किसान सुविधा 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,एप्लीकेशन स्टेटस व डाउनलोड Kisan Suvidha एप्प

Kisan Suvidha Online Registration | किसान सुविधा एप्लीकेशन स्टेटस | किसान सुविधा रजिस्ट्रेशन | Kisan Suvidha App Download | Kisan Suvidha ऑनलाइन आवेदन

सरकार द्वारा किसानों के हित में समय-समय पर अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है। जिससे किसानों को वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। आज हम आपको सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई एक ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम किसान सुविधा ऐप है। इस ऐप के द्वारा किसानों को खेती से जुड़ी अनेक प्रकार की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। यदि आप एक किसान है और किसान सुविधा ऐप 2022 का उपयोग करना चाहते हैं तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Kisan Suvidha app के बारे में सभी जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Kisan Suvidha 2022

किसानों को सहायता पहुंचाने के लक्ष्य से केंद्र सरकार द्वारा किसान सुविधा ऐप/पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है। किसान को Kisan Suvidha के माध्यम से बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, डीलरों से संबंधित जानकारी,कीट एवं फसल रोगों की पहचान एवं उसके निवारण आदि से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी। जिससे किसान इस ऐप का उपयोग करके अपनी फसल की गुणवत्ता में सुधार ला सकें। इस ऐप में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं का उपयोग करके किसानों द्वारा जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसानों को इस ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा जिला एवं ब्लाक स्तर पर राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल को नियंत्रित किया जाता है।

सरकार द्वारा किसान सुविधा ऐप/पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

किसान सुविधा ऐप/पोर्टल पर किसानों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती है जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

मौसम

किसान इस विकल्प के द्वारा मौसम से जुड़ी अगले 5 दिनों की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके द्वारा किसान फसल को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक तैयारी कर सकता है।

मार्केट प्राइस

इस विकल्प के माध्यम से मार्केट प्राइस यानी फसल के मूल्य से जुड़ी जानकारी आसानी से घर पर बैठकर ही ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। सभी राज्यों की मार्केट प्राइस से जुड़ी जानकारी इस विकल्प के माध्यम से किसानों को प्रदान की जाएगी।

डीलर्स

डीलर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे-डीलर का नाम मोबाइल, नंबर पता आदि इस विकल्प के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अब डीलर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि वह इस ऐप के माध्यम से डीलर का पूरा ब्यौरा प्राप्त कर सकते हैं।

प्लांट प्रोटक्शन

सरकार द्वारा इस विकल्प के माध्यम से फसल का संरक्षण करने से जुड़ी जानकारी किसानों को प्रदान की जाएगी। साथ ही फसल में कीट दूर करने का तरीका एवं कीटनाशक के प्रबंधन करने के उपाय आदि से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी।

फोटो अपलोड

अगर किसी स्थिति में किसान की फसल ठीक नहीं है तो वह इस विकल्प के माध्यम से अपनी फसल का फोटो अपलोड कर सकता है। जिसके बाद किसान को कृषि विशेषज्ञों के द्वारा फसल की स्थिति ठीक करने से संबंधित उपचार एवं उपाय प्रदान किए जाएंगे।

सॉइल हेल्थ कार्ड

किसान इस विकल्प के तहत साइल हेल्थ कार्ड से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ताकि किसान अपने खेत के अनुसार कीटनाशकों का उपयोग करके अपनी फसल को कीट से बचा सके।

एग्रो एडवाइजरीज

कृषि विशेषज्ञों की जानकारी भी इस ऐप के द्वारा प्राप्त की जा सकती है। इसके माध्यम से किसान विशेषज्ञों से फसल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एवं उनकी राय प्राप्त कर सकते हैं।

कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन

सरकार द्वारा किसानों को इस विकल्प के माध्यम से उनके राज्य एवं जिलों का चयन करने के बाद जिलों में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की जानकारी प्रदान की जाएगी।

