कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव (Kanya Shikhsa Pravesh Utsav) , उद्देश्य व कार्यान्वयन

Kanya Shiksha Pravesh Utsav | कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव कार्यान्वयन प्रक्रिया

सरकार का यह लक्ष्य है कि वह देश की सभी कन्याओं तक शिक्षा पहुंचा सकें। जिसके लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित करके इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जाता रहता है। आज हम आपको अपने इस लेख में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव है। केंद्र सरकार द्वारा देश में 18 मार्च सन् 2022 को इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है।  इस योजना के तहत कन्याओं के लिए शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ताकि देश की कोई भी कन्या शिक्षा प्राप्त करने से वंचित ना रह सके। अगर आप Kanya shiksha Pravesh Utsav का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियों की सूचना प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे-इसको शुरू करने का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया इत्यादि।

Kanya Shiksha Pravesh Utsav 2022

देश में कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव को उन कन्याओं के लिए शुरू किया गया है जिन्हें किसी वजह से अपनी शिक्षा को बीच में ही छोड़ना पड़ जाता है। अब सरकार द्वारा देश की ऐसी सभी कन्याओं की पहचान की जाएगी और उनको फिर से शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय में दाखिला कराने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना के तहत 11 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की लगभग 4 लाख कन्याओं को लाभान्वित किया जाएगा। देश में इस अभियान को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा। सरकार की इस परियोजना के माध्यम से देश में लागू अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर कन्याओं को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाएगी।

Kanya Shiksha Pravesh Utsav के तहत से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पात्र कन्याओं को काउंसलिंग एवं रेफर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पहले भी सरकार द्वारा देश में इस प्रकार की एक योजना चलाई गई थी। जिसके तहत सन् 2018-19 में 11.88 लाख कन्याओं को लाभ की प्राप्ति हुई थी। लेकिन यह संख्या घटकर 2021 में 5.03 लाख हो गई है। यह योजना देश मे कन्याओं को निरंतर शिक्षा प्राप्त करने में बहुत ही सहयोग प्रदान करेगी। जिससे देश में कन्याओं की अशिक्षित दर में कमी आएगी।

कन्या-शिक्षा-प्रवेश-उत्सव

कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की उन कन्याओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है जो किसी कारणवश अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ देती है। अब केंद्र सरकार द्वारा कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के माध्यम से इन कन्याओं को औपचारिक शिक्षा प्रदान करने का प्रयत्न किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से कन्या शिक्षा प्राप्त करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगी। इसके अलावा समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगी। अब सरकार द्वारा Kanya Shiksha Pravesh Utsav के माध्यम से पैसों की तंगी के कारण बीच में ही अपनी शिक्षा छोड़ने वाली कन्याओं की दर को नियंत्रित किया जा सकेगा। जिसके परिणाम स्वरूप देश में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

Key Highlights Of Kanya Shiksha Pravesh Utsav

योजना का नाम कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश की कन्याए
उद्देश्य सभी कन्या तक शिक्षा पहुंचना
साल 2022
अधिकारिक वेबसाइट जल्द ही लांच की जाएगी।
 शिक्षा कन्या प्रवेश उत्साह के लाभ एवं विशेषताएं
  • 8 मार्च सन् 2022 को केंद्र सरकार द्वारा कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव को शुरू करने का ऐलान किया गया था।
  • इस योजना के तहत उन सभी कन्याओं तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी जिन्होंने किसी वजह से अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ दिया था।
  • ऐसी सभी कन्याओं की पहचान की जाएगी और उनको फिर से शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय में दाखिला कराने का प्रयास किया जाएगा।
  • इस योजना का सुचारु रुप से संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा‌।
  • देश की 11 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के लगभग 4 लाख कन्याओं को इस योजना के तहत लाभ की प्राप्ति होगी।
  • इस परियोजना के माध्यम से इस समय लागू योजनाएं एवं कार्यक्रमों जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर कन्याओं को शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • Kanya Shiksha Pravesh Utsav के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा बेटियों को औपचारिक शिक्षा प्रदान करने का एक सकारात्मक प्रयत्न किया जा रहा है।
  • पहले भी सरकार द्वारा देश में इस प्रकार की एक योजना चलाई गई थी। जिसके तहत सन् 2018-19 में88 लाख कन्याओं को लाभ की प्राप्ति हुई थी।
  • इस योजना के द्वारा कन्याओं की स्कूल छोड़ने की दर को नियंत्रित किया जा सकेगा। जिसके परिणाम स्वरूप देश में कन्याओं की अशिक्षित दर में कमी आएगी।
कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के तहत आवेदन हेतु पात्रता
  • अवेदिका को भारत की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • 11 से लेकर 18 वर्ष तक की कन्याएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के तहत आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना है।
  • इसके बाद आपको वहां से कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच कर देना है।
  • अब आपको यह फॉर्म आंगनबाड़ी में जमा कर देना है।
  • इस प्रकार से आप कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

 

Leave a Comment