राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal) ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल क्या है | Rashtriya Puraskar Portal Kya Hai | Rashtriya Puraskar Portal Award Nomination  | राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल क्या है एवं इस पर पंजीकरण कैसे करें

देश के नागरिकों को खेल ,सिनेमा क्षेत्र ,साहित्य, विज्ञान में अच्छी प्रतिभाओं और अच्छे कामों को सहारने एवं आने वाले समय में देश का अधिक नाम रोशन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। जैसा की आपको पता है , पहले अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर आवेदन करना पड़ता था। जिसके लिए नागरिकों को काफी समस्या उत्पन्न होती थी , परंतु अब भारत सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में अच्छे कार्यों के प्रति दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए एक ही जगह पर आवेदन करने हेतु पोर्टल को जारी किया है। जिसका नाम Rashtriya Puraskar Portal 2022 है। यदि आप इस पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें। इस लेख के तहत हम आपको राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल क्या है एवं इस पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
Kisan 12 Kist Status
Har Ghar Tiranga Certificate

Rashtriya Puraskar Portal 2022

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार विभिन्न मंत्रालयों विभागों एवं एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर ही उपलब्ध कराएगी। जिसके माध्यम से एजेंसियों विभागों एवं मंत्रालयों के तहत Rashtriya Puraskar Portal Award Nomination करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पार्थ गुप्ता के तहत बताया गया है की इस पोर्टल के अंतर्गत 14 राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। Rashtriya Puraskar Portal पर 14 पुरुस्कारो हेतु व्यक्ति या संगठन पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के तहत भारत देश में जनभागीदारी एवं पारदर्शिता उत्पन्न होगी ,क्योंकि इस पोर्टल के तहत सभी नागरिकों एवं संगठनों को नामांकन करने हेतु पुरस्कारों की सुविधा एक मंच पर ही उपलब्ध हो सकेगी।

Key Highlights of Deen Dayal Sparsh Yojana 2022

पोर्टल का नामRashtriya Puraskar Portal 2022
वर्ष2022
किसने आरंभ कियाभारत सरकार
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यविभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध करना
आधिकारिक पोर्टलhttps://awards.gov.in/

नेशनल अवार्ड पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को भारत के विभिन्न मंत्रालयों विभागों एवं एजेंसी को एक ही मंच पर पुरस्कार स्थापित करना है। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए Rashtriy Puruskar 2022 पोर्टल को विभिन्न मंत्रालयों एजेंसी विभागों के सभी पुरस्कारों को एक ह प्लेटफार्म के माध्यम से उपस्थित कराया जाएगा। जिसके तहत देश में जनभागीदारी एवं पारदर्शिता उत्पन्न होगी यदि आप राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल 2022 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको awards.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन की जानकारी हमने आपको नीचे दी है।

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के तहत पात्रता एवं दस्तावजों से संबंधित विवरण

वह सभी इच्छुक संगठन या व्यक्ति जो राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के अंतर्गत  नामांकित होना चाहते हैं। उन्हें अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा ,क्योंकि दस्तावेज एवं पात्रता से संबंधित जानकारी आपको पोर्टल के अंतर्गत ही दी गई है। 

Rashtriy Puruskar पोर्टल के तहत इस समय खुली हुई नामांकन एवं सिफारिशों का विवरण

Award NameNomination Start DateNomination   End DateAnnouncement Date
Padma Awards01/05/202214/09/202225/01/2023
National Water Awards-202230/07/202215/09/2022_
Kaushalacharya Award-202219/07/202205/08/2022­_
National Award for Senior Citizens- Vayoshreshtha Samman-202218/07/202218/08/2022_
National Award for Individual Excellence-202215/07/202228/08/2022_
National Award for Individual Excellence-202115/07/202228/08/2022_
National Awards for Institutions engaged in empowering persons with Disabilities-202115/07/202228/08/2022_
National Awards for Institutions engaged in empowering persons with Disabilities-202215/07/202228/08/2022_
National CSR Awards-202215/07/202228/08/2022_
Nari Shakti Puraskar-202301/07/202231/10/202220/02/2023
Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar-202301/07/202231/08/202223/01/2023
National Awards for e-Governance-202201/06/202231/07/202231/10/2022
Sardar Patel National Unity Award-202201/06/202231/07/202231/10/2022

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?

  • सर्वप्रथम आपको पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सारे अवार्ड दिखाई देंगे।
  • जिसके अंतर्गत आप  जिस पर नॉमिनेशन करना चाहते हैं। उस पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको Nominate/Apply Now का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक लॉगइन फॉर्म खुल जाएगा। यदि आप पहले से ही पोर्टल पर लॉगिन है। तो आप अपनी विवरण दर्ज कर लॉगिन कर दें।
  •  आप पहले बार पोर्टल पर नॉमिनेशन कराना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके पश्चात ही लॉगइन करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से लॉग इन करने के पश्चात नॉमिनेशन कर सकते हैं।

Leave a Comment