उत्तराखंड मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन & पत्रता व लाभ जाने

Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana Uttarakhand 2023 :- उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में आयोजित की गई बैठक के चलते राज्य के मछली पालन में बढ़ोत्तरी करने हेतु एक नई योजना को शुरू किया जा रहा है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना है इस योजना के माध्यम से प्रदेश में मछली पालन का कार्य करने वाले नागरिकों को राज्य सरकार के तहत में 50% तक सब्सिडी की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे की मछली पालन के व्यवसाय से संबंधित लोगों का आर्थिक तौर पर विकास हो सकें। इस योजना से जुड़ी सभी महत्त्वपूर्ण सूचना प्राप्त करने के लिए कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़े।

Uttarakhand Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana

Uttarakhand Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana 2023

दोस्तों उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य में मछली पालन को प्रोत्साहित करने हेतु बढ़ावा देने के लिए मत्स्य संपदा योजना को आरंभ करने की इजाज़त दे दी गई है। इस योजना को आने वाले 5 वर्षो तक जारी रखा जाएगा इसके साथ ही राज्य के करीब 4000 से ज़्यादा नए नागरिकों को इस योजना के संबंध में लाकर लाभ प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana Uttarakhand के माध्यम से किसी महिला नागरिक को मत्स्य पालन का व्यवसाय आरंभ करने पर सरकार द्वारा आने वाले खर्च में 50% तक सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी।

गौरा देवी कन्या धन योजना

उत्तराखंड मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना  का नामUttarakhand Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana
शुरू की गई  उत्तराखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के मत्स्य पालक  
उद्देश्य  मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु सब्सिडी प्रदान करना
राज्य  उत्तराखंड
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  

महिला समूहों को मिलेगी 50% तक सब्सिडी (Subsidy)

यहाँ हम आपको बता देते है कि अगर उत्तराखंड राज्य की कोई महिला नागरिक सेल्फ हेल्प ग्रुप इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन का कारोबार की शुरुआत करना चाहती है तो प्रदेश सरकार द्वारा 50% तक सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके विपरीत पुरुष नागरिक को इस योजना के तहत व्यवसाय शुरू करने पर अभी तक तो मात्र केंद्र सरकार की ओर से 2% ही ब्याज सब्सिडी दी जाती थी परन्तु अब इसको बढ़ाकर 3% ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी जिसके पश्चात् कुल मिलाकर अब 5% सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।

मत्स्य पालकों को मिलेगा बीमा का लाभ

राज्य के जो भी नागरिक Matsya Sampada Yojana Uttarakhand के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर रहे है उनको राज्य सरकार द्वारा  एक लाख रुपए तक का बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस बीमा की प्रीमियम की राशि लगभग 90% तक का पुर्नभरण सरकार द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना (MMMSY) में कैसे करना होगा आवेदन?

अभी केवल उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य संप्रदाय योजना को शुरू करने की बात कही गई है अभी इस योजना को जारी नहीं किया गया है। जैसे ही सरकार के तहत इस योजना को आरंभ किया जाएगा और आवेदन करने की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको अपने इस लेख द्वारा सूचित कर देंगे। इसके लिए आपको हमारा यह लेख समय – समय पर चेक करना होगा।

Leave a Comment