हिमाचल गृहणी सुविधा योजना हेतु KYC फार्म 2022 : पात्रता व लाभार्थी सूची

HP गृहणी सुविधा योजना आवेदन | Himachal Grihini Suvidha Yojana Apply | Himachal Grihini Suvidha Yojana in Hindi | हिमाचल गृहणी सुविधा योजना एप्लीकेशन फॉर्म

महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार उन्हें कई तरहां की सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच कर रही है। अब हाल हीं में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में एक ऐसी ही योजना को नियोजित किया गया है। जिसका नाम हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाली महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी। यदि आप हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा स्कीम का लाभ उठाकर निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Himachal Pradesh Grahni Suvidha Yojana से संबंधित संपूर्ण ब्यौरा आपको प्रदान करने जा रहे हैं। जो आपको इस योजना का लाभ उठाने में आपकी बहुत ही सहायता करेगा।

Himachal Pradesh Grahni Suvidha Yojana 2022

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 26 मई सन् 2018 को हिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना को राज्य में शुरू किया गया था। इस योजना के द्वारा राज्य के घर-घर में निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा योजना 2022 का लाभ राज्य के उन परिवारों को प्रदान किया जाएगा जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना के दायरे में नहीं आते हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश देश का सबसे पहला एलपीजी युक्त और धुआं मुक्त राज्य बन गया है। अब राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित होकर धुएं के कारण होने वाली कई प्रकार की बीमारियों से बच सकेंगी।

अबतक हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना के तहत 21.81 करोड़ रुपए की लागत से 1.36 लाख निशुल्क घरेलू कनेक्शन लाभार्थियों को प्रदान किए जा चुके हैं और Grahani Suvidha Yojana 2022 के माध्यम से 120 करोड़ रुपए की लागत से 3.23 लाख गृहणीओं को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। इन दोनों योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के घर-घर में घरेलू गैस की सुविधा सुनिश्चित हो  सकेंगी।

हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना 2022

Key Highlights Of Himachal Pradesh Grahni Suvidha Yojana 2022

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा योजना
शुरू की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना।
साल 2022
राज्य हिमाचल प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा योजना 2022 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के घरों तक निशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा पहुंचाना है। क्योंकि प्रदेश में आज भी कई परिवार ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण एलपीजी गैस की सुविधा का लाभ प्राप्त करने से वंचित है और उनके परिवार की महिलाएं उपले या लकड़ी का उपयोग करके खाना बनाती है जिससे धुएं के कारण उन्हें अनेक प्रकार की बीमारियां हो जाती है। लेकिन अब हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा योजना के तहत लाभान्वित होकर महिलाएं निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिससे उन्हें खाना बनाने में भी आसानी होगी और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। इसके अलावा यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर में एक सकारात्मक सुधार लाएगी।

ग्रहणी सुविधा योजना 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
  • 26 मई सन् 2018 को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं के हित में हिमाचल प्रदेश ग्रहणी योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजारने वाली महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • HP Grahni Suvidha Yojana 2022 के तहत उन महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना के दायरे में नहीं आती है।
  • हिमाचल प्रदेश इस योजना के संचालन से देश का सबसे पहला एलपीजी युक्त एवं दुआ मुक्त राज्य बना है।
  • हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना के तहत81 करोड़ रुपए की लागत से 1.36 लाख निशुल्क घरेलू कनेक्शन महिलाओं को प्रदान किए जा चुके हैं।
  • Grahani Suvidha Yojana 2022 के माध्यम से 120 करोड़ रुपए की लागत से23 लाख गृहणीओं को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।
  • यह योजना महिलाओं को उपला एवं लकड़ी से खाना बनाने के कारण धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाएगी और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी।
हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा योजना के तहत आवेदन हेतु पात्रता
  • आवेदनकर्ता को हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • जो परिवार केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना के दायरे में नहीं आते हैं केवल उन्हें ही हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा स्कीम 2022 के तहत निशुल्क एलपीजी गैस प्रदान किए जाएंगे ‌
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको यहां दिए गए पीडीएफ को डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद आपको इस पीडीएफ फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना है।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना

  • अब आपको इस पीडीएफ आवेदन फॉर्म में पूछी गई निम्नलिखित जानकारियों को दर्ज करना है।
    • उपभोक्ता विवरण
    • रसोई गैस कनेक्शन के लिए पता एवं संपर्क जानकारी
    • अन्य प्रासंगिक विवरण
    • श्रेणी
    • राष्ट्रीयता
    • राशन कार्ड श्रेणी
    • बैंक खाते का विवरण
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच करना है।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग में जाकर जमा कर देना है।
  • इस प्रकार से आप हिमाचल प्रदेश ग्रहणी सुविधा योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment