झारखण्ड विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण : Marriage Registration, प्रमाण पत्र

Jharkhand Marriage Registration | झारखण्ड विवाह पंजीकरण ऑनलाइन प्रमाण पत्र | Jharkhand Marriage Online Apply |Vivah Panjikaran कैसे करे एवं एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करे |आज के समय में विवाहित जोड़ों के लिए मैरिज सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए झारखंड सरकार ने अपने राज्य में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य कर दिया है। अब नागरिक अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा झारखंड विवाह पंजीकरण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे-विवाह पंजीकरण क्या है?, इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया आदि प्रदान करने जा रहे हैं।

यदि आप झारखंड के निवासी हैं और अपने विवाह को कानूनी तौर पर पंजीकृत कर मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख कों अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हमारा यह लेख Jharkhand Marriage Registration से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तारपूर्वक समझने में आपकी बहुत ही सहायता करेगा।

Jharkhand Marriage Registration

झारखंड सरकार ने अपने राज्य में विवाह को कानूनी तौर पर पंजीकृत करवाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार द्वारा राज्य में विवाह निबंधन नियम वाली 2018 के तहत झारखंड में नागरिकों को विवाह के 1 साल के अंदर विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। विवाहित जोड़े के पंजीकरण करने के बाद उन्हें एक मैरिज सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया जाएगा जिसके आधार पर उनकी शादी को कानूनी तौर पर मान्य माना जाएगा। झारखण्ड विवाह पंजीकरण काफी सारे सरकारी कार्यों में भी एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में उपयोग किए जाते हैं। पहले झारखंड में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नागरिकों को सरकारी कार्यालय जाना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। ताकि इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से नागरिक घर पर बैठकर ही आसानी से अपनी शादी का पंजीकरण कर सकें।

झारखण्ड विवाह पंजीकरण

झारखंड विवाह पंजीकरण के तहत जुर्माना

अगर राज्य के किसी विवाहित जोड़े ने विवाह के 1 साल के अंदर झारखण्ड विवाह पंजीकरण नहीं बनवाया है तो उसे ₹5 प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना भरना होगा और यह राशि अधिकतम ₹100 तक की होगी। इसके अलावा विवाह पंजीकरण करवाने के लिए नागरिकों को ₹50 शुल्क का भुगतान करना होगा। राज्य के सभी धर्मों के नागरिकों पर यह नियम लागू होता है। शहरी क्षेत्र के विवाहित जोड़े नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका एवं अधिसूचना क्षेत्र समिति के जन्म मृत्यु पंजीकरण करने वाले अधिकारी से भी विवाह पंजीकरण करवा सकते हैं। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक जन्म मृत्यु पंजीकरण करने वाले पदाधिकारियों से भी पंजीकरण करवा मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। छावनी परिषद एवं प्रज्ञा केंद्र द्वारा भी झारखण्ड विवाह पंजीकरण करवाया जा सकता है।

 नागरिकों द्वारा झारखंड विवाह पंजीकरण करवाने के लिए देय आवेदन शुल्क

शादी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शादी से 15 दिन पहले पंचायत सचिवालय में आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए ₹50 का शुल्क जमा करना होगा। अगर विवाह पर किसी को आपत्ति है तो इस स्थिति में 7 दिन के अंदर आवेदन करना होगा। जिसके लिए ₹500 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।शादी प्रमाण पत्र पर अधिकृत पंचायत सचिव के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में यह प्रक्रिया पंचायत सचिव एवं प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से की जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा 28 जनवरी सन 2021 को पंचायत सचिव एवं प्रज्ञा केंद्र को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। झारखंड के नागरिक अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना विवाह पंजीकरण खुद भी कर सकते हैं।

Key Highlights Of Jharkhand Marriage Registration
योजना का नामझारखंड विवाह पंजीकरण
शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीझारखंड के नागरिक
उद्देश्यमैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
साल2022
आवेदन शुल्क₹50
जुर्माना₹5 प्रतिदिन
अधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करे
झारखंड विवाह पंजीकरण का उद्देश्य

झारखंड विवाह पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य झारखंड के सभी नागरिकों का झारखण्ड विवाह पंजीकरण करके उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्रदान करना है। क्योंकि सरकार ने झारखंड में विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया है।अब यह पंजीकरण नागरिक द्वारा खुद अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर पर बैठकर ही आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से नागरिकों को मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। जिससे उनके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी और साथ ही सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।

