(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022: एप्लीकेशन फॉर्म & स्टेटस

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना आवेदन |मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Mukhyamantri Pragatishil Kisan Samman Yojana Application Form

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानो के लिए अनेक प्रकार के निरंतर प्रयास किए जाते है जिसमे सरकार द्वारा किसानो के कृषि क्षेत्र को और अधिक बेहतर बनाने के लिए विभिन प्रकार की योजनाए एवं अभियान का संचालन किया जाता है इसी क्रम में हरियाणा सरकार द्वारा एक महत्पूर्ण कदम बढ़ाते हुए राज्य के किसानो के लिए मुख्यमंत्री  प्रगतिशील किसान सम्मान योजना को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य के उन किसानो को सम्मानित किया जाएगा जो खेती में आधुनिक विधियों जैसे- जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणालियों के माध्यम से बेहतर कार्य कर रहे है दोस्तों Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022

राज्य के प्रगतिशील किसान के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की गयी है इस योजना के माध्यम से राज्य के प्रगतिशील किसान को सम्मानित करने के लिए नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से प्रदान किए जाने पहले पुरस्कार के रुप में एक किसान को 5 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे और दूसरे पुरस्कार के रूप में दो किसानों को 3-3 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। और तीसरे पुरस्कार के रुप में पांच किसानों को 1-1 लाख रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे। इसी के साथ राज्य के सभी जिले में जिला स्तर पर ओर चार पुरस्कार 50-50 हजार रुपए के किसानों को दिए जाएंगे। Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के तहत लगभग सत्तर लाख से पिछत्तर लाख रुपए सरकार द्वारा राज्य के किसानो को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाएंगे। हरियाणा विकलांग पेंशन योजना 2022 से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान

Highlights of Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana

योजना का नामMukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana
शुरू की गईहरियाणा सरकार द्वारा
उद्देश्यकिसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करना।
लाभार्थीराज्य के किसान
साल2022
राज्यहरियाणा
ऑफिसियल वेबसाइटअभी शुरू नहीं की गई 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रगतिशील किसानो को नगद धनराशि प्रदान करना है इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को प्रदान किए जाने पहले पुरस्कार के रुप में 5 लाख रुपए, दूसरे पुरस्कार के रूप में 3-3 लाख रुपए और तीसरे पुरस्कार के रुप में 1-1 लाख रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे। इसी के साथ राज्य के सभी जिले में जिला स्तर पर ओर चार पुरस्कार 50-50 हजार रुपए के किसानों को दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ केवल उन किसानो को प्रदान किया जाएगा जो खेती के क्षेत्र में नए नए प्रयोग करते हैं जैसे- जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणालियों का उपयोग करते है | हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करे।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana राज्य के आधुनिक खेती करने वाले किसानो को उनके नए नए तरीको से खेती करने वाले किसानो को सम्मानित करके प्रोत्साहित करेगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के जिन किसानो को सम्मानित किया जाएगा उनको देख और किसान भी प्रोत्साहित होंगे जिससे वह भी आधुनिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के माध्यम से मिलने वाले लाभ तथा विशेषताएं
  • राज्य के किसानो के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना को शुरू किया गया है
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को नकद राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ केवल उन किसानो को प्रदान किया जाएगा जो खेती के क्षेत्र में नए नए प्रयोग करते हैं जैसे- जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणालियों का उपयोग करते है
  • इस योजना के माध्यम से प्रदान किए जाने पहले पुरस्कार के रुप में एक किसान को 5 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे और दूसरे पुरस्कार के रूप में दो किसानों को 3-3 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
  • तीसरे पुरस्कार के रुप में पांच किसानों को 1-1 लाख रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे।
  • इसी के साथ राज्य के सभी जिले में जिला स्तर पर ओर चार पुरस्कार 50-50 हजार रुपए के किसानों को दिए जाएंगे
  • योजना के माध्यम से प्रदान किए जाने वाला यह नगद राशि का पुरस्कार किसानों को उनकी कुशलता के आधार पर दिया जाएगा।
  • Mukhymantri Pragatishil Kisan Samman Yojana 2022  का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के सभी किसान आवेदन कर सकते है परन्तु सरकार द्वारा कुछ निर्धारित की गई कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
  • यह योजना राज्य में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी इसके अलावा खेती में नए-नए शोध को भी बढ़ावा देने में कारगर साबित होगी।
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत योग्यता
  • आवेदक किसान हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
  • राज्य के जिन किसानो के पास दस एकड़ या फिर इससे ज़्यादा कृषि भूमि है उन किसानो को पहला पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • प्रदेश के जिन किसानो के पास पांच से दस एकड़ भूमि है इन किसानो को द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।
  • प्रदेश के वह किसान जिनके पास पांच एकड़ भूमि है ऐसे किसानो को तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा।
  • बंजर या खेतीहर जमीन वाले किसानों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खसरा खतौनी
  • भूमि के कागजात
  • किसान क्रेडिट कार्ड या किसान विकास पत्र प्रमाण
  • बैंक विवरण
Pragatishil Kisan Samman Yojana के तहत चयन प्रक्रिया

राज्य सरकार द्वारा प्रगतिशील किसानो के शुरू की गई मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत किसानो का चयन करने के लिए एक कमेठी का गठन किया जाएगा। इस कमेठी में राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक एवं जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता ज़रूरी होती है यह कमेठी किसानो के कुशलता के आधार पर उन्हें श्रेणियों में वर्गीकृत करेगी।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत पंजीकरण कैसे करे

  • आपको पहले कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर फार्मर कार्नर में से अप्लाई फॉर एग्रीकल्चर स्कीम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने व्यू के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने योजना से सम्बन्धी जानकारी खुलकर आजाएगी।
  • अब आपको सभी जानकारी को पढ़ना है और एग्रीड, ई हैवे रीड आल टर्म्स एंड कंडीशन रिलेटेड टू स्कीम के आगे टिक करना है।
  • इसके बाद आपको क्लिक हेरे फॉर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • अब आपको इस नए पेज पर किसी एक ऑप्‍शन में मांगी गई डिटेल दर्ज करके सर्च रिकॉर्ड के विकल्प पर क्लिक करना है इसके बाद आपके सामने सम्बन्धी जानकारी का विवरण खुलकर आजाएगा।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म  खुलकर आजाएगा।
  • फॉर्म में मालूम की गयी सभी जानकारी को दर्ज करना है
  • फॉर्मके साथ आपको ज़रूरी दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आप सफलतापूर्वक योजना के तहत आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment