MP Gehu Panjiyan 2023-24: गेहू बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग @ mpeuparjan.nic.in

MP Gehu Panjiyan 2023 Kaise Kare, Last Date for Rabi | मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन at mpeuparjan.nic.in 

किसानो की सहायता करने के लिए मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जाते है जिसके अंतर्गत विभिन तरह की योजना का संचालन किया जाता है जिससे किसानो आर्थिक स्तिथि में सुधार करने के साथ उनके जीवनस्तर में सुधार किया जाए। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए एमपी गेहू पंजीयन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है जिसके माध्यम से किसान अपनी रबी फसल के उचित दाम प्राप्त कर सकेंगे। राज्य सरकार ने साल 2023 में गेहू के रेट को फिक्स कर दिया है जिससे किसानो काफी लाभ प्राप्त होगा। लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए किसानो पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसे राज्य सरकार ने 6 फरवरी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरम्भ कर दी है आज इस लेख के माध्यम से MP Gehu Panjiyan 2023 से जुडी सभी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जो आपको रजिस्ट्रेशन करने में सहायता प्रदान करेगी।

MP Gehu Panjiyan 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए एमपी गेहू पंजीयन प्रक्रिया को शुरू कर गया है जिसके माध्यम से किसान पंजीकरण करके अपनी रबी की फसल को बेच कर उच्च दाम प्राप्त कर सकेंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने का एलान किया है साथ में सरकार ने राज्य के 3480 केंद्र पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है ताकि इच्छुक किसान गेहू पंजीयन के माध्यम से अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेच सकते है राज्य सरकार द्वारा MP Gehu Panjiyan की रजिस्ट्रेशन करने की अवधि 28 फरवरी 2023 तक है जो इच्छुक किसान रजिस्ट्रेशन करना चाहते है वह इस अवधि तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है फिर इसके बाद में 25 मार्च रबी फसल की खरीद की जाएगी। खरीद हो जाने के बाद किसनो उनकी धनराशि DBT के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

MP Gehu Panjiyan  Key Point

लेख का नामMP Gehu Panjiyan 
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा 
पोर्टल का नामएमपी ई उपार्जन 
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करना
पंजीयन प्रक्रिया जारी रहेगी 28 फरवरी 2023 तक
राज्य मध्य प्रदेश
पंजीयन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट https://mpeuparjan.nic.in/

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के दाम

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पहली गेहू की फसल के समर्थन मूल्य का रेट तय कर दिया गया है जिसमे पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 1110 रुपए की बढ़ोतरी की गयी है यानि के इस वर्ष का रेट जो तय किया है वह न्यूनतम दाम 2125 रुपए क्विंटल का भाव निर्धारित किया है राज्य के जो इच्छुक किसान अपनी गेहू की फसल को बेचना चाहते है वह अपने नज़दीकी ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है बिना रजिस्ट्रेशन किये किसान अपनी रबी फसल बेचने में असमर्थ रहेंगे।

एमपी गेहूं पंजीयन 2023 का उद्देश्य

गेहूं पंजीयन का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानो को समर्थन मूल्य पर फसल को बेचने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। राज्य सरकार के द्वारा गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने हेतु सरकार के द्वारा किसानों के लिए इस सुविधा को लांच किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा की गई है।

किसान कहां करवाएं MP Gehu Panjiyan 2023-24

राज्य के जो इच्छुक किसान अपनी रबी की फसल को बेचना चाहते है तो उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए वह प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है या फिर माय किसान ऍप के माध्यम से किसानों द्वारा मुफ्त पंजीकरण किया जा सकता है इसके अलावा राज्य में अलग-अलग जगह पर सुविधा केंद्र खुले है जिनपर जाकर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते है इसके अलावा किसान ग्राम पंचायत कार्यालय में, जनपद पंचायत कार्यालय में, तहसील कार्यालय में एवं सुविधा केंद्र पर जाकर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन के लिए पात्रता एवं ज़रूरी दस्तावेज

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना ज़रूरी है।
  • मध्य प्रदेश किसानों को उचित मूल्य पर फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करना होगा।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पंजीयन करने के लिए बोय गए खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका

E Uparjan Portal पर MP Gehu Panjiyan Online Registration

  • आपको पहले एमपी ई उपार्जन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • अब आपको इस होम पेज अन्य उपयोगकर्ता के सेक्शन में पंजीयन केंद्र कीओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2023) के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलर आएगा।
MP Gehu Panjiyan
  • इस नए पर ज़रूरी सुचना को ध्यान से पढ़कर किओस्क पंजीयन निर्धारण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने रबी 2023-24 पंजीयन केंद्र के लिए फॉर्म खुलकर आएगा।
MP Gehu Panjiyan
  • अब इस फोम में मालूम की गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना है।
  • अब आपको सभी ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आपको आखिर में सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Leave a Comment