IGRS Rajasthan Portal | राजस्थान पर संपत्ति पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करे

IGRS Rajasthan Portal :- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए विभिन प्रकार की योजना का संचालन किया जाता है इन योजनाओ के माध्यम से नागरिको का विकास करना है ऐसे में राजस्थान सरकार द्वारा रियल एस्टेट व्यवसाय या भूमि से संबंधित कार्य करने के वाले नागरिको के लिए आइजीआरएस राजस्थान पोर्टल को शुरू किया गया है इस पोर्टल पर राज्य के रियल एस्टेट व्यवसाय या भूमि से संबंधित का काम करने के वाले नागरिको के लिए विभिन तरह की सुविधा उपलब्ध है राज्य के नागरिक इस ई पंजीयन के माध्यम से मूल्यांकन, स्टांप शुल्क, शुल्क विवरण, लेनदेन के नियम आदि सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है दोस्तों आज हम आपको इस लेख के माध्यम से IGRS Rajasthan Portal से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको इस पोर्टल का लाभ लेने में सहायता करेगी। इसलिए आपसे निवेदन है कृप्या इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

IGRS Rajasthan Portal 2023

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के रियल एस्टेट व्यवसाय या भूमि से संबंधित कार्य करने वाले नागरिको के लिए आइजीआरएस राजस्थान पोर्टल को शुरू किया गया है यह पोर्टल संपत्ति के लेनदेन से संबंधित गतिविधियों पर टैक्स लगाने का कार्य करता है राज्य के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से विभिन प्रकार सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है जिससे नागरिको के कार्य में आसानी प्राप्त होगी। इसके अलावा ई-पंजीयन राजस्थान नाम से एक वोरक्सापे है जिसमे नागरिक इस मूल्यांकन, स्टांप शुल्क, शुल्क विवरण, लेनदेन के नियम आदि सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है इसमें संपत्ति का पूर्ण ब्यौरा दर्ज है।

Free Mobile 3rd List 

IGRS Rajasthan Portal Highlight

पोर्टल का नामIGRS Rajathan / ई पंजीयन
किसने लांच कियाराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
उद्देश्यसंपत्ति पंजीकरण एवं भूमि से सम्बंधित सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्यराजस्थान
वर्तमान वर्ष2023
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटigrs.rajasthan.gov.in or epanjiyan.nic.in

IGRS राजस्थान का मुख्य उद्देश्य क्या है

  • राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए इस पोर्टल को शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से 1908 के प्रावधानों के पंजीकरण अधिनियम को लागू करना।
  • राज्य में चल रहे स्टाम्प एवं टिकटों से सम्बंधित कानूनों में बदलाव करना है।
  • राजस्थान राज्य के नागरिको पारदर्शी प्रभावी और उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रणाली प्रदान करना।
  • स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन शुल्क के माध्यम से राज्य के राजस्व में वृद्धि करना।
  • राज्य का नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आप आइजीआरएस राजस्थान के पंजीकरण और स्टांप विभाग की उपलब्ध विभिन तरह की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।

ई-पंजीयन राजस्थान पर उपलब्ध सेवाएं

  • संपत्ति का मूल्यांकन
  • डीएलसी दर की जानकारी
  • भूमि विवाद विवरण
  • ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुकिंग
  • ई निरीक्षण / खोज ई पंजीयन
  • ट्रैक सीआरएन / दस्तावेज स्थिति
  • दस्तावेज के अनुसार शुल्क और छूट
  • ई पंजीकरण सॉफ्टवेयर पर नागरिकों को मौजूदा बिक्री विलेख रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए दिशानिर्देश

ज़रूरी दस्तावेज सूचि

  • स्वामित्व का प्रमाण दिखा रही बिक्री विलेख की प्रति
  • नियम और शर्तों का समय 1 वर्ष से अधिक होने की स्थिति में लीज डीड
  • पैतृक संपत्ति पहचान हेतु रिलीज डीड
  • फोटो
  • संपत्ति का नक्शा
  • विक्रेता / खरीदार का फोटो पहचान पत्र
  • संपत्ति का अन्य दस्तावेज
  • पैन कार्ड और फॉर्म 60

e-Panjiyan Registration Online

  • आपको सबसे पहले ई पंजीयन राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको ऑनलाइन फैसिलिटीज के सेक्शन में से आपको प्रॉपर्टी वैल्यूएशन फॉर सिटीजन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस नए पेज आपको प्रॉपर्टी डिस्ट्रिक्ट सिलेक्ट करके सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड दर्ज कर फ्रेश वैल्यूएशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको नए पेज पर मालूम की गई सभी जानकारी को जैसे-दस्तावेज का प्रकार, जिला, उप प्रकार, एसआरओ श्रेणी और तहसील विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस नए पेज पर आपको अपनी लोकेशन, कॉलोनी एरिया, प्रॉपर्टी एरिया, ऐड्रेस आदि की डिटेल दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अतिरिक्त मूल्य अनुभाग मभवन क्षेत्र या फर्श के प्रकार की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको आयोग का चयन करना है। जिसके बाद मापा गया मूल्य आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको भूमि मूल्य चेक करने के लिए संपत्ति विवरण सहेजें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको नेक्स्ट विकल्प पर क्लिक कर निबंधन एवं स्टांप विभाग के स्टांप पेज पर जाकर स्टांप शुल्क की गणना करनी होगी।
  • इसके बाद आपको स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क के अलावा आपको सीएसआई, अधिभार और जुर्माना भी देना होगा।
  • फिर आपको पार्टी विवरण पर जाने के लिए नेक्स्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मालूम की गई सभी जानकारी को सही-सही से दर्ज करना है।
  • फिर आपको ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। फिर अपलोड कर और सेव के विकल्प पर क्लिक कर एग्जिट पर क्लिक करना है।
  • अब आपको भुगतान करने के लिए विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आप ई-ग्रास पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
  • यदि आप पहले से रजिस्टर्ड है तो आपको यूजर नैम और दर्ज करना होगा।
  • लेकिन आप पहले  रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको सभी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद आप पंजीकरण और टिकट विभाग का चयन करना है।
  • अब आपको ई-चालान आवेदन का विवरण दर्ज करना है।
  • इसके बाद डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको पंजीकरण और टिकट विभाग के लिए राजस्थान उप पंजीयक के कार्यालय में जाने के लिए एक समय स्लॉट का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सीआरएन नंबर और ओटीपी प्राप्त होगा। जिसको आपको यहाँ पर दर्ज करना है।
  • फिर आपको चयन किये गए समय एवं तारीख रसीद एवं सीआरएन नंबर के साथ उप पंजीयक कार्यालय (एसआरओ) में जाना होगा।
  • इसके बाद कार्यालय में जाने के बाद विभाग द्वारा सीआरएन नंबर का उपयोग करके डाटा वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • अगर आपने ऑनलाइन भुगतान की जगह मैन्युअल भुगतान का चयन किया होगा तो आपको यहाँ शुल्क का नकद भुगतन करना होगा।
  • जैसे विभाग द्वारा वेरीफाई होगा आपका पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा।

IGRS Rajasthan पर ई स्टाम्प वेरीफाई कैसे करे

  • आपको पहले आइजीआरएस राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • अब आपको इस होम पेज पर ई-सिटीजन के सेक्शन में से ई-स्टाम्प वेरिफिकेशन का चयन करना है।
IGRS Rajasthan Portal
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • अब आपको यहाँ मालूम की गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है।
IGRS Rajasthan Portal
  • जैसे आप सभी जानकारी दर्ज करलेते है आपको वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने नागरिको की एक सूचि खुलकर आएगी।
  • ई-स्टाम्प राजस्थान सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको इस सूची के व्यक्तियों से संपर्क करना होगा।
दस्तावेज की स्थिति ट्रैक करने की प्रक्रिया
  • आपको पहले ई पंजीयन राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • आपको इस होम पेज पर ऑनलाइन सुविधा के विकल्प के अंतर्गत ट्रैक सीआरआइन डॉक्यूमेंट/स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस नए पेज पर आपको सिटीजन रिफरेंस नंबर /डॉक्यूमेंट सीरियल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको व्यू स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने सम्बन्धी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

एपंजियान में भूमि विवाद मामले देखें

  • आप ईपंजियान की आधिकारिक वेबसाइट पर भूमि विवादों का विवरण देख सकते हैं।
  • ईपंजियान लैंडिंग पृष्ठ के बाईं ओर, भूमि विवाद विवरण लिंक पर क्लिक करें।
  • ई पंजियां राजस्थान वेबसाइट पर जिले का चयन आवश्यक है। आपके चयन के बाद आपकी स्क्रीन विवाद स्थितियों की एक विस्तृत सूची प्रदर्शित करेगी।
IGRS Rajasthan Portal Contact Details
  • पंजीकरण और स्टांप विभाग
  • नोडल ऑफिसर: श्रीमती श्रुति कृति गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर (कंप्यूटर)
  • महानिरीक्षक, पंजीयन और स्टांप विभाग, प्रधान कार्यालय, अजमेर
  • ऑफिस नंबर: 0145-2971208
  • मोबाइल नंबर: 8209786099
  • संपत्ति पंजीकरण से संबंधित समस्या का सामना करने पर नीचे दिए नंबर का उपयोग करे।
  • टोल फ्री नंबर: 1800-180-6127
  • ईमेल आईडी: helpdesk.epanjiyan@rajasthan.gov.in

Leave a Comment