Uttrakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Application Form PDF | नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन फॉर्म | Gaura Devi Kanya Dhan Yojana In Hindi
आज भी हमारे समाज में कहीं ना कहीं कुछ लोग लड़कों की तुलना में लड़कियों को कम महत्व देते है। जिसके कारण लड़कियों को अपनी शिक्षा प्राप्त करते समय एवं जीवन यापन करते समय बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य की लड़कियों के सामाजिक हित को सुरक्षित करने के लिए एक योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 है। इस योजना के द्वारा राज्य की अनुसूचित जाति, जनजाति एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली समुदाय की लड़कियों को ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस राशि का उपयोग लड़कियां भविष्य में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। अगर आप भी उत्तराखंड राज्य से संबंध रखते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Gaura Devi kanya Dhan Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराने जा रहे हैं।
Uttarakhand Nanda Gaura Devi kanya Dhan yojana 2022
उत्तराखंड सरकार द्वारा नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना को सन् 2017 में राज्य की अनुसूचित जाति,जनजाति एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के द्वारा बेटी के जन्म पर परिवार को ₹11000 एवं कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद बेटी को ₹51000 उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। लेकिन आवेदिका छात्र केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड के अधीन विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए। अब तक प्रदेश के कुल 2659 स्कूल इस योजना के तहत पंजीकृत किए जा चुके हैं और जिसमें विद्यालयों के द्वारा सरकार के पास अब तक 32870 आवेदन भेजे गए हैं। लेकिन इस योजना का लाभ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अविवाहित और आवेदक साल मे (1 जुलाई तक) 25 वर्ष की आयु से कम बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की धनराशि सीधे बालिका के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसलिए बालिका का बैंक खाता होना अनिवार्य हैं।
गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत आवेदन तिथि बढ़ी
गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लक्ष्य से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। बालिकाओं द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अपने प्रमाण पत्र जमा करने होते है। लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण के चलते राज्य की बालिकाएं अपने प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनवा सकी। जिसके कारण सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन करने की तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब बालिकाओं द्वारा 31 जनवरी 2021 तक आवेदन किए जा सकते है।
आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की विभागीय समीक्षा बैठक में लिया गया है। जिसमें राज्य के सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरीश सेमवाल, अपर सचिव प्रशांत आर्य,संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह, उप निर्देशक एसके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मोहित चौधरी, विक्रम आदि शामिल थे। राज्यमंत्री रेखा आर्य जी के द्वारा यह सूचना दी गई है कि अब नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की पात्र बालिकाएं 31 जनवरी 2021 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। देश में कोविड-19 के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसी के साथ विभागीय मंत्री द्वारा इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया है।
गौरा देवी कन्या धन योजना सहायता राशि
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि उत्तराखंड सरकार ने गौरा देवी कन्या धन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के द्वारा राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बेटी के जन्म पर ₹11000 प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही बेटी को 12वीं कक्षा पास कर लेने के बाद ₹51000 की राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग बेटी उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं अपने विवाह के लिए कर सकती हैं। कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से सन् 2019-20 में इस योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को लाभ की राशि प्रदान नहीं की गई थी। लेकिन अब इन सब लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि लाभार्थियों को दी जाएगी।
- इस योजना के लिए सरकार द्वारा उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 4 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। जिसके माध्यम से उन लाभार्थियों को लाभ की राशि प्रदान की जाएगी जिन्हें कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लाभ की राशि प्राप्त नहीं हुई थी। जिसके लिए सरकार द्वारा विकासखंड बजट भी जारी किया जाएगा।
- उत्तराखंड के नैनीताल जिले से 12वीं कक्षा पास 401 बेटियों एवं 284 नवजात कन्या जन्म के आवेदन आए थे। जिसके लिए 5 करोड़ 97 लाख रुपए की आवश्यकता थी। जिसके लिए अब पहली किस्त 4 करोड़ों रुपए की प्राप्त हुई हैं। विभाग द्वारा लाभार्थियों को यह भी आश्वासन दिया गया है कि पहली किस्त की राशि लाभार्थियों को बांटने के बाद जो आवेदन बचेंगे उनके लिए सरकार से बजट की मांग की जाएगी।
Key Highlights Of Uttarakhand Gaura Devi kanya Dhan yojana 2022
योजना का नाम | गौरा देवी कन्या धन योजना |
शुरू की गई | उत्तराखंड सरकार |
लाभार्थी | अनुसूचित जाति, जनजाति एवं आर्थिक रूप से पिछड़े समुदाय की लड़कियां |
उद्देश्य | सामाजिक एवं आर्थिक सहायता प्रदान करना |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन
Uttarakhand Gaura Devi kanya Dhan yojana 2022 का लाभ उत्तराखंड की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से पिछड़े समुदाय की लड़कियां उठा सकती है।राज्य के ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाली लड़कियों के परिवार की वार्षिक आय 15976 रुपए एवं नगरीय क्षेत्र से संबंध रखने वाली लड़कियों के परिवार की वार्षिक आय 21206 रुपए होनी चाहिए। इच्छुक लाभार्थी नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 का लाभ उठाने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभार्थी को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता की धनराशि सीधे उसके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
Uttarakhand Nanda Gaura Devi kanya Dhan yojana statistics
कुल पंजीकृत विद्यालय | 2686 |
कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या | 32870 |
नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत निर्धारित आवेदन की तिथि
प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने की तिथि 30 नवंबर तक की निर्धारित की गई हैं। उत्तराखंड की जिस बालिका ने इस वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है वह 30 नवंबर तक इस योजना के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती है। इस योजना के तहत आवेदिका को ₹51000 की धनराशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा बालिका के जन्म के 6 महीने के अंदर आवेदन करने वाले परिवार को ₹11000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। लाभार्थियों को Gaura Devi Kanya Dhan Scheme का लाभ उठाने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल से 30 नवंबर तक अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। 30 नवंबर के बाद किए जाने वाले आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 का उद्देश्य
Gaura Devi kanya Dhan Scheme 2022 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को लेकर समाज की मानसिकता को बदलना है। क्योंकि आज भी समाज में कहीं ना कहीं लड़कों की तुलना में लड़कियों को कम समझा जाता है। जिसके कारण लड़कियों को समाज में अपना जीवन यापन करते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब उत्तराखंड नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 के द्वारा प्रदेश की लड़कियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर आवेदक परिवार को ₹11000 की राशि मुहैया करवाई जाएगी एवं इसके बाद सरकार लड़कियों को बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर लेने के बाद ₹50000 की राशि प्रदान करेगी। जिसका उपयोग लाभार्थी लड़की उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं अपनी शादी में कर सकती है। लेकिन इस राशि का उपयोग दहेज के रूप में नहीं कर सकती हैं। उत्तराखंड सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय हैं क्योंकि इसके माध्यम से राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लग सकेगी।
श्रेणीवार प्राप्त आवेदकों से संबंधित जानकारी
श्रेणियां | कुल प्राप्त आवेदन | कुल स्वीकृत आवेदन
|
कुल लाभवंती आवेदन |
अनुसूचित जाति | 7581 | 6122 | 2366 |
अनुसूचित जनजाति | 1920 | 1674 | 723 |
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग | 23369 | 16116
|
10078 |
जिलेवार आवेदकों की सूची
जिले का नाम | कुल प्राप्त आवेदन | कुल स्वीकृत आवेदन | कुल लाभवंती आवेदन |
चमोली | 1735 | 1542 | 1086 |
अल्मोड़ा | 3489 | 2944 | 1858 |
बागेश्वर | 1314 | 1260 | 410 |
देहरादून | 3066 | 2558 | 1626 |
नैनीताल | 3477 | 3091 | 2657 |
हरिद्वार | 2524 | 2298 | 822 |
चंपावत | 1430 | 1243 | 530 |
उत्तरकाशी | 2153 | 1670 | 1668 |
पौरी गढ़वाल | 1889 | 1528 | 383 |
रुद्रप्रयाग | 1402 | 1169 | 877 |
पिथौरागढ़ | 2085 | 1861 | 497 |
तहरी गढ़वाल | 3028 | 2464 | 393 |
उधम सिंह नगर | 5278 | 4562 | 3614 |
अनुदान वितरण (श्रेणीवार)
श्रेणियां | कुल वितरित राशि |
अनुसूचित जाति | 118300000 |
अनुसूचित जनजाति | 36150000 |
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग | 503900000 |
गौरा देवी कन्या धन योजना की विशेषताएं एवं लाभ
- इस योजना को उत्तराखंड सरकार द्वारा सन् 2017 में राज्य की बेटियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया था।
- उत्तराखंड राज्य की वह बालिका इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹72000 से कम की है।
- Uttarakhand Gaura Devi kanya Dhan yojana 2022 के तहत राज्य की अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछडे वर्ग से संबंध रखने वाली बालिकाओं को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा रिजर्व कैटेगरी एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की वार्षिक आय 15976 निर्धारित की गई हैं।
- इस योजना के द्वारा बेटी के जन्म पर ₹11000 की आर्थिक सहायता एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ₹51000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस वर्ष 32870 आवेदकों ने इस योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत किए हैं।
- इस योजना के तहत अबतक कुल 50000 बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
- उत्तराखंड सरकार द्वारा सन् 2021 में नन्दा गौरा कन्या धन योजना के लिए 89 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।‘
- ‘छात्रा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड के अधीन विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।
- बालिकाओं को लाभ की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसलिए बालिका का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत पात्रता
- आवेदिका को उत्तराखंड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाली बालिका के परिवार की वार्षिक आय 15976 रुपए एवं शहरी क्षेत्र से संबंध रखने वाली बालिका के परिवार की वार्षिक आय 21206 रुपए होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति, जनजाति एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली बीपीएल वर्ग की बालिकाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र है।
- बालिका केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड के अधीन विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।
- आवेदिका अविवाहित और आवेदक साल मे (1 जुलाई तक) 25 वर्ष की आयु से कम की होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- बीपीएल कार्ड (जिनके पास है)
- परिवार रजिस्टर की नकल की मूल प्रति
- हाई स्कूल अंक तालिका की छाया प्रति
- विश्व विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत नामांकन संख्या/रोल नंबर प्रति
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने Application Form की पीडीएफ फाइल खुलकर आ जाएगी। अब आपको यहां से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आवेदिका का नाम, पिता का नाम, पिता का व्यवसाय आदि दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी को अटैच कर देना है।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म अपने स्कूल के अध्यापक या संबंधित विकास खंड कार्यालय या सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पास जाकर जमा कर देना है।
- इस प्रकार से आप नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने यूजरटाइप का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपना यूजर आईडी पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदनों की वर्तमान स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिले, ब्लॉक एवं स्कूल का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपनी छात्रवृत्ति आवेदन संख्या एवं कैप्चा कोड दर्ज करके खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
पंजीकृत स्कूलों की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकृत स्कूलों की सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना है।
- जैसे ही आप अपने जिले का चयन करेंगे पंजीकृत स्कूलों की सूची खुलकर आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्कूल का पंजीकरण कैसे करें?
- सबसे पहले आपको नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको स्कूलों का पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जिस पर आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी है।
- स्कूल का नाम(अंग्रेजी में)
- राज्य
- क्षेत्र
- ब्लॉक
- स्कूल का इमेल
- स्कूल का प्रकार
- तक का विद्यालय
- स्कूल का नाम (हिंदी में)
- जिले का नाम
- तहसील का नाम
- मान्यता प्राप्त
- मोबाइल नंबर
- स्कूल का स्तर
- संपर्क व्यक्ति का नाम
- क्या स्वीकृति करने का अधिकार है
- कैप्चा कोड
- इसके बाद आपको अपने स्कूल की इमेज अपलोड करके पंजीकृत करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप स्कूल का पंजीकरण कर सकते हैं।
विद्यार्थियों की पात्रता से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें?
- सबसे पहले आपको नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पात्रता के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल कर आ जाएगी।
- इस फाइल में आप पात्रता से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अपना सुझाव देने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको आपके सुझाव के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, संदेश एवं कैप्चा कोड दर्ज करके प्रतिक्रिया सबमिट करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप अपना सुझाव दे सकते हैं।
अपनी रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद जिलेवार आधार सीडिंग रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। जिस पर आप अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं।
संपर्क विवरण कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको हमसे संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते हैं |
संपर्क करें
Designation Name | Office Address | Phone/Fax | |
Nodal Officer IT Cell-Social Welfare and Tribal Welfare | Bhagat Singh Colony, MDDA ,Dalanwala Dehradun-248001, Uttarakhand | Phone: 0135-2674121, 2674122, 2669764 WhatsApp No: 6395221188 Toll free No: 1800-180-4236 |
itcell[hypen]swd[hypen]uk[at]nic[dot]in or swditcell[at]gmail[dot]com |