महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2022 : रजिस्ट्रेशन फॉर्म | एप्लीकेशन स्टेटस

maharashtra Vidwa Pension 2022 | Vidhwa Pension Yojana Form | विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन | Maharashtra Vidhwa Pension Scheme In Hindi | विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन

आज भी समाज में कहीं ना कहीं विधवाओं को अपना जीवन व्यतीत करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य की विधवा महिलाओं के हित में एक योजना को शुरू किया है। जिसका नाम महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा महाराष्ट्र की गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली विधवा महिलाओं को ₹600 प्रति माह की पेंशन उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि वह भी समाज में एक सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Maharashtra Vidhwa Pension Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे कि उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि से अवगत कराने जा रहे हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे

Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2022

महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक  सहायता प्रदान करने के लिए Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2022 की शुरुआत की है maharashtra Vidwa Pension महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैं। इस योजना के तहत विधवा महिला को ₹600 प्रति माह पेंशन प्रदान की जाती है। यदि महिला के एक से अधिक बच्चे हैं तो इस दशा में परिवार को ₹900 प्रति माह पेंशन के रूप में प्रदान किए जाएंगे। यह पेंशन की राशि लाभार्थी महिला एवं उसके बच्चों को जब तक प्रदान की जाएगी तब तक उसके बच्चे 25 वर्ष की आयु पूरी ना कर ले या वह नौकरी ना करने लगे। अगर महिला की केवल बेटियां हैं तो इस योजना का लाभ बेटियों की 25 वर्ष की आयु या शादी कर लेने के बाद तक भी जारी रहेगा। प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रतिमाह हस्तांतरित की जाएगी। इसलिए आवेदिका का बैंक खाता होना अनिवार्य है।

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2022 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने के लिए अन्य व्यक्ति पर आश्रित ना रहना। क्योंकि आज भी हमारे समाज में विधवा महिलाओं को अपना जीवन जीने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र 2022 के तहत‌ लाभार्थी महिलाओं को 600 रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस पेंशन की राशि का उपयोग करके विधवा महिलाएं भी समाज में अन्य महिलाओं की तरह सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने में सक्षम हो पाएंगे और उन्हें आर्थिक सहायता के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर आश्रित भी नहीं रहना पड़ेगा। महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आप यह क्लिक करे।

Key Highlights Of Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2022

योजना का नाममहाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना
शुरू की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्यविधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना
साल2022
राज्यमहाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2022 के लाभ
  • जिन विधवा महिलाओं का कोई भी आश्रय नहीं है उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • maharashtra Vidwa Pension के तहत विधवा महिलाओं को प्रति माह ₹600 की पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • अगर महिला के एक से अधिक बच्चे हैं तो उन्हें प्रतिमाह ₹900 की पेंशन प्रदान की जाएंगी।
  • सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को पेंशन की राशि उसके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसलिए आवेदिका का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • Vidhwa Pension Yojana Maharashtra 2022 का लाभ आर्थिक रूप से गरीब परिवार की विधवा महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करके विधवा महिलाओं को अपना जीवन व्यतीत करने के लिए किसी अन्य नागरिक पर आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र 2022 के तहत पात्रता
  • विधवा महिला को महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ₹21000 से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदिका का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • विधवा महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदिका की आयु 65 वर्ष से कम की होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको इस अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ को डाउनलोड करना है।
maharashtra Vidwa Pension
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को कलेक्टर कार्यालय / तहसीलदार / तलाठी संपर्क कार्यालय कलेक्टर कार्यालय / तहसीलदार / तलाठी के पास जाकर जमा कर देना है।

Leave a Comment