किसान कॉल सेंटर

किसानों को उनकी समस्या का समाधान करने के लिए इस पोर्टल पर किसान कॉल सेंटर का नंबर उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसके माध्यम से किसान कॉल सेंटर पर संपर्क करके अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते हैं।

Key Highlights Of Kisan Suvidha 2022

ऐप का नाम किसान सुविधा
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के सभी किसान
उद्देश्य किसानों को फसल से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
साल 2022
अधिकारिक वेबसाइट https://kisansuvidha.gov.in/
 किसान सुविधा पोर्टल/ऐप का उद्देश्य

इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना है। ताकि वह फसल से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करके अपनी बोई हुई फसल की गुणवत्ता में सुधार कर सके। Kisan Suvidha 2022 के द्वारा किसानों को कोल्ड स्टोरेज, मौसम से जुड़ी जानकारी, गोदाम, मार्केट प्राइस एवं डीलर्स से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदान की जाएगी। इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी समस्या का समाधान करने के लिए कृषि विशेषज्ञों से संपर्क भी कर सकता है। यह पोर्टल किसानों को फसल से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करके उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी।

किसान सुविधा ऐप के लाभ एवं विशेषताएं
  • सरकार द्वारा किसानों के हित में किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को लांच किया गया है।
  • इस ऐप/पोर्टल के द्वारा किसान फसल से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी घर पर बैठकर ही ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसानों को बाजार मूल्य, डीलर से जुड़ी जानकारी, कीट एवं फसल रोगों की पहचान एवं उनके प्रबंधन, मौसम से जुड़ी जानकारी, गोडाउन, आदि इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाएगी
  • इस पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है।
  • Kisan Suvidha App 2022 का उपयोग करके किसान अपनी गुणवत्ता में सुधार ला सकेंगे।
  • इस ऐप का उपयोग हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जा सकता है।
  • किसानों को इस ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार द्वारा यह सुविधा किसानों को निशुल्क प्रदान की जाती है।
  • जिला एवं ब्लॉक स्तर पर राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल के डाटा पर नियंत्रण रखा जाता है।
  • सरकार के इस कदम से किसान अपनी फसल से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां को प्राप्त करके भविष्य की आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।
किसान सुविधा ऐप पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में किसान सुविधा ऐप खोलनी है।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आपके किसान सुविधा ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना है।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में किसान सुविधा ऐप दर्ज करना है।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस सूची में से आपको किसान सुविधा ऐप के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के विकल्प क्लिक करेंगे किसान सुविधा एप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

kisan-suvidha

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कुछ महत्वपूर्ण लिंक
सुविधा लिंक
किसान रथ यहाँ क्लिक करे
पीएम किसान यहाँ क्लिक करे
एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड प्रोक्योरमेंट यहाँ क्लिक करे
फर्टिलाइजर यहाँ क्लिक करे
क्रॉप इंश्योरेंस यहाँ क्लिक करे
सरकारी योजना यहाँ क्लिक करे
हॉर्टिकल्चर यहाँ क्लिक करे
फार्म मशीनरी यहाँ क्लिक करे
सॉइल फर्टिलिटी यहाँ क्लिक करे
डायरेक्टरी सर्विस यहाँ क्लिक करे
ट्रेनिंग एवं एक्सटेंशन सर्विस यहाँ क्लिक करे
सीड्स यहाँ क्लिक करे
केवीके यहाँ क्लिक करे
PMKSY माइक्रो इरिगेशन यहाँ क्लिक करे
डायरेक्टरी सर्विस यहाँ क्लिक करे
डीडी किसान यहाँ क्लिक करे
मेजर वैक्सीनेशन यहाँ क्लिक करे
सेंट्रल वैक्सीनेशन स्कीम यहाँ क्लिक करे
कॉमन डिजीज एंड क्योर यहाँ क्लिक करे
बेनिफिट्स ऑफ AI यहाँ क्लिक करे
मेजर ब्रीड्स यहाँ क्लिक करे

 

Leave a Comment