स्त्री स्वाभिमान योजना 2022- Stree Swabhiman Apply Online

स्त्री स्वाभिमान योजना आवेदन | Online Registration Stree Swabhiman Yojana | स्त्री स्वाभिमान योजना फॉर्म | स्त्री स्वाभिमान स्कीम सीएससी रजिस्ट्रेशन

देश की बेटियों एवं महिलाओं को अपने मासिक धर्म चक्र यानी पीरियड के दौरान बहुत ज्यादा स्वच्छता की आवश्यकता होती है। लेकिन आज भी देश के कुछ इलाकों में इस समस्या को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इसलिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी जी ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है जिसके लिए उन्होंने स्त्री स्वाभिमान योजना की शुरुआत की है और केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद जी के द्वारा सीएससी महिला वीएलई कार्यक्रम के दौरान इस योजना का उद्घाटन किया गया है। देश की बेटियों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए Stree Swabhiman Yojana 2022 के द्वारा सेनेटरी नेपकिन (पैड्स) बांटे जाएंगे। अगर आप भी केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस सुविधा का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने जा रहे हैं।

Table of Contents

Stree Swabhiman Yojana 2022-स्त्री स्वाभिमान योजना

केंद्र सरकार द्वारा Stree Swabhiman Yojana 2022 को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य  देश की शहरी एवं ग्रामीण इलाको की बेटियों एवं महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन(पेड्स) प्रदान करना है। ताकि वह इस महामारी के दौरान स्वस्थ एवं स्वच्छ रहे। क्योंकि वित्तीय रूप से कमजोर एवं अनपढ़ परिवार से संबंध रखने वाली लड़कियां एवं महिलाएं अपने मासिक धर्म चक्र  (पीरियड) के दौरान सेनेटरी नेपकिन(पैड्स) खरीदने के लिए सक्षम नहीं होती है। लेकिन अब इस योजना के तहत सीएससी द्वारा कम दामों पर पर्यावरण के अनुकूल पैड्स उपलब्ध कराए जाएंगे। जो भी महिलाएं स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है वह सीएससी के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

Stree-Swabhiman-Yojana

स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत झूठा क्लेम

Stree Swabhiman Yojana को लड़कियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। जिससे वह अपने पीरियड के समय स्वस्थ एवं स्वच्छ रहे। लेकिन अब हाल ही स्त्री स्वाभिमान योजना के बारे मे यह बात वायरल हो रही है कि सरकार द्वारा लाभार्थियों के खाते में ₹124000 वितरित किए जाएंगे। तो हम आपको बता दें कि यह क्लेम एकदम फेक है। क्योंकि सरकार द्वारा ऐसी कोई भी सूचना अभी तक जारी नहीं की गई है और पीआईबी द्वारा ट्वीट के माध्यम से भी इस बात की सूचना दी गई है कि आप अगर ऐसी कोई बात सुनते हैं तो कृपया उस पर अपना ध्यान केंद्रित ना करें।

महिला स्वाभिमान योजना 2022

हमारे देश में इस समय लगभग 15 कम लागत वाली सेनेटरी नेपकिन निर्माण इकाइयां स्थित है। अब महिला स्वाभिमान योजना 2021 के तहत पूरे देश में बहुत सी जगह पर यूनिट लगाई जाएंगी जिसके माध्यम से 8 से 10 महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन बनाने के लिए रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही देश की सभी ग्रामीण इलाकों की बेटियों एवं महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन (पैड्) के इस्तेमाल करने के लाभ भी बताएं जाएंगे। केंद्र सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों की अनपढ़ महिलाएं भी पैड का उपयोग कर सकेंगे।

Key Highlights Of Stree Swabhiman Yojana 2022
योजना का नाम स्त्री स्वाभिमान योजना
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
केंद्र सरकार द्वारा देश की बेटियां एवं महिलाएं
उद्देश्य सेनेटरी नेपकिन प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://csc.gov.in/
स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण इलाकों की महिलाओं एवं बेटियों को मासिक धर्म चक्र के दौरान सुरक्षा प्रदान करना है। क्योंकि आज भी कुछ पिछड़े इलाकों की महिलाएं एवं बालिकाएं पैड का उपयोग करने से वंचित है। जिसके कारण बालिकाओं को अपने स्कूल और महिलाओं को घर पर काम करते समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परंतु अब Stree Swabhiman Yojana 2022 के द्वारा कम दामों पर पर्यावरण के अनुकूल सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन के उपयोग के फायदे भी बताए जाएंगे। ताकि वह इसका उपयोग करके स्वस्थ एवं स्वच्छ रहे।

