Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana Apply Online | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करे और Maharashtra Saur Krishi Pump Yojana आवेदन की स्थिति देखे तथा लॉगिन प्रक्रिया जाने
हमारे देश को विकसित करने के लिए किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने की जरूरत है। क्योंकि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के कृषकों को खेती करने में सहायता प्रदान करने के लक्ष्य से एक योजना को नियोजित किया है। जिसका नाम महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 है। इस योजना के द्वारा राज्य के कृषकों को उपजाऊ जमीन पर सिंचाई करने के लिए सोलर पंप मुहैया कराए जाएंगे यानी राज्य सरकार द्वारा किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। अगर आप भी Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2023 के तहत लाभान्वित होना चाहते हैं तो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Maharashtra Mukhyamantri Rojgar Yojana
Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2023
महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2023 के तहत राज्य के कृषकों को सौर पंप प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। ताकि कृषकों के बिजली व्यय को कम किया जा सके और आय को बढ़ाया जा सके। इस योजना को अटल सौर कृषि पंप योजना के नाम से भी पुकारा जाता है। Maharashtra Solar Pump Yojana 2023 के माध्यम से आने वाले 3 वर्षों मे एक लाख कृषि पंप किसानों को प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य के 5 एकड़ से कम कृषि भूमि वाले कृषक को 3HP एवं बड़े कृषि भूमि वाले कृषको को 5HP के पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। लेकिन जिन किसानों के पास पहले से ही बिजली कनेक्शन है, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। अब किसान अपने पुराने डीजल और बिजली के पंपों को सोलर पंप में बदलकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में किसानों का उद्धार होगा और किसानों में आत्मनिर्भरता पैदा होगी।
Key Highlights Of Maharashtra Solar krishi Pump scheme 2023
योजना का नाम | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना |
शुरू की गई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | महाराष्ट्र के किसान |
उद्देश्य | किसानों को सोलर पंप प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://www.mahadiscom.in/solar/index.html# |
मुख्यमंत्री सौर पंप योजना 2023 का उद्देश्य
Maharashtra Solar Pump Yojna 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को भूमि की सिंचाई करने के डीजल एवं बिजली पंप की जगह सोलर पंप उपलब्ध करवाना है। क्योंकि सोलर पंप प्राकृतिक धूप के माध्यम से चलते हैं जिसके परिणाम स्वरूप किसानों की सिंचाई लागत कम होगी और आय में बढ़ोतरी होगी। सरकार के इस निर्णय से महाराष्ट्र राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर किसान खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सोलर कृषी पंप योजना 2023 के तहत किसानों को सोलर पंप खरीदने पर सरकार द्वारा 95% सब्सिडी प्रदान की जाएगी एवं किसान द्वारा पंप की लागत का केवल 5% का ही भुगतान किया जाएगा।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2023 के तहत राज्य के कृषकों को सौर पंप प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है।
- राज्य के 5 एकड़ से कम कृषि भूमि वाले कृषक को 3HP एवं बड़े कृषि भूमि वाले कृषको को 5HP के पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।
- सोलर पंप की लागत का 95% सरकार द्वारा एवं 5% किसानों द्वारा व्यय का वहन किया जायेगा।
- Maharashtra Solar Pump Yojana 2023 को अटल सौर कृषि पंप योजना के नाम से भी पुकारा जाता है।
- अटल सौर कृषि पंप योजना के तहत 1 लाख सोलर पंप बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके पहले चरण में सरकार द्वारा 25 हजार, दूसरे चरण में 50 हजार एवं तीसरे चरण में 25 हजार सोलर पंप आवंटित किए जाएंगे
- जिन किसानों के पास पहले से ही बिजली कनेक्शन है,उन्हें महाराष्ट्र सौर कृषि पंप योजना 2021 का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।।
- डीजल पंपों की जगह नये सोलर पंप का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसकी वजह से पर्यावरण में प्रदूषण भी कम होगा।
- सरकार द्वारा किसानों को बिजली पर जो सब्सिडी दी जाती थी। उसके कारण सरकार पर काफी बिजली व्यय का भार रहता था। उसमें भी कमी आएगी।
अटल सोर कृषि पंप योजना 2023 के तहत लाभार्थी योगदान
कैटेगरी | 3HP के लिए लाभार्थी योगदान | 5HP के लिए लाभार्थी योगदान |
सभी कैटेगरी के लिए | 25500=00 (10%) | 38500=00 (10%) |
अनुसूचित जाति | 12750=00 (5%) | 19250=00 (5%) |
अनुसूचित जनजाति | 12750=00 (5%) | 19250=00 (5%) |
महाराष्ट्र सौर कृषि पंप योजना 2023 के तहत पात्रता मापदंड
- आवेदक किसान को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- जिन किसानों के पास पानी की सुनिश्चित स्रोत वाली भूमि है वह योजना के तहत पात्र है। लेकिन पारंपरिक बिजली कनेक्शन वाले किसानों को सोलर एजी पंप का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
- वह किसान पात्र है जो ऊर्जा के पारंपरिक स्रोत (अर्थात MSEDCL द्वारा) का विद्युतीकरण नहीं करते हैं।
- योजना के तहत किसान के खेत के पास जल स्रोत नदी, नाला, स्वयं एवं सामान्य खेत तलाब आदि हो।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- खेत के कागजात
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Services के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको New Consumer के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

- इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे-Paid Pending AG Connection Consumer Details , Details of Applicant and Location , Nearest MSEDCL Consumer Number(where pump is to be installed) , Details of Applicant Residential Address & Location आदि दर्ज करके सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट एप्लीकेशन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप महाराष्ट्र सौर कृषि पंप योजना 2022 के तहत आवेदन कर सकते हैं।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2023 के तहत आवेदन स्थिति जांचने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Services के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।

- इस पेज पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए बेनिफिशियरी आईडी दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
Contact us
- Toll Free Number – 1800-102-3435 or 1800-233-3435