मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023: Digital Seva Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 के माध्यम से प्रदेश की एक रोड 33 लाख महिलाओं को राजस्थान सरकार के द्वारा फ्री मोबाइल दिए जायेंगे जिसके के लिए महिलाओ को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। जिसमें 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया महिला को इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। इसी के साथ सरकार के द्वारा इस स्मार्टफोन के साथ महिलाओ को 3 साल का इंटरनेट कनेक्शन भी मुफ्त दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या है, मुख्यमंत्री डिजिटल योजना 2023 का लाभ आप कैसे प्राप्त कर सकते हो यह सब जानकारी हमने नीचे अपने इस आर्टिकल में प्रदान की है।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023

वित्तीय वर्ष 2023 के बजट भाषण के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना को घोषित करते समय राज्य की चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को निशुल्क स्मार्टफोन (Mobile) देने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब सरकार इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी 1.35 लाख जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन वितरित करेंगी। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 का मुख्य लक्ष्य ‌पात्र परिवारों तक घर बैठे ही कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। ताकि वह अपने हित में संचालित योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त करके उसका लाभ उठाने में सक्षम हो सके।

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 

इन स्मार्टफोन का वितरण जिला और ब्लॉक स्तर पर ई-मित्र के माध्यम से किया जाएगा। इसलिए पात्र लाभार्थी महिलाओं को यह स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए अपना e-KYC करवाना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिलाओं को फ्री में मोबाइल फोन प्रदान करना है। ताकि वह भी दुनिया की अन्य महिलाओं की तरह डिजिटल सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें। इस योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले स्मार्टफोन महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क प्रदान किए जाएंगे यानीलाभार्थी महिला को किसी भी तरह का कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। Free Smartphone Yojana का लाभ प्राप्त करके महिलाएं घर पर बैठकर ही ऑनलाइन सेवाओं एवं दुनिया भर में हो रही गतिविधियों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना प्रदेश की महिलाओं का विकास करने में बहुत ही सहयोग प्रदान करेगी।

Key Highlights Of Mukhymantri Digital Seva Yojana 2023
योजना का नाममुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023
शुरू की गईराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराजस्थान की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को स्मार्टफोन बांटना
साल2023
राज्यराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एवं ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटसरकार द्वारा जल्द ही लांच की जाएगी।
digital-sewa-yojana

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना कब शुरू हुई

राजस्थान सरकार के द्वारा Free Smart Phone Yojana के अंतर्गत राज्य सरकार ने जब बजट निर्धारित किया गया था तो उन्होंने उसमे इस बात की घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान को लांच किया जायेगा। इस योजना का लाभ राजस्थान के सभी नागरिको को दिया जायेगा। इस योजना का ऐलान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 23 फरवरी 2022 को किया था।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
  • राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन बांटने के लिए Mukhymantri Digital Seva Yojana को शुरू किया गया है।
  • प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को यह स्मार्टफोन बिल्कुल फ्री में बांटे जाएंगे यानी लाभार्थी महिला को स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह का कोई भी शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • इन स्मार्टफोन में 3 वर्ष तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी।
  • राजस्थान की लगभग 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
  • चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा सन् 2023 के बजट भाषण के दौरान की गई थी।
  • यह योजना राज्य की महिलाओं को डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत ही सहायता प्रदान करेगी।
  • महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर एवं सक्षम बन सकेंगे।

Jan Aadhar Card E Wallet App

फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत पात्रता
  • आवेदक महिला को राजस्थान की स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • चिरंजीवी परिवारों की मुखिया महिला ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र हैं।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना में फोन की विशेषताएं (Free Smart Phone Yojana Mobile Specification)

मोबाइल फोन का प्रकारएंड्राइड स्मार्टफोन
सिम का प्रकारड्यूल सिम
हाइब्रिड सिम स्लॉटनहीं
टचस्क्रीनहां
OTG कम्पेटिबलहां
डिस्प्ले साइज़5.5 इंच
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्राइड 11
प्रोसेसर की स्पीड1.82 GHz
ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी2G, 3G, 4G
इंटरनल स्टोरेज32 GB
RAM (रैम)3 GB
एक्सपेंडेबल स्टोरेज128 GB
मेमोरी कार्डMicroSD
कैमराहां
प्राइमरी कैमरा13MP
सेकेंडरी कैमरा5MP फ्रंट कैमरा
नेटवर्क4G, 3G, 2G
इंटरनेट कनेक्टिविटी4G, 3G, EDGE, GPRS, Wi-Fi
ब्लूटूथ सपोर्टहां
वाई-फाईहां
USB कनेक्टिविटीहां
सिम का साइज़नैनो सिम
बैटरी कैपेसिटी5000 MAh
मोबाइल की कीमत9000 से 9500 रूपये तक
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मुख्यमंत्री-डिजिटल-सेवा-योजना
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

राजस्थान सरकार ने अभी केवल डिजिटल सेवा योजना को शुरू करने की घोषणा की है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने से संबंधित कोई भी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही Mukhymantri Digital Seva Yojana 2023 के तहत आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी सरकार द्वारा साझा की जाएगी। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहे।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना जनाधार नंबर दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अपने पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि दिखाई देगा।
  • अगर आपके सामने एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment