाता है।
- Aapki Beti Hamari Beti Yojana के द्वारा राज्य में लड़कियों के प्रति बढ़ती हुई नकारात्मक सोच को सकारात्मक किया जा सकता है।
- प्रदेश सरकार के इस निर्णय से राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लग सकेगी।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2023 के तहत पात्रता मापदंड
- बालिका के माता-पिता को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- 22 जनवरी सन् 2015 को या इसके बाद जन्मी बालिका ही इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
- अनुसूचित जाति, जनजाति या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की बालिकाएं ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड की कॉपी
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे?
- लड़की के जन्म के बाद माता-पिता को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना है।
- इसके बाद लड़की के माता पिता को वहां से आवेदन फॉर्म लेना है।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना है।
- इसके बाद सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
- अब आपको यह फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र में जमा कर देना है।
- याद रखिए आपको यह आवेदन प्रक्रिया लड़की के जन्म के 30 दिन के भीतर ही पूरी करनी है।
- आप इस आवेदन फॉर्म को स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर भी जमा कर सकते हैं।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको स्कीम्स फॉर चिल्ड्रन के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको ABHB के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको क्लिक हेयर फॉर फर्थर डिटेल्स के लिंक पर क्लिक करना है।


- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके आपको इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
- अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
- इसके बाद आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जमा कर देना है।
- इस प्रकार से आप हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
सरल पोर्टल के माध्यम से आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको सरल पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको न्यू यूजर रजिस्टर हेयार के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य, कैप्चा कोड एवं पासवर्ड दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपनी लॉगइन आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप सरल पोर्टल के माध्यम से हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
अपनी एप्लीकेशन ट्रेक कैसे करें?
- सबसे पहले आपको सरल पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको ट्रेक एप्लीकेशन ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने डिपार्टमेंट एवं सर्विस का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपनी एप्लीकेशन रेफरेंस आईडी दर्ज करके चेक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
ऑनलाइन एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया
- आवेदक को सबसे पहले सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको ट्रेक एप्लीकेशन ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- फिर से आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस नए पेज पर आपको डिपार्टमेंट तथा सर्विस का चयन करना होगा।
- अपनी अब आपको एप्लीकेशन रेफरेंस आईडी दर्ज करनी होगी।
- अब आप चेक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- इस प्रकार से आप एप्लीकेशन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जायेगा।
Helping Number
हमने आपको अपने इस लेख के द्वारा हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करा दिया है। अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल आईडी पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
- Helpline Number- 18002000023
- Email Id- haryana@gov.in