झारखंड विवाह पंजीकरण के लाभ
  • झारखंड के नागरिकों को विवाह पंजीकरण विवाह के 1 साल के अंदर करवाना जरूरी है
  • सरकार द्वारा यह निर्णय निबंधन नियमावली 2018 के तहत लिया गया है।
  • झारखंड के नागरिक अपना विवाह पंजीकरण अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी करवा सकते हैं।
  • विवाहित जोड़े की शादी को पंजीकरण हो जाने के बाद ही कानूनी तौर पर माननीय माना जाता है।
  • पंजीकरण करने के बाद नागरिकों को शादी प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • यह शादी प्रमाण पत्र कई तरह के सरकारी कामों में आवश्यक दस्तावेज के रूप में भी प्रयोग किए जाते हैं।
  • नागरिक घर पर बैठकर ही इसकी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन विवाह पंजीकरण करके अपना Jharkhand Marriage Registration प्राप्त कर सकता है।
  • अब इस ऑनलाइन सुविधा की वजह से नागरिकों को मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विवाह पंजीकरण की विशेषताएं
  • अगर किसी विवाहित जोड़े ने शादी के 1 साल के अंदर Jharkhand Marriage Registration नहीं बनवाया है तो इस दशा में उन्हें ₹5 प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना देना होगा।
  • इस जुर्माने की अधिकतम राशि ₹100 है।
  • नागरिकों को विवाह पंजीकरण करवाने के लिए ₹50 का आवेदन शुल्क अदा करना होगा।
  • सभी धर्मों के नागरिकों पर यह नियम समान लागू होते हैं।
  • शहरी क्षेत्र के विवाहित जोड़े नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका एवं अधिसूचना क्षेत्र समिति के जन्म मृत्यु पंजीकरण करने वाले अधिकारी से भी विवाह पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक जन्म मृत्यु पंजीकरण करने वाले पदाधिकारियों से भी पंजीकरण करवा मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
  • छावनी परिषद एवं प्रज्ञा केंद्र द्वारा भी विवाह पंजीकरण करवाया जा सकता है।
  • शादी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शादी से 15 दिन पहले पंचायत सचिवालय में आवेदन किया जाता है।
  • अगर विवाह पर किसी को आपत्ति है तो इस स्थिति में 7 दिन के अंदर आवेदन करना होगा। जिसके लिए ₹500 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • शादी प्रमाण पत्र पर अधिकृत पंचायत सचिव के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं।
झारखंड विवाह पंजीकरण के तहत पात्रता
  • विवाहित जोड़े में से कोई एक भारत का निवासी होना चाहिए एवं झारखंड का निवासी होना चाहिए।
  • वर की आयु 21 वर्ष एवं वधू की आयु 18 वर्ष से कम की नहीं होनी चाहिए।
  • विवाहित जोड़े में से कोई भी मानसिक रूप से असंतुलन का शिकार नहीं हो।
आवश्यक दस्तावेज
  • वर वधु का संयुक्त फोटो
  • तीन गवाहों का पासपोर्ट साइज फोटो
  • तीनों गवाहों के डिजिटल हस्ताक्षर
  • वर डिजिटल हस्ताक्षर
  • वधू का डिजिटल हस्ताक्षर
  • वर के आधार कार्ड की प्रति
  • वधू के आधार कार्ड की प्रति
  • वर का निवास प्रमाण पत्र
  • वधू का निवास प्रमाण पत्र
  • वर का आयु प्रमाण पत्र
  • वधू का आयु प्रमाण पत्र
  • वर का पासपोर्ट साइज फोटो
  • वधू का पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड विवाह पंजीकरण कैसे करें?
झारखण्ड विवाह पंजीकरण
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्टर योरसेल्फ के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, राज्य एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आपका पोर्टल पर पंजीकरण हो जाएगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप झारखंड विवाह पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण के बाद की प्रक्रिया
  • ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा।
  • यह रेफरेंस नंबर आपकी एक्नॉलेजमेंट स्लिप पर भी होगा।
  • अब आपको अपनी एक्नॉलेजमेंट स्लिप एवं आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवना है।
  • इस प्रिंटआउट को आपको अपने पास रखना है।
  • सभी अपलोड किए गए दस्तावेजों की कॉपी भी आपको अपने पास प्रिंटआउट करके रखनी है।
  • भौतिक सत्यापन के समय आपको इनकी आवश्यकता होगी।
  • आवेदन के 15 दिन के बाद आपको संबंधित कार्यालय में बुलाया जाएगा।
  • कार्यालय में आपका सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन हो जाने के बाद आपको मैरिज सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको झारसेवा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है।
Jharkhand Marriage Registration
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
अपनी एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको झारसेवा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको सर्च कैटेगरी का चयन करना है जो कि एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर या ओटीपी है।
  • इसके बाद आपको सर्च कैटेगरी के अनुसार जानकारी दर्ज करनी है।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप अपनी एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
झारखण्ड विवाह पंजीकरण एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक
  • सबसे पहले आपको झरसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • आपको अब सर्च कैटेगरी का चयन करना होगा जो कि एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर तथा ओटीपी है।
  • अब आपको अपनी केटेगरी के अनुसार जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से एप्लीकेशन स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन खुल जाएगी।

Leave a Comment