पीएम किसान FPO योजना 2023: Kisan FPO Yojana रजिस्ट्रेशन & एप्लीकेशन स्टेटस

PM Kisan FPO Yojana Apply | पीएम किसान एफपीओ योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | पीएम किसान FPO योजना एप्लीकेशन फॉर्म | PM Kisan FPO Yojana In Hindi

भारत देश में किसानो की  स्थिति को सुधारने के लिए सरकार के द्वारा विभिन प्रकार की योजनाए चालू की जा रही है। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में जानकारी देंगे। जिसका नाम पीएम किसान FPO योजना है। आपको को हम अपने इस लेख के माध्यम से पीएम किसान FPO योजना से संबंधित सभी जानकारी आपको प्रदान कर रहे है। जैसे की पीएम किसान FPO योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ,पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि इनके बारे में सभी जानकारी आपको बताने वाले है। अगर आप  PM Kisan FPO Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण  जानकारी के बारे जानना चाहते हो तो आपको हमारा इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।

PM Kisan FPO Yojana 2023

FPO यह एक प्रकार का किसान उत्पादक संगठन है जो किसानो के हित में कार्य करेगी। और कंपनी एक्ट के अंतर्गत रेजिस्ट्रेड होगा। पीएम किसान FPO योजना के अंतर्गत ऐसे संघटो को बढ़ावा दिया जायेगा। इस योजना के माध्यम से संगठनों को 15 लाख रुपए आर्थिक सहयता सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी। इस तरह से अब भारत देश के किसानो को खेती में भी कारोबार की तरह लाभ प्राप्त होगा। अगर आप भी पीएम किसान एफपीओ योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम एक राज्य या शहर के किसानों को संगठित होकर अपनी कृषि बनानी होगी। प्रधानमंत्री  एफपीओ संगठनों को सरकार के द्वारा वह सभी फायदे भी प्रदान किये जायेंगे जैसे की एक कंपनी को प्रदान किये जाते है। इस योजना के अंतर्गत किसानो को दी  जाने वाली राशि 3 सालों मैं प्रदान की जाएगी। इस योजना के ,माध्यम से देश के 10000 नए किसानो का संगठन बनाना जायेगा।

प्रधानमंत्री किसान FPO योजना

पीएम किसान सम्मान निधि सुधार

पीएम किसान एफपीओ योजना बनी किसानों की आय

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पांच राज्यों में मधुमक्खी पालक को स्थापित करने की  घोषणा की है। इस योजना की घोषणा केंद्र सरकार की  पीएम किसान एफपीओ योजना के तहत की गई है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा 10000 एफपीओ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 26 नवंबर 2020 को 5 जिलों में एफपीओ को शुरु किया गया है। यह पांच जिले मध्य प्रदेश का मुरैना, पश्चिम बंगाल का सुंदरवन, बिहार का पूर्वी चंपारण, राजस्थान का भरतपुर तथा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का नाफेड है यह निर्धारित किये गए है।

  • इस योजना के माध्यम से भारत देश को शहद उत्पादन  बढ़ावा देना है। इन पांच जिलों के FPO 4 से 5 हजार शहद उत्पादक को लाभ दिया जायेगा और साथ में 60,000  क्विंटल शहद उत्पादन होगा। जो नफेड की मदद से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत से किसानो को लाभ पहुंचेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। पीएम किसान एफपीओ योजना सरकार के द्वारा  500 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना से किसानो की आय को दोगुना करने में एफपीओ का एक बहुत ही बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है।

Pradhanmantri Kisan FPO Yojana 2023 Highlights

योजना का नामपीएम किसान FPO योजना
इनके द्वारा शुरू की गयीकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के किसान उत्पादक संगठन
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना

पीएम किसान एफपीओ योजना 2023 का उद्देश्य

दोस्तों जैसे की हम सब जानते है देश के बहुत से ऐसे किसान है जिनकी आर्थिक  स्थिति बहुत बेकार है और उन किसानो को खेती करने से ज़्यादा फायदा नहीं मिल रहा है इन किसानो को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने इस पीएम किसान एफपीओ योजना 2021 शुरु की गयी है। इस योजना के तहत किसान उत्पादक संगठनों यानी को FPO को केंद्र सरकार के द्वारा 15 -15 लाख रूपये आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि सेक्टर को आगे बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत देश के किसानो की आर्थिक आय में वृद्धि करना और देश के किसानो की हित में कार्य करना है। इस Pradhanmantri Kisan FPO Scheme 2023  के जरिए देश के किसानो को उसी प्रकार से  फायदा होगा जैसे कारोबार में होता है।

पीएम किसान FPO योजना 2023 के लाभ

  • इस योजना का लाभ देश के किसानो को  दिया जायेगा।
  • इस योजना के तहत देश किसान उत्पादक संगठनो को केंद्र सरकार के द्वारा 15 लाख रूपये की वित्तीय सहयता प्रदान की जाएगी सरकार के द्वारा ये राशि तीन साल के भीतर की जाएगी।
  • प्रधानमंत्री किसान FPO योजना के तहत अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में कार्य करता है तो उसमे कम से कम देश के 300 किसान जुड़े होने चाहिए। अगर इस प्रकार से संगठन पहाड़ी क्षेत्र में कार्य करता है तो इस योजना में 100 किसानो को इससे जुड़ा होना चाहिए। इस प्रकार से वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है
  • इस योजना के तहत देश के किसान को अन्य प्रकार के भी फायदे दिए जायेंगे जैसे बने संगठनों से जुड़े किसानो को उनकी उपज के लिए बाजार मिलेगा। और साथ में ही उनके खाध,बीज, दवाई और कृषि उपकरण जैसा सामान खरीदने में आसानी होगी।
  • भारत देश के जो इच्छुक लाभार्थी किसान है और वह इस योजना  उठाना चाहते तो उन्हें इस योजना के तहत अपना आवेदन करना होगा।

PM Kisan FPO Yojana की पात्रता

  • आवेदक पेशे से किसान होना चाहिए।
  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • प्लेन क्षेत्र में एक एफपीओ में कम से कम 300 सदस्य होने चाहिए।
  • पहाड़ी क्षेत्र में एक एसपीओ में कम से कम 100 सदस्य होने चाहिए।
  • एफपीओ के पास स्वयं की कृषि योग्य भूमि होनी

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन के कागजात
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

पीएम किसान FPO योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

देश के जो इच्छुक लाभार्थी किसान इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने चाहते है तो उन्हें अभी इस योजना के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्योकि इस योजना को अभी हालि में आरभ किया गया है अभी इस योजना पीएम किसान FPO योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सुचना जारी नहीं की गयी है। दोस्तों जैसे ही  पीएम किसान एफपीओ योजना 2021 अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को आरभ कर दिया जायेगा। हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बता देंगे जिसके बाद किसान इस योजना का आवेदन कर सकते है। और केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

संपर्क विवरण
  • Address:- NCUI Auditorium Building, 5th Floor, 3, Siri Institutional Area, August Kranti Marg, Hauz Khas, New Delhi – 110016.
  • Helpdesk Number– 1800 270 0224, +91-11- 26862367
  • Email Id– nam[at]sfac[dot]in, enam[dot]helpdesk[at]gmail[dot]com

2 thoughts on “पीएम किसान FPO योजना 2023: Kisan FPO Yojana रजिस्ट्रेशन & एप्लीकेशन स्टेटस”

Leave a Comment