स्त्री स्वाभिमान योजना संख्यिकी
States and UT covered 39
District covered 693
Blocks covered 3960
Number of beneficiaries 506671
स्त्री स्वाभिमान योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारिया
  • ग्रामीण इलाकों से संबंध रखने वाली छात्राओं को मासिक धर्म चक्र से संबंधित जागरूकता प्रदान की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण छात्राएं सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करने के लिए जागरूक हो।
  • सरकार द्वारा वीएलसी के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन लोकल ब्रांड नाम से बेचा जाएगा।
  • इसके साथ ही यह योजना लगभग 35000 महिलाओं को आजीविका प्रदान करेगी।
  • Stree Swabhiman Yojana 2022 के द्वारा बालिकाओं एवं ग्रहणियों को उनके पीरियड के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छ रखा जा सकेगा।
  • इस योजना के तहत प्रतिदिन 750 से लेकर 1000 सैनिटरी नैपकिन का उत्पादन किया जा सकेगा।
  • वीएलसी द्वारा स्कूली छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन बांटे जाएंगे।
  • बालिकाएं एवं महिलाएं सीएससी केंद्र के माध्यम से यह सेनेटरी नैपकिन (पैड) प्राप्त कर सकती है।
  • महिला स्वाभिमान योजना के तहत सीएसी द्वारा ₹500 प्रति साल एक लड़की के हिसाब से वीएलई को प्रदान किए जाएंगे।
  • स्कूली छात्राओं की संख्या का सत्यापन स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा किया जाएगा‌।
  • गांव के स्कूलों में वीएलई के माध्यम से लगभग 1000 लड़कियों को सेनेटरी नेपकिन बांटी जाएंगे।
स्त्री स्वाभिमान योजना स्टेट वाइज कवरेज
राज्यों के नाम सैनिटरी नैपकिन वितरण
उत्तर प्रदेश 4102
उत्तराखंड 289
दिल्ली 340
महाराष्ट्र 1970
बिहार 2601
चंडीगढ़ 5
गोवा 5
असम 553
छत्तीसगढ़ 315
आंध्र प्रदेश 803
अरुणाचल 7
दादरा एंड नगर हवेली 2
हिमाचल प्रदेश 132
गुजरात 605
दमन एंड दिउ 2
कर्नाटक 745
जम्मू एंड कश्मीर 148
केरला 247
झारखंड 676
मिजोरम 17
नागालैंड 30
मेघालय 37
पंजाब 247
राजस्थान 997
वेस्ट बंगाल 1622
तेलंगाना 350
त्रिपुरा 86
सिक्किम 5
अंडमान निकोबार आइलैंड 3
हरियाणा 611
ओदिशा 801
पुडुचेरी 10
स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 के लाभ
  • इस योजना के तहत देश की महिलाओं को सीएससी के द्वारा कम दरों पर सेनेटरी पैड प्रदान किए जाएंगे और बालिकाओं को मुफ्त सेवा प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा। ताकि वह पीरियड के दौरान किसी बीमारी से ग्रस्त ना हो।
  • इस योजना के द्वारा रोजगार का अवसर भी उत्पन्न होगा। क्योंकि इस योजना के तहत नई नैपकिन निर्माण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। जिसके माध्यम से 8 से 10 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
  • ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया जाएगा।
  • Stree Swabhiman Yojana के द्वारा देश की बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सकेगा।
महिला स्वाभिमान योजना 2022 के तहत आवेदन हेतु पात्रता
  • आवेदिका को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल देश की बालिकाएं एवं महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पुलिस सत्यापन फॉर्म प्रारूप के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद भरना है।
  • इसके बाद इस फॉर्म को अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से सत्यापित करें।
  • इसके बाद आपको पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए नीचे क्लिक करें और आगे बढ़े।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। इस पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।
  • फिर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार संख्या का प्रमाणीकरण ekYC के माध्यम होता है। इसके बाद KYC का चयन करें चयन करने के बाद आगे बढ़ने के लिए क्लिक करें।

stree-swabhiman-yojana

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। जिस पर आप से पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करके केंद्र के आवश्यक तस्वीर पुलिस स्टेशन सत्यापन दस्तावेजों के साथ अपलोड कर देना है। इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपने सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।

stree-swabhiman-yojana

  • इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप लॉगइन कर सकते हैं
स्त्री स्वाभिमान योजना की मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?
  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना है।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में स्त्री स्वाभिमान दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी। इसके बाद आपको सबसे ऊपर वाली विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करेंगे स्त्री स्वाभिमान मोबाइल ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।
डिजिटल सेवा कनेक्ट लॉगइन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • सबसे पहले आपको डिजिटल सेवा कनेक्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।

stree-swabhiman-yojana

  • इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके साइन इन के विकल्प के लिए कर देना है।
  • इस तरह से आप डिजिटल सेवा कनेक्ट लॉगइन कर सकते हैं।
डोनेशन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको डोनेट नाउ के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।

stree-swabhiman-yojana

  • इस पेज पर आप से पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे लड़कियों की संख्या, टोटल अमाउंट, पैन नंबर, डोनर टाइप, टाइटल नाम, ईमेल आईडी, एड्रेस आदि दर्ज करके डोनेट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने पेमेंट पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करके पे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप डोनेशन कर सकते हैं।
FAQ देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको FAQ’s के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

stree-swabhiman-yojana

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आप FAQ देख सकते हैं।
Contact Information

हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से स्त्री स्वाभिमान योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। अगर फिर भी आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

Leave a Comment