राष्ट्रय ग्रामीण स्वास्थय मिशन 2023: Rashtriya Gramin Swasthya Mission रजिस्ट्रेशन & उद्देश्य

Rashtriya Gramin Swasthya Mission Application Form, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन क्या है, उद्देश्य लाभ एवं विशेषताएं जाने, National Health Rural Mission 2023

भारत सरकार द्वारा देशभर के ग्रामीणों के लिए विभिन प्रकार की योजना का आरम्भ किया जाता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको के जीवन स्तर में सुधार किया जाएं। ऐसे में भारत सरकार द्वारा ग्रामिंस क्षेत्र के नागरिको के लिए एक नई योजना का आरम्भ किया गया है जिसका नाम राष्ट्रय ग्रामीण स्वास्थय मिशन है इस मिशन के अंतर्गत नागरिको को स्वास्थय सम्बन्धी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। खासकर बच्चो एवं महिलाओ को स्वास्थ्य संबंधी सेवा प्रदान की जाएँगी। सरकार द्वारा इस मिशन के तहत देशभर के सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको लाभ प्रदान किया जाएगा  जिससे उनके स्वास्थय में सुधार आएगा। ग्राम क्षेत्र के जो इच्छुक नागरिक इस मिशन के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते है परन्तु वह लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से वंचित है तो आपको परेशान होने की आवशकता नहीं है आइए हमारे साथ जानते है Rashtriya Gramin Swasthya Mission से जुडी सभी जानकारिया क्या है।

Rashtriya Gramin Swasthya Mission

Rashtriya Gramin Swasthya Mission 2023

भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थय मिशन की शुरुत 12 अप्रैल 2005 में की गयी थी। इस मिशन के माध्यम से सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको स्वास्थय समबन्धी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। Rashtriya Gramin Swasthya Mission  के अंतर्गत ख़ास तोर पर महिलाओ एवं बच्चो को स्वास्थय सम्बन्धी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मिशन के माध्यम से ख़ास कर उन राज्यों पर ध्यान दिया जाएगा |

जिन राज्यों में कमजोर नागरिक स्वास्थ्य सूचक है इन 18 राज्यों में छत्तीसगढ़, मेघालय, मिजोरम, बिहार, मणिपुर, असम, अरुणांचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,उड़ीसा,नागालैंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तरांचल शामिल है एनएचएम समान वहनीय और गुणवत्तापूर्ण परिचर्या सेवाओं को सार्वभौमिक पहुँच बनाने के लिए परिकल्पना करता है जो उत्तरदायित्वपूर्ण हो और लोगो की आवश्यकता के प्रति संवेदनशील हो। इस मिशन के माध्यम से नागरिको के जीवनशैली में सुधार आएगा। जिससे वह एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।

पीएम किसान कर्ज माफी योजना

Key Point राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन

मिशन का नामRashtriya Gramin Swasthya Mission
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
आरम्भ तिथि12 अप्रैल 2005
लाभार्थीसम्पूर्ण राष्ट्रीय ग्रामीण नागरिक
उद्देश्यस्वास्थ्य एवं देखभाल सेवा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटnhm.gov.in

ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख लक्ष्य क्या है

  • मातृत्व मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों में कमी लाना।
  • मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारी के वार्षिक मामलों में कमी लाना।
  • स्थानीय बीमारी के साथ संचारी व गैर संचारी रोगो की रोकथाम एवं नियंत्रण करना।
  • महिलाओं एवं बच्चो को स्वास्थ्य सेवा की सुविधा सुलभता से उपलब्ध कराना।
  • मिशन द्वारा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • विशेष रूप से कमजोर जन सूचक राज्यों पर ध्यान दिया जायेगा।
  • पंचायती राज संस्थानों का सुद्रढीकरण करना।
  • आशा की सहायता से स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना।
  • वैकल्पिक औषधी पद्धतियों को प्रोत्साहन देना।
  • समस्त राष्ट्रीय ग्रामीण बच्चो को टीकाकरण करना।
  • तपेदिक क्षय जैसे रोगो की रोकथाम करना।
  • साल पेयजल और सुलभ शौचालयों की व्यवस्था उपलब्ध कराना।
  • जनसँख्या स्थिरीकरण, लिंग और जनसांख्यिकी संतुलन।
  • स्वास्थ्य देखभाल में घरेलू जेब खर्च में कटौती।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की कार्यनीतियाँ

  • दशभर के ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रो को मजबूत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
  • राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के माध्यम सरकारी खर्च पर बढ़ोतरी की जाएगी।
  • Rashtriya Gramin Swasthya Mission के लिए नियम और मापदंड निर्धारित करना।
  • प्राइवेट हेल्थ सेक्टर के साथ पार्टनरशिप स्थापित करना।
  • जनता के साथ लक्ष्य और कार्य प्रगति की रिपोर्ट साझा करना।

स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत किये गए सुधार

  • देश के ग्रामीण स्वास्थय के लिए आशा की सहायता से सुविधा मुहैया करवाना है।
  • उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि करने के लिए किये गए कार्य – ज़रूरत के हिसाब से नए उपकेंद्रों का निर्माण करना है उपकेंद्रों को रखने के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण करना है उक्त क्षेत्र की महिला कार्यकार्ता की भर्ती करना है ज़रूरत होने पर महिला कार्यकर्त्ता को 10000 रुपए प्रदान किये जाएंगे। जिनका प्रयोग ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल में किया जायेगा। स्वास्थ्य देखभाल के लिए ज़रूरत के हिसाब से दवाई मुहैया कराई जाएगी।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रियान्वन एवं विकास वृद्धि हेतु किये गए कार्य –
  • नागरिको के लिए प्राथमिक स्वास्थय केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे इसी के साथ नर्सिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
  • डॉक्टर एवं नर्स की नियुक्ति भी की जाएगी।
  • बिल्डिंग का निर्माण करना (यदि आवश्यकता हो तो)

Leave a Comment