Rashtriya Poshan Maah 2022: 5वा राष्ट्रीय पोषण माह 1 से 30 सितंबर तक

राष्ट्रीय पोषण अभियान 1 से 30 सितंबर मनाया जाएगा | 5th Rashtriya Poshan Abhiyan 2022 | राष्ट्रीय पोषण माह पूरी जानकारी हिंदी में | Rashtriya Poshan Maah 2022

केंद्र सरकार द्वारा एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सयोंग से एक पोषक अभियान की शुरुआत की गई है। जिसका नाम Rashtriya Poshan Maah 2022 है। इस  अभियान के तहत एक महीने चलने वाले 5वां राष्ट्रीय पोषण माह जारी किया गया है। जिसको 1 से 30 सितंबर 2022 तक चलाया जाएगा। यह अभियान “महिला और स्वास्थ्य” एवं “बच्चे और शिक्षा” के विषय पर केंद्रित किया गया है। आपको बता दें की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी  ट्वविटर अकाउंट के माध्यम से बताया  है की इस वर्ष “पोषण पंचायत” रूप में ग्राम पंचयतो के तहत पोषण माह के शुरुआत करने के लक्ष्य से किया गया है। जिसके माध्यम से गांव की गर्भवती एवं दूध पिलाने वाली महिलाओं, 6 साल से कम आयु के बच्चों और किशोरियों को लाभवंतित किया जाएगा। आज के इस लेख के तहत हम आपको राष्ट्रीय पोषण माह से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। हमारा निवेदन है की आप हमारे इस  तक पढ़े। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।

Rashtriya Poshan Maah 2022

भारत देश में अब तक 5वां राष्ट्रीय पोषण माह शुरू कर दिया गया है। इस बार के पोषण अभियान के तहत मंत्रालय की योजना ग्राम पंचायतों को पोषण पंचायतों के रूप में जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री पोषण अभियान हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ग्राम पंचायत स्तर तक इस कार्यक्रम की श्रृंखला तैयार की गई है। जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं के बीच वर्षा जल संचयन के महत्व पर काफी  जोर दिया जाएगा। एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य मां एवं बच्चों के लिए पारंपरिक खाद्य पदार्थों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के स्तर पर होने वाली गतिविधियों को पारम्परिक पोषिक व्यंजनों की अम्मा की रसोई भी जारी की गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर  पर खिलोने बनाने की कार्यशाला हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों में सीखने-सिखाने के लिए पारंपरिक और स्थानीय नागरिकों को बढ़ावा दिया जाएगा। Rashtriya Poshan Maah  2022  को मनाने की अपील आदरणीय मोदी जी द्वारा की गई है। इस 5वें राष्ट्रीय पोषण माह को जन आंदोलन को जन भागीदारी  में बदलना है। इसके साथ ही  भारत के विजन को साकार करना है। सीएपीएफ ई आवास पोर्टल क्या है एवं इसका लाभ कैसे प्राप्त करे

Rashtriya Poshan maah

हाइलाइट्स ऑफ़ प्रधानमंत्री पोषण अभियान

कार्यक्रम का नामRashtriya Poshan Maah 
वर्ष2022
किसने आरंभ कियामाननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
उद्देश्यलोगों को पोषक के प्रति जागरूक करना
लाभार्थीगर्भवती महिलाएं एवं दूध पिलाने वाली माताएं , 6 साल से कम आयु के बच्चे एवं की किशोरिया
संचालित अवधि1 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक

प्रधानमंत्री पोषण अभियान क्या है?

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के मौके पर इस अभियान को जारी किया गया था। प्रधानमंत्री पोषण अभियान का लक्ष्य गर्भवती महिला एवं दूध पिलाने वाली माताओं एवं किशोरियों‌ में पोषक संबंधी समस्याओं को समाप्त करने से जारी किया गया है। हमारे देश में दिन-प्रतिदिन कुपोषण की समस्याओं को बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। जिस कारण ही केंद्र सरकार द्वारा सुशोभित भारत बनाने की ठानी है। इस अभियान को भारत देश में आंगनवाड़ी केंद्रों में काम करने वाली महिलाओं के माध्यम से शुरू किया जाएगा। जिसके माध्यम से उन्हें ₹500 प्रदान किए जाएंगे।Rashtriya Poshan Maah के माध्यम से पोषक में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती व शिशु को दूध पिलाने वाली माताओं एवं 6 साल से कम आयु के बच्चे एवं  किशोरियों‌ को पोषण के बारे में जागरूक किया जाएगा एवं उन्हें एक बेहतर पोषक आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके माध्यम से वह अपनी समस्याओं को कम कर सकेंगे।

Rashtriya Poshan Maah 2022 का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा इस अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में “महिला और स्वास्थ्य” एवं “बच्चे और शिक्षा” के विषय पर ध्यान केंद्रित करना है।  जिसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे। राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के तहत आम जनता के बीच पोषक को लेकर जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। इसके साथ ही गर्भवती एवं शिशु को दूध पिलाने वाली उनकी पहचान कर उन तक पहुंच बनाने की तैयारी की गई है और 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए मेलों के भी आयोजन किए गए हैं। माननीय मोदी जी द्वारा शुरू किए गए Rashtriya Poshan Maah  पोषक 2.0 पर केंद्रित है। जिसका कार्य पोषक तत्व वितरण पहुंच और परिणाम  को सुदृढ बनाने का है। पंचवर्षीय योजनाएँ क्या है एवं पंचवर्षीय योजनाएँ के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के मुख्य बिंदु
  • इस कार्यक्रम की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से किया गया है। जिसका लाभ 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक गर्भवती एवं दूध पिलाने वाली माताओं 6 साल से कम आयु के बच्चों एवं किशोरियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • Rashtriya Poshan Maah के तहत लाभार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित करके एवं शिविरों के माध्यम से पोषक के महत्व में जागरूक किया जाएगा।
  • इस बार आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों हेतु देशी एवं स्थानीय खिलोने के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए भी राष्ट्रीय स्तर की खिलौना निर्माण कार्यशाला को आयोजित किया जाएगा।
  • भारत सरकार द्वारा राज्य स्तर पर कार्यक्रम के तहत पारंपरिक व्यंजनों को ध्यान में रखते हुए गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिसके लिए विशेष रूप से “अम्मा की रसोई” के द्वारा पारंपारिक को खाद्य पदार्थों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर महिलाओं के बीच वर्षा जल संचयन के महत्व पर अधिक जोर दिया जाएगा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं बच्चों के लिए पोषण से जुड़ी जानकारी के बारे में लाभार्थियों को जागरूक कराया जाएगा।
  • पंचायत स्तर पर कार्यक्रम जागरूकता गतिविधियों से संबंधित जिला पंचायत राज अधिकारियों, सीडीपीओ, स्थानीय अधिकारियों के सहयोग में लिया जाएगा।

Leave a Comment