Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2022 : महिला निधि योजना रोजगार के लिए ऋण रजिस्ट्रेशन,लाभ

राजस्थान महिला निधि योजना क्या है | Mahila Nidhi Yojana Rajasthan Apply Online 2022 | महिला निधि योजना लाभ, उद्देश्य, पात्रता, एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जाने | आज के समय में राजस्थान सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिला को शक्तिकरण बढ़ावा देने के लिए विभिन प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है जिससे महिला को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति, प्रशिक्षण, समाज में सम्मान दिलाने से लेकर तक उद्योग उत्पादन करने के लिए आर्थिक सहयता मुहैया कराई जा सके । राजस्थान सरकार के द्वारा 26 अगस्त 2022 महिला समानता दिवस पर राज्य की महिलाओ को उद्योगों से जोड़ने के लिए राजस्थान महिला निधि योजना 2022 को शुरु किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mahila Nidhi Yojana से सम्बंधित जानकारी प्रदान करेंगे।राजस्थान ग्रामीण ओलिंपिक खेल से सम्बंधित जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे

Mahila Nidhi Yojana

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2022

राजस्थान महिला निधि योजना 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरु किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना को शुरु करने की घोषणा बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के अंतर्गत की है। आपको बता दे पहला राज्य तेलगाना है उसके बाद राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर महिला निधि की स्थापना होई है। राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को उद्योग करने एवं उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत ₹40000 तक का ऋण 48 घंटों में और ₹40000 से अधिक के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदक के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिया जायेगा।

अभी तक आज के समय में राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चूका है। जिसमें 30 लाख परिवार शामिल हुए हैं। सत्र् 2022-23 में 50,000 स्वयं सहायता का समहू का गठन किया जायेगा। जिसमें 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा। यानी Mahila Nidhi Yojana का लाभ राज्य के 36 लाख परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवेदक की आवश्यकता के अनुसार उन्हें लोन मुहैया कराया जायेगा। राजस्थान तीर्थ यात्रा योजना कब शुरु होगी किसको इसका लाभ दिया जायेगा पढ़े एक क्लिक में पूरी जानकारी |

राजस्थान महिला निधि योजना Highlights

योजना का नामRajasthan Mahila Nidhi Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
घोषित की गई थीबजट 2022-23 में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार
उद्देश्यउद्योग के लिए ऋण प्रदान करना
लाभार्थी परिवारलगभग 36 लाख
साल2022
राजस्थान महिला निधि योजना 2022 का उद्देश्य

राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिला स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यसाय को आगे बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध कराना है। इस योजान के माध्यम से राज्य की प्रत्येक महिला शक्तिकरण होगी एवं उनके लिए रोजगार के अवसर उत्पादन होंगे। राजस्थान महिला निधि योजना 2022 के द्वारा राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह मजबूत बनेंगे, उन्हें बैंकों से सुलभ ऋण उपलब्ध कराया जायेगा ऐसा करने से गरीब सम्पति हीन एवं सीमांत महिलाओ आय में वृद्धि होगी। राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए केवल हमारा कानून ही काफी नहीं सभी महिला के साथ समानता के व्यवहार के लिए समाजिक सोच को खत्म करना है। इन सब को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2022 का संचालन किया गया है। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2022 का लाभ एवं विशेषताएं
  • राजस्थान महिला निधि योजना 2022 का आयोजन 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी के द्वारा किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यसाय को आगे बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य में बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से इस योजना का संचालन किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत पात्र महिला को ₹40000 तक का ऋण 48 घंटों में और ₹40000 से अधिक के ऋण 15 दिन के समय सीमा के भीतर पात्र आवेदक के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिया जायेगा।
  • आपको बता दे की अभी तक 33 जिलों में 270000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है जिसमे अभी तक 6 लाख परिवारों को जोड़ा गया है।
  • यह योजना महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
  • राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर महिला निधि की स्थापना होई है आपको बता दे इससे पहले पहला राज्य तेलंगाना है।
  • Mahila Nidhi Yojana Rajasthan 2022 के माध्यम से राज्य की प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
महिला निधि योजना 2022 के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
  • राजस्थान के महिला स्वयं सहायता समूह इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

राजस्थान महिला निधि योजना 2022 के तहत आवेदन कैसे करें?

राजस्थान के जो इच्छुक नागरिक इस स्वयं सहायता समूह राजस्थान महिला निधि योजना 2022 के माध्यम से ऋण प्राप्त करना चाहते है तो आपको बता दे की उन्हें अभी थोड़े वक़्त इंतज़ार करना होगा क्योकि अभी केवल राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा इस योजना को शुरु करने घोषणा की गई है। जल्द जी राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन से जुडी जानकारी भी सार्वजिनिक की जाएगी। जैसे ही सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने से सम्बंधित जानकारी साझा की जाएगी तो आपको हम अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल\लेख से जुड़े रहे।

Leave a Comment