One Nation One Fertilizer Scheme 2022 :एक देश एक उर्वरक” शुरू करेगी केंद्र सरकार

एक देश एक उर्वरक योजना का उद्देश्य एवं लाभ | One Nation One Fertilizer Scheme Kya Hai | वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम की विशेषताएं | प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना

देशभर के सभी किसानों को खेती करते समय मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने एवं फसलों की उत्पादकता करने में उर्वरक-खाद की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन आज के समय में उर्वरक-खाद की बढ़ती हुई कीमतें, कालाबाजारी एवं होने वाले घोटाले के कारण किसानों को खेती करते समय उर्वरक- खाद प्राप्त करने मे बहुत समस्या आ रही है। इसलिए अब केंद्र सरकार इन सभी परेशानियों का समाधान करने के लिए One Nation One Fertilizer Scheme शुरू करने जा रही है। यह स्कीम अक्टूबर महीने से पूरे देश में लागू कर दी जाएगी। इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी देने वाले सभी उर्वरक-खाद को  एक सिंगल ब्रांड ‘भारत’ के नाम से बेचा जाएगा चाहे वह किसी भी कंपनी का हो। यानी अब इस योजना के तहत सब्सिडी रेट पर उपलब्ध भारत में बिकने वाले अलग-अलग कंपनियों के उर्वरक खाद भारत ब्रांड (Bharat Fertilizer) के नाम से बेचे जाएंगे। अगर आप एक किसान हैं तो आइए और हमारे साथ जानिए कि क्या है एक देश एक उर्वरक योजना और इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।

One Nation One Fertilizer Scheme 2022

वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम को केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के तहत आरंभ किया जा रहा है। इस योजना के तहत अक्टूबर महीने से सब्सिडी रेट पर मिलने वाले यूरिया, डाई अमोनियम फास्फेट (DAP), म्यूररेट ऑफ ऊटश (MOP), एनपीके को भारत यूरिया, भारत डीएपी, भारत एमओपी और भारत एनपीके के नाम से बाजार में बेचा जाएगा। देश के केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मंत्र मांडविया ने सभी फर्टिलाइजर कंपनियों, स्टेट ट्रेडिंग कंपनियों एवं फर्टिलाइजर की विपणन कंपनियों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं कि अब वह सब्सिडी रेट पर देने वाले सभी उर्वरक की नई बोरियों पर भारत ब्रांड नाम एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक योजना का लोगो लगाए।

वन नेशन वन फर्टिलाइजर

अब One Nation One Fertilizer Scheme के माध्यम से भारत सरकार द्वारा सब्सिडी देने वाले उर्वरकों को किसान आसानी से खरीद सकेंगे। क्योंकि वह उर्वरक की नई बोरियों पर छपे ‘भारत ब्रांड’ के Logo से यह पता लगा लेंगे कि यह उर्वरक केंद्र सरकारी सब्सिडी वाला उर्वरक है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम Key Features

योजना का नामएक देश एक उर्वरक
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लांच की गईप्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के तहत
लाभार्थीदेश के सभी किसान भाई
उद्देश्यउर्वरक-खाद को बाजार में एक ही ब्रांड “भारत ब्रांड” के नाम से बेचना
योजना की श्रेणीकेंद्रीय योजना
साल2022
बाजार में 2 अक्टूबर से नए डिजाइन के आएंगे उर्वरक बैग

24 अगस्त को भारत के रासयन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इस योजना के अंतर्गत नए नए उर्वरक बैग 2 अक्टूबर से प्रचलन में आ जाएंगे। One Nation One Fertilizer Scheme 2022 के अंतर्गत नए उर्वरक कंपनियां को उर्वरक बोरी के हिस्से पर एक तिहाई हिस्से पर अपना नाम, ब्रांड, लोगों एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं देनी होगी और  बोरी के दो तिहाई हिस्से पर भारत ब्रांड और प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना (PMBJP) का लोगो लगाना आवश्यक होगा। भारत देश में यह प्रक्रिया 2 अक्टूबर से शुरु की जाएगी। लेकिन किसी भी वजह से निर्माता कंपनी को किसी प्रकार का नुक्सान ना हो उसके लिए सरकार ने उर्वरकों की पुरानी बोरियों की खपत का उपयोग करने के लिए 31 दिसंबर 2022 तक समय निर्धारित किया है। पीएम किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट यहाँ क्लिक करके देखे।

One Nation One Fertilizer Scheme का उद्देश्य

केंद्र सरकार का एक देश एक उर्वरक (One Nation One Fertilizer Scheme ) को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा सब्सिडी मुहैया कराने उर्वरक वं खाद को कम कीमत पर भारत ब्रांड के नाम से शुरु कराना है। भारत सरकार के निर्देशों के अंतर्गत उर्वरकों की नई बोरी पर एक तिहाई हिस्से पर भारत के ब्रांड एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखा होगा एवं दूसरी एक तिहाई पर कंपनी के ब्रांड का लोगो का ब्यौरा होगा। जिसके माध्यम से देश के किसानो को इस बात का अंदाज़ा हो जायेगा की यह खाद केंद्रीय खाद का है इसलिए कोई भी किसान किसी भी ब्रांड के चक्कर में नहीं पड़ेगा। यानी अब वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम 2022 के तहत सभी निजी एवं सार्वजनिक कंपनियों को एक ही नाम से अपना खाद उपलब्ध कराना होगा।

One Nation One Fertilizer Kya Hai
One Nation One Fertilizer Yojana के लाभ
  • खाद-उर्वरक की बोरियों पर नये डिजाइन छपने के बाद उत्पादों में होने वाली कालाबाज़ारी पर पावंदी लगेगी। यदि इसके पश्चात भी कोई व्यक्ति उर्वरकों की खरीद-बिक्री में कालाबाजारी में धोका दाड़ी एवं कालाबाज़ारी करता है तो उसके लिए सरकार के द्वारा दंड का प्रावधन रखा गया है।
  • देश के सभी किसानो को एक राष्ट्र एक उर्वरक के माध्यम से रबी एवं खरीद सीजन में सब्सिडी वाली खाद पर आसानी से मिलेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत बाजार में उपलब्ध सभी कम्पनिया चाहे वह प्राइवेट हो या फिर सार्वजनिक हो उनके द्वारा खाद-उर्वरक को एक ही रेट पर बेचा जायेगा। जिसके कारण किसी भी किसान को खरीद में किसी प्रकार की कोई आर्थिक तंगी का सामना ना करने पढ़े।
  • सब्सिडी मुहैया कराने वाली उर्वरक को बेचने वाली सभी कंपनियों के द्वारा Bharat Fertilizer का लोगो उपयोग करने से कंपनियों के बीच होने वाली असमानता खत्म हो जाएगी।
  • One Nation One Fertilizer Yojana के माध्यम से देश के सभी किसानो को कम कीमत पर खेती के लिए खाद एवं उर्वरक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

Leave a Comment